Doctor Verified

प्रेग्नेंसी के लिए स्पर्म काउंट ही नहीं, क्वालिटी भी होती है जिम्मेदार, जानें इसे सुधारने के तरीके

प्रेग्नेंसी के लिए महिला के साथ ही पुरुष की फर्टिलिटी भी जिम्मेदार मानी जाती है। इसके लिए आप केवल स्पर्म काउंट पर ही निर्भर नहीं होते हैं। इसके लिए  स्पर्म क्वालिटी भी बेहतर होनी चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी के लिए स्पर्म काउंट ही नहीं, क्वालिटी भी होती है जिम्मेदार, जानें इसे सुधारने के तरीके


आज भी कई जगहों पर कंसीव न कर पाने के लिए केवल महिलाओं को भी जिम्मेदार माना जाता है। जबकि, गर्भधारण करने के लिए महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी का बेहतर होना बेहद आवश्यक होता है। बात जब पुरुषों की आती है तो हम केवल स्पर्म काउंट को बेहतर करने पर ही जोर देते हैं. जबकि, स्पर्म की क्वालिटी पर ध्यान नहीं देते हैं। स्वस्थ सीमेन की स्पीड अधिक होती है जिससे महिलाओं के एग्स तेजी से फर्टाइल होते हैं और गर्भधारण की समस्याएं दूर होती है। लेकिन, आज के समय में खराब लाइफस्टाइल का असर पुरुषों के स्पर्म या फर्टिलिटी पर भी पड़ता है। पुरुषों की स्पर्म हेल्थ खराब होने के पीछे जेनिटिक्स और इंवॉयरमेंटल कारक भी जिम्मेदार होते हैं। इस लेख में मेन्ज क्लीनिक के सीनियर कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अजित सक्सेना से जानते हैं कि गर्भधारण के लिए स्पर्म क्वालिटी क्यों बेहतर होनी चाहिए। साथ ही, इसमें कैसे सुधार किया जा सकता है।

हेल्दी स्पर्म में किन चीजों को शामिल किया जाता है? - What is Healthy Sperm In Hindi

पुरुषों के फर्टिलिटी उनके स्पर्म की संख्या, स्पर्म की गतिशिलता और स्पर्म की मोइफोलोग्य से आंकी जाती है। स्पर्म क्वालिटी की जांच के लिए डॉक्टर सीमेन की जांच करते हैं। हेल्दी पुरुषों में एक बार के डिसचार्ज में सीमेन की संख्या अधिक होती है, जो प्रति मिलीलीटर करीब 15 मिलियम स्पर्म तक होती है। वहीं, जिन पुरुषों के स्पर्म काउंट कम होते हैं, तो ऐसे में महिलाओं को कंसीव करने में समय लग सकता है।

जानकार बताते हैं कि हेल्दी स्पर्म काउंट के अलावा, उनके तैरने की क्षमता भी सही होनी चाहिए। क्योंकि शारीरिक संबंध बनाने के समय सीमन में मौजूद स्पर्म ओवरी के एग्स तक पहुंचने तक तैरते हैं। इस गति में स्पर्म के आकार भी महत्वपूर्म भूमिका अदा करते हैं।

स्पर्म क्वालिटी को बेहतर करने के तरीके - How To Improve Sperm Quality Naturally In Hindi

संतुलित और पौष्टिक आहार लें

भोजन हमारे शरीर की सेहत को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्पर्म की गुणवत्ता सुधारने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना आवश्यक है। इसके लिए आप प्रोटीन, जिंक, फोलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त आहार को डाइट में शामिल करें।

how-to-improve-sperm-quality-in

रोजाना योग और एक्सरसाइज करें

शारीरिक सक्रियता पुरुष प्रजनन स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। नियमित व्यायाम करने से रक्त प्रवाह बेहतर होता है और हार्मोन संतुलित रहते हैं। इसके लिए पुरुष कार्डियो, वेट लिफ्टिंग, योग और प्राणायाम कर सकते हैं।

तनाव को कम करें

अत्यधिक मानसिक तनाव हार्मोनल असंतुलन उत्पन्न कर सकता है, जिससे शुक्राणु उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके लिए आप पर्याप्त नींद लें, सोने से पहले संगीत सुनें और मेडिटेशन करें।

जड़ी बूटियों का सेवन करें

स्पर्म क्वालिटी और फर्टिलिटी को बेहतर करने के लिए पुरुष अश्वंगधा, शतावरी, गोक्षुरा, सफेद मसुली और शिलाजीत आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके निर्धारित डोज को लेने से पहले आयुर्वेदाचार्य से संपर्क करें।

स्वस्थ जीवनशैली

बहुत अधिक या बहुत कम शारीरिक संबंध बनाने से शुक्राणु की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। साथ ही, मोटापा हार्मोन असंतुलन पैदा कर सकता है, जिससे शुक्राणु उत्पादन प्रभावित होता है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ के लिए किस तरह फायदेमंद होते हैं पी-शॉट्स, डॉक्टर से जानें

How to improve sperm quality for pregnancy naturally: स्पर्म के लिए सही खान-पान, व्यायाम, तनाव नियंत्रण और हर्बल उपाय अपनाना जरूरी है। यदि आप प्राकृतिक रूप से स्पर्म की क्वालिटी सुधारना चाहते हैं, तो इन उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। संयमित जीवनशैली अपनाने और बुरी आदतों से बचने से आप अपनी फर्टिलिटी पावर को बेहतर कर सकते हैं और प्रेग्नेंसी की संभावना को बढ़ा सकते हैं।

Read Next

महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को ज्यादा कार्ब्स की जरूरत क्यों होती है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version