रात को गुनगुने पानी में खाएं जीरा पाउडर, मिलेंगे जबरदस्त लाभ

Cumin Powder with Warm Water: आप जीरा पाउडर को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। जानें रात में जीरा पाउडर खाने के फायदे
  • SHARE
  • FOLLOW
रात को गुनगुने पानी में खाएं जीरा पाउडर, मिलेंगे जबरदस्त लाभ

Cumin Powder with Warm Water at Night:  जीरा का उपयोग खाने में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। जीरा खाने का स्वाद बढ़ाता है, साथ ही खाने में पोषक तत्वों को भी बढ़ाता है। दरअसल, जीरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसलिए आपको भी अपनी डाइट में जीरा को जरूर शामिल करना चाहिए। कई लोग जीरा का तड़का लगाते हैं, तो कई लोग जीरा पानी पीते हैं। वहीं कुछ लोग जीरा पाउडर भी खाना पसंद करते हैं। जीरा के बीजों से ही जीरा पाउडर को तैयार किया जाता है। वैसे तो जीरा पाउडर को खाने में भी डाला जाता है। आप चाहें तो जीरा पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर भी ले सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं गुनगुने पानी में जीरा पाउडर खाने के फायदे क्या हैं (Benefits of Cumin Powder with Warm Water at Night)? या फिर गुनगुने पानी में जीरा पाउडर कैसे खाएं? (How to Eat Cumin Powder with Warm Water in Hindi)

रात को गुनगुने पानी में जीरा पाउडर खाने के फायदे- Cumin Powder with Warm Water at Night Benefits in Hindi

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने मोटापे से परेशान हैं, तो रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ जीरा पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। रोजाना जीरा पाउडर लेने से आपका फैट और कैलोरी बर्न होगी। अगर आप रोज रात को जीरा पाउडर लेंगे, तो वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

इसे भी पढ़ें- रोज रात को गुनगुने पानी में मिलाकर खाएं अजवाइन का पाउडर, मिलेंगे ये 5 फायदे

jeera powder for constipation

कब्ज ठीक करे

अगर आपको कब्ज बनती है, तो आपके लिए रात को जीरा पाउडर लेना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जीरा डाइजेशन को बेहतर बनाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना जीरा पाउडर लेंगे, तो आपके आंतों की सफाई होगी। इससे मल नरम बनेगा और सुबह आसानी से पेट साफ हो जाएगा।

स्किन के लिए भी फायदेमंद

जीरा पाउडर स्किन के लिए भी लाभकारी होता है। रोजाना रात को सोते समय जीरा पाउडर लेने से आपकी बॉडी डिटॉक्स होगी। साथ ही स्किन भी साफ होगी। जीरा पाउडर खाने से शरीर में जमा गंदगी आसानी से निकल जाती है। इसका असर स्किन पर भी देखने को मिलता है। रात को सोते समय जीरा पाउडर लेने से स्किन में निखार आता है।

सूजन कम करे

जीरा पाउडर खाने से आपके शरीर की सूजन भी कम होने में मदद मिल सकती है। जीरा में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। इससे आपकी सूजन कम होगी। साथ ही मांसपेशियों को भी आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- रात को गुनगुने पानी के साथ लें जीरा सौंफ और अजवाइन का पाउडर, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

इम्यूनिटी मजबूत बनेगी

अगर आप रोजाना रात को गुनगुने पानी के साथ जीरा पाउडर खाएंगे, तो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। जीरा में मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। 

गुनगुने पानी में जीरा पाउडर कैसे खाएं?- How to Eat Cumin Powder with Warm Water in Hindi

इसके लिए आप सबसे पहले जीरा को अच्छी तरह से भून लें। अब जीरा को पीसकर पाउडर बना लें। एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें आधा चम्मच जीरा पाउडर मिलाएं और फिर रात को सोते समय पी लें। आप रोजाना रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ जीरा पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

Read Next

Ginger Side Effects: कच्ची अदरक खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

Disclaimer