Desi Ghee Vs Mustard Oil Which Is Better: खाना पकाने के साथ ही कई फूड्स को फ्राई करने के लिए हम सभी देसी घी और तरह-तरह के तेल का प्रयोग करते हैं। जिनमें रिफाइंड ऑयल का प्रयोग आजकल बहुत ज्यादा आम हो गया है। लेकिन रिफाइंड तेल का प्रयोग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन देसी घी, सरसों, नारियल और जैतून के तेल का सेवन संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इनमें देसी घी और सरसों के तेल का प्रयोग लोग सबसे ज्यादा किया जाता है। वैसे तो दोनों का ही सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और खाना पकाने से लेकर त्वचा और बालों तक इसका प्रयोग किया जाता है।
लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि देसी घी या सरसों के तेल में से सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में आपको देसी घी या सरसों तेल, सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
देसी घी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है- Desi Ghee Health Benefits In Hindi
देसी घी एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा 3 एसिड और कन्जुगेटेड, आईनोलाइक एसिड आदि का एक बेहतरीन स्रोत है। साथ ही इसके शरीर के लिए जरूरी कई अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जैसे विटामिन ए, डी साथ ही कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस आदि की प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसलिए देसी घी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
टॉप स्टोरीज़
सरसों का तेल सेहत लिए कैसे फायदेमंद है- Mustard Oil Health Benefits In Hindi
देसी घी की तरह सरसों का तेल भी हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। साथ ही इसमें विटामिन ई, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं। यह ओमेगा-3 और 6 फैटी एसिड का भी अच्छा स्रोत है। इसके अलावा सरसों के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल, एंटीइन्फ्लेमेटरी, एंटी फंगल गुण भी मौजूद होते हैं। इसलिए सरसों का तेल एलर्जी त्वचा की एलर्जी को दूर करने में भी लाभकारी है।
इसे भी पढें: अजवाइन, सौंफ, मेथी और शहद का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
देसी घी और सरसों के तेल के फायदे- Desi Ghee And Honey Health Benefits
देसी घी और सरसों का तेल दोनों का ही सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह आपको कई गंभीर रोगों के जोखिम से भी बचाने में मदद करते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है और दिल को भी स्वस्थ रखता है। यह आपको वजन प्रबंधन में भी मदद करते हैं। साथ ही अगर आप इनसे शरीर की मालिश करते हैं, तो यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
इससे हड्डियां और जोड़ मजबूत होते हैं और दर्द-ऐंठन आदि से छुटकारा मिलता है। यह त्वचा और बालों की कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद करते हैं, जैसे कील-मुंहासे, दाग-धब्बे, ड्राई स्किन, टैनिंग, हेयर फॉल, डैंड्रफ, ड्राई और फ्रिजी हेयर आदि। यह आपके पाचन को बेहतर बनाने और पेट को स्वस्थ रखने में भी लाभकारी हैं।
देसी घी या सरसों तेल, सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है- Desi Ghee Or Mustard Oil Which Is Better For Health
सेहत के लिए लिहाज से दोनों ही बहुत फायदेमंद होता हैं। घी में पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है, लेकिन इसमें फैट भी अधिक होता है। इसलिए दिन में 2-3 चम्मच घी खाने की ही सलाह दी जाती है। घी का अधिक सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। यह वजन बढ़ाने वाले लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
इसे भी पढें: आंवला का पानी पीने से सेहत मिलते हैं 8 जबरदस्त फायदे
वहीं अगर खाना पकाने की बात करें तो सरसों का तेल ही खाना पकाने के लिए ज्यादा फायदेमंद है। यह आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। हालांकि त्वचा और बालों या शरीर की मालिश के लिए आप दोनों का ही प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन दोनों की ही सेवन ज्यादा मात्रा में करने से बचें।
All Image Source: Freepik