Expert

सुबह अंकुर‍ित मूंग दाल खाने से शरीर को म‍िलते हैं ये 5 फायदे

Sprouted Moong Benefits: वजन घटाने, बीपी कंट्रोल करना, कब्‍ज का इलाज आद‍ि के ल‍िए अंकुर‍ित मूंग का सेवन कर सकते हैं। जान‍िए अन्‍य फायदे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह अंकुर‍ित मूंग दाल खाने से शरीर को म‍िलते हैं ये 5 फायदे

Ankurit Moong Dal Ke Fayde: शरीर को स्‍वस्‍थ्‍य रखने के ल‍िए द‍िन का पहला आहार खास होना चाह‍िए। नाश्‍ते में आप अंकुर‍ित मूंग का सेवन कर सकते हैं। अंकुर‍ित मूंग में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फॉस्‍फोरस, पोटैश‍ियम, ज‍िंक, आयरन, कॉपर, व‍िटाम‍िन ए, व‍िटाम‍िन बी और व‍िटाम‍िन ई आद‍ि की भरपूर मात्रा होती है। कोव‍िड के बाद शरीर की इम्‍यून‍िटी हमारी प्राथम‍िकता बन गई है। आपको बता दें क‍ि अंकुर‍ित मूंग का सेवन करने से शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता भी बढ़ती है। आप सुबह 1 कटोरी अंकुर‍ित मूंग का सेवन करें, तो द‍िनभर शरीर में एनर्जी रहेगी। सलाद या चाट के रूप में अंकुर‍ित मूंंग खा सकते हैं। इस लेख हम सुबह अंकुर‍ित मूंग खाने के फायदे जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डायटीश‍ियन Sanah Gill से बात की।   

sprouted moong

1. वजन घटाने का तरीका 

अंकुर‍ित मूंग दाल में फाइबर होता है ज‍िससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जो लोग वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे हैं उनके ल‍िए ये अच्‍छा व‍िकल्‍प है। अंकुर‍ित मूंग दाल में कैलोरीज की मात्रा बहुत कम होती है। ये एक हेल्‍दी वेट लॉस फूड है। आप नाश्‍ते में अंकुर‍ित मूंग खाएं। पेट की चर्बी कम करने के ल‍िए अंकुर‍ित मूंग फायदेमंद होता है।    

इसे भी पढ़ें- मूंग दाल में डालकर बनाएं पालक, एक साथ सेवन से मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

2. एनीम‍िया का इलाज  

अंकुर‍ित दाल में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ज‍िन मह‍िलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान खून की कमी है उनके ल‍िए ये फायदेमंद है। आप सुबह नाश्‍ते में 1 कटोरी अंकुर‍ित मूंग का सेवन कर सकती हैं। लेक‍िन अंकुर‍ित मूंग को रोजाना खाने के बजाय हफ्ते में 2 से 3 बार ही खाएं।  

3. कब्‍ज का इलाज 

क्‍या आपको भी अक्‍सर कब्‍ज या पेट में गैस की समस्‍या रहती है? अगर हां, तो आपको अंकुर‍ित मूंग का सेवन करना चाह‍िए। अंकुर‍ित मूंग में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन करने से डाइजेशन बेहतर रहता है। लेक‍िन सीम‍ित मात्रा में ही इसका सेवन करें। ज्‍यादा मूंग खाने से पेट में दर्द भी हो सकता है।

4. बीपी कंट्रोल रहेगा 

अंकुर‍ित दाल का सेवन करने से ब्‍लड प्रेशर और कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर न‍ियंत्र‍ित करने में मदद म‍िलती है। मूंग दाल में एंटीऑक्‍सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। त्‍वचा को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

5. पोषक तत्‍वों की कमी दूर होगी

शरीर में व‍िटाम‍िन्‍स और प्रोटीन की कमी दूर करने के ल‍िए अंकुर‍ित दाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने का सबसे अच्‍छा समय सुबह माना जाता है। मूंग दाल में प्रोटीन, म‍िनरल्‍स और व‍िटाम‍िन्‍स की भरपूर मात्रा होती है।      

सुबह मूंग खाने के फायदे: सुबह अंकुर‍ित मूंग का सेवन करने से वजन कम होता है, डाइजेशन अच्‍छा रहता है, खून की कमी दूर होती है और शरीर में पूरे द‍िन एनर्जी रहती है। आप भी इसे अपनी डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं।

Read Next

बेबी प्लान कर रहे हैं? अपनी और पार्टनर की फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

Disclaimer