हमारे देश में कई तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं। कुछ व्यजंन जहां अनहेल्दी होती हैं। वहीं, कुछ ऐसे व्यजंन भी होते हैं जो पोषण तत्वों से भरपूर होते हैं। इन्हीें डिश में से एक है पालक और मूंग दाल से तैयार डिश। अधिकतर लोग दाल पालक तैयार करने के लिए मूंग दाल का इस्तेमाल करते हैं। पालक और मूंग दाल का मिश्रण कई पोषण तत्वों को भंडार होता है। यह शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के साथ-साथ प्रोटीन और कैल्शियम से भी भरपूर होता है। ऐसे में इऩ दोनों का मिश्रण आपको कई तरह की परेशानियों से दूर रख सकता है। आज हम इस लेख में आपको पालक और मूंग दाल से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे।
पालक और मूंग दाल के फायदे
पालक और मूंग दाल का सेवन करने से आपकी पाचन शक्ति मजबूत होती है। साथ ही यह शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं पालक और मूंग दाल से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में-
1. पाचन को बनाए हेल्दी
पालक और मूंग दाल का सेवन करने से पाचन को दुरुस्त किया जा सकता है। दरअसल, मूंगदाल और पालक दोनों में भी फाइबर भरपूर रूप से मौजूद होता है जो आपकी पाचन प्रक्रिया को मजबूत कर सकता है। इसके साथ ही यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, पालक और मूंग दाल का सेवन करने से कब्ज की परेशानी दूर की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें - सॉफ्ट और शाइनी बालों के लिए लगाएं मूंगदाल और केले से बना ये हेयर मास्क
2. इम्यूनिटी करता है बूस्ट
पालक और मूंग दाल का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट की जा सकती है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में आपकी मदद करता है। इतना ही नहीं। पालक और मूंग दाल कैल्शियम। प्रोटीन और जिंक का काफी अच्छा स्त्रोत होता है जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में सहायक है।
3. हड्डियों को करता है मजबूत
पालक और मूंग दाल का सेवन करने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसमें भरपूर रूप से प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम मिलता है, जो हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा देता है।
4. मसल्स के लिए हेल्दी
पालक और मूंग दाल का मिश्रण मसल्स की मजबूती को बढ़ावा देता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम मसल्स की मजबूती को बढ़ावा देता है। साथ ही मसल्स में होने वाली परेशानी को कम कर सकता है।
5. स्किन के लिए लाभकारी
पालक और दाल का सेवन करने से स्किन की रंगत मे सुधार आता है। पालक और दाल के सेवन से आप स्किन, मुंहासे और एजिंग की परेशानी कम कर सकता है। पालक विटामिन ई और आयरन का काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है जो स्किन के लिए हेल्दी है।
पालक और मूंग दाल का सेवन स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। हालांकि, अगर आपको पालक खाने से किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version