
Ice Cream Craving: शायद ही ऐसा कोई होगा जिसे आइसक्रीम पसंद नहीं होगी। लेकिन कई लोगों को आइसक्रीम खाने की लत लग जाती है और बार-बार आइसक्रीम खाने का मन होता है। इसे हम आइसक्रीम क्रेविंग भी कहते हैं। आइसक्रीम में दूध, क्रीम, चीनी और अलग-अलग फ्लेवर के कॉम्बिनेशन लोगों को लुभाते हैं और वो बार-बार आइसक्रीम की ओर खींचे चले जाते हैं। आइसक्रीम में सैचुरेटेड फैट्स और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है और इन दोनों चीजों से ही शरीर को नुकसान होता है। आइसक्रीम एक सेहतमंद आहार नहीं है इसलिए इसके सेवन से बचना चाहिए। अगर आपको भी आइसक्रीम क्रेविंग यानी बार-बार आइसक्रीम खाने की लत लग गई है, तो जानें इससे बचने के कुछ आसान उपाय। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डायटीशियन Sanah Gill से बात की।
आइसक्रीम खाने के नुकसान
- दांतों में सड़न।
- दांतों में तेज झनझनाहट होना।
- वजन बढ़ना।
- डायबिटीज की समस्या।
- कोलेस्ट्रॉल बढ़ना।
- हार्ट की बीमारी का खतरा।
इसे भी पढ़ें- क्या आइसक्रीम खाना पेट के लिए नुकसानदायक है? जानें एक्सपर्ट की राय
आइसक्रीम की जगह क्या खाएं?
आइसक्रीम खाने की क्रेविंग हो रही है, तो आप फ्रोजन योगर्ट का सेवन करें। बाजार के फ्रोजन योगर्ट में कैलोरीज की मात्रा ज्यादा होती है। आप घर पर फ्रोजन योगर्ट तैयार कर सकते हैं। अपने पसंदीदा फ्लेवर के फल को मिक्सी में डालकर पल्प बना लें। योगर्ट में पल्प को अच्छी तरह से मिलाकर फ्रीजर में जमने के लिए रख दें। आइसक्रीम की क्रेविंग जब भी हो, तो आप योगर्ट या दही खाएं।
नींद और पानी की कमी से बचें
आपको आइसक्रीम क्रेविंग से बचना है, तो नींद की कमी न होने दें। कई एक्सपर्ट्स ऐसा मानते हैं कि जब आपकी नींद पूरी नहीं होती है, तो आपको खाने की क्रेविंग परेशान कर सकती है। अनिद्रा के कारण तनाव बढ़ता है जिसे कम करने के लिए आपको कुछ न कुछ खाने का मन करता है और कई लोगों को इसी दौरान आइसक्रीम क्रेविंग होती है इसलिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में और समय-समय पर पानी का सेवन करते रहें। आइसक्रीम की क्रेविंग होते ही पानी का सेवन करें। इससे आपको भूख कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
डाइट में शामिल करें प्रोटीन
अगर आप प्रोटीन रिच डाइट लेंगे, तो आइसक्रीम की क्रेविंग से बच सकते हैं। प्रोटीन का सेवन करने से पेट लंबे तक भरा रहता है और खाने के बाद अतिरिक्त भूख की समस्या नहीं होती। वहीं प्रोटीन रिच डाइट लेने से देर रात आइसक्रीम या मीठा खाने की क्रेविंग से भी बच सकते हैं। आइसक्रीम क्रेविंग से बचने के लिए मूवी देखने या इंटरनेट का इस्तेमाल करने के दौरान आइसक्रीम का सेवन न करें। किसी एक्टिविटी को करने के दौरान खाने से आपको मात्रा का ध्यान नहीं रहता और आप जरूरत से ज्यादा खाकर कैलोरीज बढ़ा लेते हैं।
पीरियड्स में आइसक्रीम क्रेविंग से कैसे बचें?
आप महिला हैं, तो पीरियड्स में मीठा या आइसक्रीम खाने की क्रेविंग को बखूबी समझती होंगी। पीरियड्स के दौरान आइसक्रीम का सेवन करने से कई महिलाओं को कब्ज और पेट की ऐंठन से आराम मिलता है इसलिए उन्हें आइसक्रीम खाना पसंद होता है। हालांकि इसका ये मतलब नहीं है कि पीरियड्स में आइसक्रीम खाना हेल्दी है। आप पीरियड्स में क्रेविंग होने पर स्मूदी, योगर्ट या अन्य फ्रूट चाट का सेवन कर सकते हैं। पीरियड्स में मीठा खाने का मन हो, तो ड्राइफ्रूट्स और गुड़ से बनने वाले हेल्दी लड्डू भी खा सकती हैं।
आइसक्रीम या खाने की क्रेविंग से बचने के लिए समय-समय पर छोटे मील्स लेते रहें। आपको हर 3 से 4 घंटे के अंतराल पर कुछ न कुछ सेहतमंद खाना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version