
Coriander Cumin Water Benefits: खाने का स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए जीरा और धनिया का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय किचन में किया जाता है। तमाम औषधीय गुणों से भरपूर धनिया और जीरा सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इन दोनों मसालों में मौजूद गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं और पाचन तंत्र के लोए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। जीरे में मौजूद डाइजेस्टिव एंजाइम पेट से जुड़ी परेशानियों में बहुत फायदेमंद माना जाता है। भूख बढ़ाने और वजन कंट्रोल में रखने के लिए धनिया और जीरा बहुत फायदेमंद माना जाता है। वैसे तो धनिया और जीरा का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है लेकिन इसके अलावा धनिया और जीरा का पानी (Dhaniya Aur Jeera Ka Pani Peene Ke Fayde) भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। धनिया और जीरा के फायदे शरीर के लिए अनेकों हैं, आइए विस्तार से जानते हैं धनिया और जीरा का पानी पीने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं और इसे बनाने का तरीका।
इस पेज पर:-
धनिया और जीरा का पानी पीने के फायदे- Coriander and Cumin Water Benefits in Hindi
धनिया और जीरा का पानी शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने से लेकर ब्लड शुगर के लेवल को मैनेज करने बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपके शरीर का वजन कंट्रोल में रहता है। इसका सेवन करने से न सिर्फ आपको डायबिटीज की समस्या में फायदा मिलता है बल्कि हार्ट से जुड़ी समस्याओं में भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में पिएं ये 5 डिटॉक्स वॉटर, पेट की थुलथुली चर्बी होगी गायब
धनिया और जीरा का पानी पीने से आपकी सेहत को ये फायदे मिलते हैं-
1. वजन कंट्रोल करने में फायदेमंद
धनिया और जीरा से बना डिटॉक्स वॉटर पीने से आपके शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी तेजी से बर्न होती है। धनिया में मौजूद गुण शरीर का चयापचय ठीक रखने में फायदेमंद माने जाते हैं। इन दोनों मसालों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर का वजन कम करने में बहुत उपयोगी होते हैं। रोजाना सुबह के समय धनिया और जीरा का पानी पीने से आपको वजन कम करने में फायदा मिलता है।
2. पेट और पाचन के लिए फायदेमंद
पेट को हेल्दी रखने और पाचन क्षमता को बढ़ाने के लिए धनिया और जीरा का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। जीरा में थाइमोल नामक गुण पाया जाता है, जो पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में बहुत फायदेमंद है। वहीं धनिया में मौजूद एंटी- माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की कई परेशानियों में फायदेमंद होते हैं।
3. ब्लड शुगर करे कम
शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने पर आपको डायबिटीज की बीमारी का खतरा रहता है। धनिया और जीरा का पानी नियमित रूप से पीने पर आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए धनिया और जीरा का पानी पीना फायदेमंद होता है।
4. शरीर को करे डिटॉक्सीफाई
शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए धनिया और जीरा का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। इन दोनों मसालों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर करते हैं। रोजाना सुबह के समय इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
5. कोलेस्ट्रॉल करे कम
शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने के लिए धनिया और जीरा का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। धनिया में मौजूद गुण शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
इसे भी पढ़ें: Weight Loss के लिए ज्यादा Detox Water पीना भी हो सकता है नुकसानदायक, जानें कितनी मात्रा में सेवन है सही
धनिया और जीरा का पानी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक चम्मच धनिया पाउडर और एक चम्मच जीरा पाउडर लें और इसे एक गिलास में पानी डालें। अब इस पानी को थोड़ी देर के लिए उबालें और छानकर इसका सेवन करें। रोजाना सुबह के समय इसका सेवन करने से आपको कई फायदे मिलते हैं। किसी भी बीमारी या समस्या में इस पानी का सेवन करने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version