Sat Sep 12, 2026 | 12:48 AM IST

Expert

बालम खीरा का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं 6 जबरदस्त फायदे

Balam Kheera Juice Benefits: बालम खीरा का कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है और कई रोगों में इसका प्रयोग किया जाता है, जानें बालम खीरा के रस के फायदे।

Balam Kheera Juice Benefits In Hindi: खीरा का सेवन तो हम सभी करते हैं, यह हम में से ज्यादातर लोगों के सलाद का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, साथ ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। लेकिन क्या आपने बालम खीरा (Balam Kheera or Kigelia) के बारे में सुना है? क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो खीरा की तरह बालम खारी भी पोषक तत्वों का भंडार है, सिर्फ इतना ही नहीं यह कई औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। इसलिए आयुर्वेद में कई औषधियों में बालम खीरा का उपयोग किया जाता है। यहां तक कि आयुर्वेद में कई रोगों को दूर करने के लिए बालम खीरा के चूर्ण का प्रयोग किया जाता है। हालांकि की बालम खीरा का सीधे तौर पर सेवन नहीं किया जाता है, इसका प्रयोग चूर्ण, जूस और हर्बल ड्रिंक्स में किया जाता है। आप किसी भी रूप में बालम खीरा के स्वास्थ्य लाभों का आनंद ले सकते हैं।  इस लेख में आपको बालम खीरा का रस पीने के 5 फायदे (Balam Kheera Juice ke Fayde) बता रह हें।

Balam Kheera Juice ke Fayde

बालम खीरा के रस के फायदे- Balam Kheera Juice ke Fayde

1. इम्यूनिटी बनाता है मजबूत

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर बालम खीरा फ्री-रेडिकल्स से लड़ने और शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। सर्दी-जुकाम, बुखार, अन्य वायरल संक्रमण और एलर्जी आदि से आपको दूर रखने में मदद करता है।

इसे भी पढें: स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए पुरुष रोज खाएं अखरोट, जानें कैसे खाएं और खाने का सही समय

2. सूजन से लड़ने में मदद करता है

शरीर में सूजन कई गंभीर रोगों को जन्म देती है, एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने की वजह से बालम खीरा सूजन से लड़ने में मदद करता है और आपको हेल्दी रखता है।

3. मलेरिया के उपचार में प्रभावी है

बालम खीरा के रस का सेवन करने से मलेरिया जैसे रोगों से बचाव और लड़ने में मदद मिलती है। यह एंटी-मलेरिया गुणों से भरपूर होता है। वहीं बालम खीरा के तने में क्लोरोक्वीन नामक यौगिक होते हैं, जिसका प्रयोग मलेरिया के उपचार में किया जाता है।

4. एंटीअमीबिक है

बालम खीरा में एंटी-अमीबिक गुण होते हैं। यह अमीबियासिस से लड़ने में मदद करता है, संक्रामक रोग है। बालम खीरा के जूस का सेवन करने से अमीबियासिस जैसे परजीवी संक्रमण से बचाव और लड़ने में मदद मिलती है।

इसे भी पढें: रोज सेंधा नमक का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे

5. कैंसर के विकास को रोकने में मददगार है

अपने एंटी-कैंसर गुणों के चलते बालम खीरा फ्री-रेडिकल्स और हानिकारक कणों से लड़ने में मदद करता है, जो कैंसर को जन्म देते हैं। यह गर्भाशय और एलिमेंट्री ट्रैक्ट कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है। साथ ही कुछ प्रकार के कैंसर में बालम खीरा के सेवन की सलाह भी दी जाती है।

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

All Image Source: Freepik.com

Read Next

सौंफ और धनिया का पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे, जानें कैसे करें तैयार

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 22, 2022 21:35 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content