Sat Sep 12, 2026 | 01:45 AM IST

सौंफ और धनिया का पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे, जानें कैसे करें तैयार

Saunf Aur Dhaniya Ke Fayde: शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने और कई समस्याओं में सौंफ और धनिया का पानी पीना बहुत फायदेमंद है।

Saunf Aur Dhaniya Ke Fayde: शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान का संतुलित होना बहुत जरूरी है। आज के समय में असंतुलित खानपान और भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण लोग तमाम तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए आपके किचन में मौजूद मसाले बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। भारतीय किचन में मौजूद मसाले तमाम तरह के औषधीय गुणों से युक्त होते हैं और इनका सेवन शरीर को कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। सौंफ और धनिया का इस्तेमाल भी लगभग हर भारतीय किचन में किया जाता है। इन मसालों का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में भी किया जाता है। सौंफ और धनिया का पानी पीने से भी आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। 

सौंफ और धनिया का पानी पीने के फायदे- Fennel and Coriander Water Benefits

सौंफ और धनिया में मौजूद गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सौंफ और धनिया से बनी डिटॉक्स ड्रिंक न सिर्फ शरीर के वजन को संतुलित रखने में फायदेमंद होती है, बल्कि इसका सेवन कई तरह की बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी खानपान से जुड़ी समस्याओं में भी धनिया और सौंफ के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सौंफ और धनिया का पानी पीने से आपकी सेहत को ये फायदे मिलते हैं-

Saunf Aur Dhaniya Ke Fayde

इसे भी पढ़ें: सुबह उठने के बाद पीएं जीरा, सौंफ और धनिया से बना ये काढ़ा और कम करें शरीर पर चढ़ी चर्बी

1. शरीर से विषाक्त पदार्थों को करे दूर

शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए सौंफ और धनिया से बने पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपकी किडनी को भी फायदा मिलता है। धनिया और सौंफ में मौजूद गुण ब्लड को भी साफ रखने का काम करते हैं।

2. वजन कंट्रोल करने में उपयोगी

नियमित रूप से धनिया और सौंफ से बने पानी का सेवन करने से आपको वजन कम करने में फायदा मिलता है। तेजी से वजन कम करने के लिए आप सुबह के समय नियमित रूप से धनिया और सौंफ से बने पानी का सेवन करें।

3. ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद

शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने के लिए धनिया और सौंफ से बने पानी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। सौंफ और धनिया में मौजूद गुण ब्लड शुगर को कम करने और डायबिटीज से बचाने का काम करते हैं।

4. शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में उपयोगी 

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर आप संक्रमण और बीमारियों के संपर्क में आसानी से आ जाते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सौंफ और धनिया से बने पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सौंफ और धनिया में मौजूद गुण शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में उपयोगी होते हैं।

5. पेट के लिए फायदेमंद

धनिया और सौंफ से बने पानी का सेवन करने से आपका पेट हेल्दी रहता है। पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे ब्लोटिंग, कब्ज और अपच को दूर करने के लिए सौंफ और धनिया के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह सौंफ और धनिया के पानी का सेवन करने से शरीर तरोताजा और शांत रहता है।

इसे भी पढ़ें: Weight Loss Diet: बिना खाना-पीना कम किए इस तरह से घटा सकते हैं वजन

धनिया और सौंफ का पानी तैयार करने के लिए आप सबसे पहले एक चम्मच धनिया और एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में भिगो दें। रात भर इसे पानी में भिगोने के बाद सुबह इसे अच्छी तरह से उबालें और छानकर साफ गिलास में निकाल लें। इसमें आप नींबू का रस या शहद मिलाकर पी सकते हैं। किसी भी बीमारी या समस्या में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

जीरा, अजवाइन, सौंफ और दालचीनी का पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 22, 2022 19:31 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content