Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

Ginger Essential Oil: नहीं बढ़ रहे हैं आपके बाल तो लगाएं ये तेल, जानें तरीका और पाएं ये 3 फायदे

Ginger oil for hair growth: अदरक का तेल बेहद फायदेमंद माना जाता लेकिन क्या सच में इससे बाल को बढ़ाने में मदद कर सकता है? जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की राय।

Ginger oil for hair growth: आजकल लोग बालों से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं का शिकार है। बाल न बढ़ने का कोई एक कारण नहीं होता बल्कि, डैंड्रफ, स्कैल्प इंफेक्शन, ड्राई स्कैल्प और ज्यादा ऑयली स्कैल्प की वजह से भी ये दिक्कत होती है। ऐसे में लोग बालों के लिए तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिससे कि हम इन तमाम समस्याओं में कमी आए और हेयर ग्रोथ हो। हेयर ग्रोथ के लिए ही आज हम अदरक के तेल की बात करेंगे और जानेंगे कि कैसे ये बालों की समस्याओं में असरदार साबित हो सकता है। साथ ही जानेंगे इस तेल को घर में कैसे तैयार करें, डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से।

बालों के लिए अदरक के तेल का इस्तेमाल कैसे करें?

डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि बालों के लिए अदरक के तेल को एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी तेल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन ये सीधे तौर बालों की ग्रोथ नहीं बढ़ाती। हां, इससे आप अपने बालों की उन समस्याओं को दूर कर सकते हैं जिसकी वजह से बाल नहीं बढ़ते। इसके लिए आपको करना ये है कि

  • अदरक के एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदों को नारियल तेल में मिलाना।
  • इस मिश्रण से दो से तीन मिनट तक हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज करें।
  • आधे घंटे के बाद बालों को अच्छी तरह शैम्पू करें।

घर में कैसे बनाएं अदरक का तेल?

घर में अदरक का तेल बनाना बहुत मुश्किल नहीं है। बस आपको करना ये है कि अदरक को कूटकर थोड़ा सूखा लें और इसे नारियल तेल में पका लें। इसे तेल को छान लें और इसे अपने बालों के लिए इस्तेमाल करें। दूसरा तरीका ये है कि आप अदरक का पाउडर ले लें। पहले नारियल तेल को गर्म करें और फिर इसमें मिलाकर अपने बालों में लगाएं।

इसे भी पढ़ें: तेजी से वजन घटाने पर बाल ज्यादा क्यों झड़ने लगते हैं? डॉक्टर से जानें कारण

बालों के लिए अदरक का तेल क्यों फायदेमंद है?

ये तेल जहां स्कैल्प को साफ करती है और इंफेक्शन को रोकती है वहीं इस तेल का इस्तेमाल स्कैल्प में सूजन को कम करने में मदद करता है। इससे उन तमाम कारणों से लड़ने में मदद मिलती है जिससे बाल तेजी से टूटकर झड़ने लगते हैं और नए बालों की ग्रोथ नहीं होती। इसके अलावा भी बालों के लिए अदरक के तेल के कई फायदे हैं जैसे

1. डैंड्रफ की समस्या में कारगर

अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो स्कैल्प पर लगातार खुजली बनी रहेगी और इससे बाल टूटेंगे और बढ़ेंगे नहीं लेकिन अगर आप अपने बालों में अदरक का तेल लगाते हैं तो ये इसका एंटी डैंड्रफ गुण स्कैल्प से डैंड्रफ का सफाया करेगा जिससे बालों की समस्या में कमी आ सकती है।

01 (30)

2. स्कैल्प इंफेक्शन से लड़ने में कारगर

अदरक का तेल स्कैल्प इंफेक्शन से लड़ने में बेहद मददगार है। इसे तेल का एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प को साफ करने के साथ बालों की बनावट को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है। जब आपका स्कैल्प हेल्दी रहता है तो आपके हेयर पोर्स भी हेल्दी रहते हैं जिससे बालों को पोषण मिलता है और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।

इसे भी पढ़ें: झड़ते बालों की समस्या दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से खाएं किशमिश, बाल बनेंगे मजबूत

3. स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मददगार

अदरक के तेल की प्रकृति गर्म होती है और इसे स्कैल्प में लगाने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। इससे बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है और जो भी बाकी चीजें बालों में लगाते हैं उसका पोषण आपके बालों की जड़ों तक पहुंचता है। तो इन तमाम फायदे के लिए आप बालों में अदरक का तेल लगा सकते हैं।

क्या कहती है स्टडी?

अदरक के तेल को लेकर की गई स्टडी Journals.plos में प्रकाशित है। इसमें बताया गया है कि 6-जिंजरोल जो कि अदरक का बायोएक्टिव इंग्रोडिएंट है बालों के विकास को बढ़ावा नहीं देता है। इसके विपरीत, यह मानव बालों के बढ़ने की प्रक्रिया को रोकता है । इसलिए, 6-जिंजरोल बालों को उगाने वाली दवा होने के बजाय, बालों के विकास को रोकने वाली एक संभावित दवा है, जिसका उपयोग अवांछित बालों को हटाने (hair removal) के लिए किया जा सकता है।

निष्कर्ष:

अंत में आपको समझना चाहिए कि बालों के लिए अदरक का तेल फायदेमंद है लेकिन उतना नहीं इसलिए पूरी तरह से इस पर निर्भर न करें। आप इसे इस्तेमाल भी करें तो कैरियर ऑयल यानी नारियल के तेल में मिलाकर वो भी हफ्ते में एक बार। इसके अलावा इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Image credit: freepik

FAQ

  • बालों को दोबारा उगाने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?

    बालों को दोबारा उगाने के लिए प्याज के तेल का इस्तेमाल करें। आप इसमें मेथी के बीजों को पीसकर भी मिला सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार है।
  • बालों का राजा कौन सी जड़ी बूटी है?

    बालों के लिए सबसे अच्छी जड़ीबूटी है भृंगराज। इसके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है और ये लंबे समय के लिए हेल्दी रहते हैं।

Read Next

माथे से हेयरलाइन धीरे-धीरे पीछे जा रही है? डॉक्‍टर से जानें कारण और बचाव के उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 03, 2026 21:45 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content