बालों का झड़ना रोकने के लिए इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें प्याज का रस, हेयर फॉल पर लगेगा ब्रेक

बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन चुकी है। खराब खान-पान, तनाव, हार्मोनल बदलाव, प्रदूषण, पोषक तत्वों की कमी और बालों की सही देखभाल न करने के कारण बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में कई लोग बालों की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। प्याज का रस ऐसा ही एक घरेलू उपाय है, जिसका इस्तेमाल बालों की जड़ों और स्कैल्प की देखभाल के लिए किया जाता है। मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, प्याज में सल्फर पाए जाते हैं, जो बालों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
हेयर फॉलो रोकने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल कैसे करें?
साल 2014 में The Journal of Dermatology में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, प्याज का रस लगाने के 2 हफ्ते के अंदर ही मोटे बालों का दोबारा उगना शुरू हो गया।
डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि प्याज में सल्फर कंपाउंड होते हैं, जो शरीर में केराटिन जैसे प्रोटीन को बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। केराटिन बालों के स्ट्रेक्चर का एक अहम हिस्सा होते हैं। इसलिए, आप बालों के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल इन तरीकों से कर सकते हैं।
1. प्याज का रस और एलोवेरा जेल हेयर मास्क
अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं तो प्याज के रस में एलोवेरा जेल मिलाकर हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। एलोवेरा स्कैल्प को नमी देने में मदद करता है और प्याज के रस की तेजी को कुछ हद तक कम कर सकता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए-
- प्याज का रस- 2 बड़े चम्मच
- एलोवेरा जेल- 2 बड़े चम्मच
- नारियल तेल- 1 छोटा चम्मच
इसे भी पढ़ें: प्रोटीन की कमी से झड़ रहे हैं बाल या थायराइड है वजह? डॉक्टर कैसे पहचानते हैं दोनों में फर्क
हेयर मास्क बनाने का तरीका
- सबसे पहले प्याज को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इन्हें मिक्सर में पीसकर उसका रस छान लें।
- एक कटोरी में प्याज का रस और एलोवेरा जेल मिलाएं।
- चाहें तो इसमें थोड़ा नारियल तेल भी मिला सकते हैं।
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
- अब बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें और इस मिश्रण को स्कैल्प पर हल्के हाथों से लगाएं।
- उंगलियों से हल्की मसाज करें और 15 मिनट बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें।
2. प्याज के रस का हेयर टोनर
प्याज के रस से तैयार हेयर टोनर भी स्कैल्प की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे बनाना काफी आसान होता है क्योंकि आपको सिर्फ कुछ चीजों की जरूरत होती है-
- प्याज का रस- 2 बड़े चम्मच
- पानी- 2 बड़े चम्मच
- एलोवेरा जेल- 1 बड़ा चम्मच
टोनर बनाने का तरीका
- प्याज के रस का टोनर बनाने के लिए एक साफ कटोरी में प्याज का ताजा रस डालें।
- अब इसमें पानी और एलोवेरा जेल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- इस तैयार मिश्रण को साफ स्प्रे बोतल में भर लें।
- इस टोनर को स्कैल्प के छोटे हिस्से पर पहले टेस्ट करें।
- अगर कोई परेशानी न हो तो थोड़ी मात्रा में स्कैल्प पर लगाएं।
- इसे 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।
Onion Juice For Hair Fall
3. प्याज का रस और नारियल तेल का हेयर मास्क
अगर आपके बाल रूखे हैं और टूटने की समस्या ज्यादा है तो प्याज के रस के साथ नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज के रस और नारियल तेल हेयर मास्क इस्तेमाल करने के लिए आपको ये चीजें चाहिए-
- प्याज का रस- 1 बड़े चम्मच
- नारियल तेल- 1 बड़ा चम्मच
इस्तेमाल करने का तरीका
प्याज के रस और नारियल तेल दोनों को अच्छी तरह मिला लें। अब इसे स्कैल्प के छोटे हिस्से पर लगाकर पैच टेस्ट करें। इसके बाद हल्के हाथों से स्कैल्प पर लगाएं और 15 मिनट बाद शैंपू से बाल धो लें। नारियल तेल बालों की नमी बनाए रखने और बालों के टूटने की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।
प्याज का रस इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, प्याज का रस हर किसी की स्किन को सूट नहीं करता है। इसमें मौजूद तत्व कुछ लोगों के स्कैल्प में जलन और एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसलिए, इसका उपयोग करते समय कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं।
- पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैट टेस्ट जरूर करें।
- प्याज का रस सीधे सेंसिटिव स्किन या घाव वाली स्किन पर नहीं लगाना चाहिए।
- आंखों में प्याज का रस जाने से बचाएं, ताकि आंखों में जलन न हो।
- स्कैल्प पर जलन या खुजली होने पर तुरंत बालों को धो लें।
- रोजाना प्याज का रस स्कैल्प में इस्तेमाल करने से बचें।
- एलर्जी या सेंसिटिव स्किन होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या लीव-इन कंडीशनर लगाने से वाकई बाल झड़ने लगते हैं? एक्सपर्ट से जानें
कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?
अगर आपके बाल लगातार बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, स्कैल्प में खाली पैच दिखाई दे रहे हैं या स्कैल्प में खुजली और पपड़ी की समस्या है तो स्किन स्पेशलिस्ट से कंसल्ट करना जरूरी है। बाल झड़ने के पीछे थायराइड, आयरन की कमी, हार्मोनल बदलाव, जेनेटिक कारण या अन्य हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। बालों के झड़ने की समस्या को कम करने के लिए आपको हेयर फॉल से जुड़े सही कारणों का पता लगाना जरूरी है।
निष्कर्ष
झड़ते बालों की समस्या से राहत पाने के लिए आप प्याज के रस का इस्तेमाल इन तरीकों से कर सकते हैं। ध्यान रखें कि प्याज के रस को सीधेतौर पर अपने बालों में इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि ये जलन का कारण बन सकता है। साथ ही, इन उपायों को बालों में इस्तेमाल करने के दौरान किसी भी तरह की जलन, रेडनेस या खुजली होने पर तुरंत इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें।
Image Credit: Freepik
FAQ
क्या प्याज का रस रोज लगा सकते हैं?
नहीं, प्याज का रस रोज लगाना ठीक नहीं माना जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद सल्फर और अन्य तत्व स्कैल्प में जलन, ड्राईनेस या खुजली की समस्या हो सकती है।बहुत ज्यादा हेयर फॉल कैसे रोके?
ज्यादा हेयर फॉल रोकने के लिए प्रोटीन, आयरन, विटामिन डी और जिंक से भरपूर संतुलित आहार लें। इसके अलावा तनाव कम करें और बालों को हीट स्टाइलिंग व केमिकल प्रोडक्ट्स से बचें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 28, 2026 21:27 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta