Sat Oct 31, 2026 | 03:00 PM IST

Medically Reviewed by Dr Himani Mavi , Consultant – Dermatology - Metro Hospital & Heart Institute, Noida

बालों को छूते ही होता है दर्द? इन 5 कारणों को नजरअंदाज न करें

बालों की जड़ों में दर्द टाइट हेयरस्टाइल, स्कैल्प इंफेक्शन या तनाव जैसे कई कारणों से हो सकता है। इससे राहत पाने के लिए ढीले हेयरस्टाइल अपनाएं, स्कैल्प साफ रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।
बालों को छूते ही होता है दर्द? इन 5 कारणों को नजरअंदाज न करेंबालों को छूते ही होता है दर्द? इन 5 कारणों को नजरअंदाज न करें

बालों से जुड़ी समस्याएं अक्सर लोगों को काफी परेशान कर देती हैं। खासकर कुछ लोगों में बाल छूते ही जड़ों में होने वाली तेज चुभन या दर्द महसूस होना काफी असुविधा भरा होता है। इस स्थिति को मेडिकल की भाषा में ट्राइकोडैनिया कहा जाता है। जब आप अपने बालों को कसकर बांधती हैं, बालों की सही देखभाल नहीं करती हैं या स्कैल्प में किसी तरह का इंफेक्शन हो जाता है तो जड़ों की नसें और पोर्स बहुत सेंसिटिव हो जाते हैं। इसके कारण बालों को हल्का सा खींचने या छूने पर भी तेज दर्द होने लगता है। आइए इस लेख में Dr Himani Mavi, Consultant- Dermatology, Metro Hospital & Heart Institute, Noida से जानते हैं कि बालों के जड़ों के आस-पास दर्द क्यों होता है?

बालों की जड़ों में दर्द के कारण

Dr Himani Mavi का कहना है कि बालों की जड़ों में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं-

1. टाइट हेयर स्टाइल

बालों की जड़ों में दर्द का सबसे आम कारण शारीरिक खिंचाव है। बहुत टाइट पोनिटेल, हाई बन, चोटियां, हेयर एक्सटेंशन या टाइट क्लिप लगाने से बालों की जड़ों पर लगातार खिंचाव बना रहता है। स्कैल्प पर पड़ने वाले दबाव के कारण स्कैल्प की सेंसिटिव नसें तनाव में आ जाती हैं, जिससे जड़ों में दर्द और ऐंठन महसूस होती है। समय के साय़ इससे बाल भी कमजोर होकर झड़ने लग सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गीले तौलिये का दोबारा इस्तेमाल त्वचा और बालों के लिए कितना खतरनाक है? डॉक्टर से जानें

2. स्कैल्प में सूजन और फॉलिकुलिटिस

जिस तरह चेहरे की स्किन पर सूजन या फुंसियां हो सकती हैं, वैसा ही स्कैल्प के साथ भी होता है। यह हेयर फॉलिकल्स का एक बैक्टीरिया या फंगल इंफेक्शन है, जिससे जड़ों के पास दर्दनाक लाल दाने या फुंसियां हो जाती हैं। यह रूसी, रेडनेस और खुजली पैदा करने वाली आम स्थिति है, जिसके कारण स्कैल्प बहुत सेंसिटिव और दर्दनाक हो जाती है।

3. तेल, पसीने और हेयर प्रोडक्ट्स का जमा होना

अगर आप कई दिनों तक बाल नहीं धोते हैं या बहुत ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो स्कैल्प पर एक मोटी परत जम जाती है। पसीने और नेचुरल ऑयल के साथ मिलकर यह गंदगी बालों की जड़ों को इरिटेट करती है, जिससे वहां दर्द और भारीपन महसूस होने लगता है।

4. मानसिक तनाव और टेंशन सिरदर्द

मानसिक तनाव सिर्फ मन पर असर नहीं डालता है, बल्कि यह शारीरिक मांसपेशियों को भी जकड़ लेता है। तनाव और एंग्जाइटी के कारण स्कैल्प की मांसपेशियां कड़ी हो जाती हैं। इस मस्कुलर टेंशन से स्कैल्प तक ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और नसें उत्तेजित हो जाती हैं, जिससे पूरे सिर और जड़ों में लगातार चुभन वाला दर्द महसूस होता है।

5. नसों की संवेदनशीलता

कभी-कभी स्कैल्प का दर्द न्यूरोपैथी से जुड़ा होता है। ऑस्पिटल न्यूरलजीआ जैसी स्थितियां जड़ों या सिर के ऊपरी हिस्से में तेज, चुभने या जलने जैसा दर्द हो सकता है।

साल 2022 में Dermatology Reports में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, बालों की जड़ों या स्कैल्प में दर्द, चुभन और जलन महसूस होने की स्थिति को ट्राइकोडायनिया कहा जाता है, जो सेंसिटिव स्कैल्प का एक प्रमुख लक्षण है। यह समस्या मुख्य रूप से टेलोजन एफ्लुवियम और एलोपेसिया एरीआटा जैसे बाल झड़ने के डिसऑर्डर से जुड़ी होती है, हालांकि यह एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया में भी देखी जा सकती है।

बालों की जड़ों के दर्द से राहत पाने के उपाय

Dr Himani Mavi के अनुसार, अगर आपका स्कैल्प सेंसिटिव और दर्दभरा महसूस हो रही है तो इन आसान बदलावों से आपको तुरंत राहत मिल सकती है-

  • हेयर स्टाइल ढीली रखें- अपने बालों को थोड़ा आराम दें। बहुत टाइट पोनिटेल या जुड़े से बचें। इसकी बजाय ढीले हेयर स्टाइल बनाएं या ऐसे सॉफ्ट स्क्रंची और क्लॉ क्लिप्स का इस्तेमाल करें, जो जड़ों को न खींचें।
  • स्कैल्प को साफ रखें- प्रोडक्ट बिल्ड-अप, ज्यादा तेल और बैक्टीरिया को रोकने के लिए माइल्ड और सल्फेट-फ्री शैम्पू से बालों और स्कैल्प को रेगुलर धोएं। अगर आपको रूसी की समस्या है तो केटोकोनाजोल या जिंक पाइरिथियोन वाले एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल करें।
  • हल्की स्कैल्प मसाज- अपनी उंगलियों के पोरों से स्कैल्प की हल्की मालिश करें। इससे स्थानीय ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्कैल्प की मांसपेशियों को आराम मिलता है।
  • ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल कम करें- ड्राई शैम्पू या स्टाइलिंग पाउडर्स का इस्तेमाल सीमित करें, क्योंकि लंबे समय तक स्कैल्प पर रहने से ये बालों के पोर्स को बंद कर देते हैं।

इसे भी पढ़ें: बालों के विकास और मजबूती के लिए मेहंदी का पानी कैसे बनाएं? लगाने का तरीका और फायदे

डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए?

टाइट हेयर स्टाइल के कारण होने वाला हल्का और अस्थायी दर्द बाल खोलने पर अपने आप ठीक हो जाता है, लेकिन आपको इन लक्षणों को नजर आने पर डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए-

  • दर्द लगातार बना रहे और ठीक न हो रहा है।
  • स्कैल्प पर साफ रेडनेस, सूजन, मवाज भरी फुंसियां या पपड़ी दिखाई दे।
  • दर्द के साथ-साथ अचानक ज्यादा बाल झड़ने या पतले होने की समस्या शुरू हो जाए।

निष्कर्ष
बालों की जड़ों में होने वाला दर्द आपके शरीर का एक संकेत है कि आपका स्कैल्प तनाव में है, चाहे वह शारीरिक खिंचाव के कारण हो, गंदगी के जमा होने से हो या किसी इंफेक्शन के कारण हो। बालों की सही देखभाल करने और स्कैल्प को स्वच्छ रखने से आप इस असुविधा से आसानी से बच सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • बालों को कसकर बांधने से स्कैल्प में दर्द क्यों होता है?

    जब आप पोनीटेल या बन जैसे हेयर स्टाइल्स बहुत टाइट बनाती हैं, तो बालों की जड़ों पर लगातार खिंचाव पड़ता है, जिससे वहां की नसें सेंसिटिव हो जाती हैं और दर्द होने लगता है।
  • क्या डैंड्रफ या स्कैल्प इंफेक्शन भी दर्द का कारण बन सकता है?

    हां, फंगल इंफेक्शन या ज्यादा डैंड्रफ के कारण स्कैल्प में सूजन और खुजली पैदा हो जाती है, जिसकी वजह से बालों की जड़ें छूने पर दर्द महसूस होता है।

Read Next

→ क्या गीले बालों में कंघी करना बालों को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है? जानें सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 31, 2026 13:43 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Himani Mavi