Does Fake Nails Cause Fungal Infection?: आर्टिफिशियल या नकली नाखून लगाने से सीधे तौर पर फंगल इंफेक्शन नहीं होता, लेकिन अगर नकली नाखून को ठीक ढंग से लगाया नहीं गया है, तो उसके नीचे फंगस पनप सकता है। साथ ही, नाखून लगाते समय अगर गंदे हाथों का इस्तेमाल हुआ है या उपकरण साफ नहीं है, तो भी इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। अगर आर्टिफिशियल नाखून, प्राकृतिक नाखून से उखड़ने लगते, तो उनके बीच पानी और नमी जमा हो सकती है। इससे फंगस पनप सकता है। आइए जानते हैं नकली नाखून, फंगस को बढ़ावा कैसे देता है? बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से बात की।
American Academy Of Dermatology Association के अनुसार,
नकली नाखून की सामग्री को चेक करना जरूरी है क्योंकि इससे कुछ लोगों में एलर्जी हो सकती है। अगर त्वचा पर चकत्ते या किसी अन्य तरह की प्रतिक्रिया दिखाई दे, तो डॉक्टर से संपर्क करें। नाखूनों की समस्याओं को छिपाने के लिए नकली नाखून न लगाएं, क्योंकि इससे समस्या बढ़ सकती है। जिन लोगों को फंगल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है या जिनके नाखून कमजोर और आसानी से टूटने वाले होते हैं, उन्हें नकली नाखून लगाने की सलाह नहीं दी जाती। नकली नाखूनों को लंबे समय तक पहनने से बचना चाहिए।
नाखून में फंगल इंफेक्शन के शुरुआती लक्षण कैसे पहचानें?
fake-nails-cause-fungal-infection
- नाखूनों का रंग बदलना, जैसे हरा या पीला होना।
- नाखूनों के आस-पास दर्द होना।
- नाखून के आस-पास की त्वचा लाल होना।
- खुजली होना।
यह भी पढ़ें- क्या आपकी भी फटने लगी है नाखूनों के पास की स्किन? डॉक्टर से जानें इसके कारण
नाखूनों के लिए क्यों हानिकारक माने जाते हैं आर्टिफिशियल नेल्स?
- कई तरह के नकली नाखून बाजार में मिलते हैं जिनमें से कुछ एक्रिलिक और जेल नेल्स कहलाते हैं। इन्हें जिन केमिकल्स के साथ बनाया जाता है, वे सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं जैसे कई लोगों को इससे स्किन एलर्जी हो सकती है।
- एलर्जी के कारण नाखूनों के आस-पास की त्वचा लाल हो सकती है और खुजली महसूस हो सकती है।
- नेल पॉलिश या उसे हटाने वाले उत्पादों में मौजूद केमिकल्स से अगर एलर्जी हुई है और अगर आप हाथों से आंख को छूते हैं, तो आंख भी संक्रमित हो सकती है और पलकों की त्वचा में सूजन आ सकती है।
- बार-बार नकली नाखून लगाने और हटाने से प्राकृतिक नाखून पतले हो सकते हैं और आसानी से टूट सकते हैं।
- सैलून में मौजूद फेक नेल्स में इस्तेमाल होने वाली केमिकल्स की गंध और धुएं के संपर्क में लंबे समय तक रहने से सिरदर्द, सांस लेने में परेशानी और त्वचा पर चकत्ते हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या आपके नाखून बढ़ना बंद हो गए हैं? जानें इसके कारण
नाखूनों को फंगस से बचाने के लिए जरूरी सावधानियां
- साल में 365 दिन फेक नेल्स लगाकर न रखें। बीच-बीच में नाखूनों को आराम भी दें।
- ऐसा सैलून चुनें जहां उपकरणों को सही तरीके से साफ किया जाता हो।
- नकली नाखूनों को समय-समय पर हटाकर प्राकृतिक नाखूनों की स्थिति जांचें।
- नकली नाखून में दरार आने या उसके उखड़ने पर उसे खुद चिपकाने के बजाय किसी प्रशिक्षित व्यक्ति की सलाह लें।
- नाखूनों को साफ और ड्राई रखें। नकली नाखून के नीचे नमी जमा न होने दें।
- अगर नाखून उखड़ने लगे या रंग बदलने लगे, तो उसे नजरअंदाज न करें।
नाखून में फंगल इंफेक्शन का इलाज
- नाखून में फंगल इंफेक्शन होने पर ओरल एंटीफंगल दवाओं का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
- नाखूनों को साफ और सूखा रखें। उन्हें बहुत ज्यादा काटने या खुरचने से बचें।
- अगर नाखून में दर्द, सूजन, पस या तेजी से रंग बदलने की समस्या हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
निष्कर्ष:
आर्टिफिशियल या नकली नाखून लगाने से सीधे तौर पर फंगल इंफेक्शन नहीं होता, लेकिन अगर नकली नाखून को ठीक ढंग से न लगाया जाए, तो फंगस पनप सकता है और फंगल इंफेक्शन होग सकता है। गंदे हाथों से फेक नेल्स लगाने या अस्वच्छ उपकरणों के इस्तेमाल से भी नकली नाखून दूषित हो सकते हैं और इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। फेक नेल्स को बनाने में इस्तेमाल किए गए केमिकल्स के कारण त्वचा में खुजली और एलर्जी हो सकती है। आंख पर ये केमिकल्स लगने के कारण आंख की पलक में सूजन आ सकती है। फेक नेल्स के केमिकल्स की गंध से कुछ लोगों को सिर में दर्द भी हो सकता है। नाखूनों में फंगल इंफेक्शन होने पर नाखूनों का रंग बदल सकता है, नाखूनों में दर्द हो सकता है, नाखून के आस-पास की त्वचा लाल हो सकती है या खुजली महसूस हो सकती है। नाखून में होने वाले फंगल इंफेक्शन का इलाज एंटीफंगल दवाओं से किया जाता है। अगर नाखून में दर्द, सूजन या पस हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
image credit: magnific
FAQ
नकली नाखून लगाने के बाद नाखूनों में दर्द क्यों होता है?
बहुत टाइट एक्सटेंशन, गलत आकार, जरूरत से ज्यादा फाइलिंग या नाखून पर अधिक दबाव पड़ने से दर्द हो सकता है। अगर दर्द बना रहे, तो नकली नाखून हटवा दें।क्या नकली नाखून लगाने से असली नाखूनों की ग्रोथ रुक जाती है?
आमतौर पर नकली नाखून लगाने से प्राकृतिक नाखूनों की ग्रोथ पूरी तरह नहीं रुकती। हालांकि, बार-बार होने वाला इंफेक्शन और नाखून की जड़ को नुकसान पहुंचने से ग्रोथ प्रभावित हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 27, 2026 19:22 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta
