नाखूनों के आस-पास की स्किन का अपने आप निकलना या छिलना एक आम समस्या है, जिसे मेडिकल भाषा में हैंगनेल के रूप में भी जाना जाता है। अक्सर लोग इसे नॉर्मल मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह हाथों की खूबसूरती बिगाड़ने के साथ-साथ चुभन, दर्द और खुजली का कारण भी बन सकता है। खासकर, सर्दियों के मौसम में नमी की कमी या रूखेपन के कारण होता है। Dr. Himani Mavi, Consultant- Dermatology, Metro Hospital & Heart Institute, Noida का कहना है कि नाखूनों के किनारे की स्किन निकलने की समस्या को लोग अक्सर रूखापन समझकर क्रीम लगाकर छोड़ देते हैं, लेकिन स्किन का इस तरह से निकलना आपके स्वास्थ्य, खान-पान और रोजाना की आदतों से जुड़ी कई बातों पर निर्भर करता है।
नाखूनों के आस-पास की त्वचा निकलने के कारण
साल 2019 में Journal of the American Academy of Dermatology में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, हैंगनेल यानी नाखूनों के आस-पास की खाल का छिलना या फटना मुख्य रूप से क्यूटिकल्स में नमी की कमी, ज्यादा ड्राई स्किन और साबुन या पानी के लगातार संपर्क में आने के कारण होता है।
Dr. Himani Mavi ने बताया कि नाखूनों के आस-पास की स्किन निकलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं-
1. ज्यादा ड्राईनेस और डिहाइड्रेशन
शरीर में पानी की कमी होने या फिर हवा में नमी कम होने पर हमारी स्किन का नेचुरल ऑयल खत्म होने लगता है। नाखूनों के आस-पास की स्किन बहुत पतली और सेंसिटिव होती है, इसलिए ड्राइनेस बढ़ने के कारण नाखूनों के आस-पास की स्किन निकलने लगती है।
इसे भी पढ़ें: सोरायसिस की पहचान कैसे करें? जानें त्वचा और नाखूनों पर दिखने वाले मुख्य संकेत
2. बार-बार हाथ धोना और केमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल
लगातार बार-बार हाथ धोने से या फिर बर्तन धोने वाले डिटर्जेंट, सैनिटाइजर और बहुत ज्यादा केमिकल वाले हैंडवॉश का इस्तेमाल करने से स्किन की ऊपरी सुरक्षा परत खराब होने लगती है। सैनिटाइजर में मौजूद अल्कोहल भी स्किन से सारी नमी सोख लेते हैं, जिससे नाखूनों के किनारे उखड़ने लगते हैं और स्किन भी फटने लगती है।
3. शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी
अगर आपकी स्किन बिना किसी बाहरी कारण के लगातार निकल रही है तो यह आपके शरीर के अंदरूनी पोषण की कमी का संकेत हो सकता है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी और ई, कैल्शियम और आयरन की कमी के कारण भी नाखूनों के आस-पास की स्किन निकलने लगती है।
4. नाखून चबाने या छीलने की आदत
कई लोगों को तनाव, एंग्जायटी या खाली बैठे-बैठे अपने दांतों से नाखून चबाने या नाखूनों के आस-पास की ड्राई चमड़ी को हाथ से खींचने की आदत होती है। ऐसा करने से स्किन पर बारीक घाव बन जाते हैं, जिससे न सिर्फ चमड़ी ज्यादा निकलती है, बल्कि पैरोनिशिया यानी नाखूनों के पास फंगल या बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे वहां मवाद और तेज सूजन आ सकती है।
5. एलर्जिक कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस
कई बार कुछ तरह के नेल पॉलिश, नेल पॉलिश रिमूवर, आर्टिफिशियल नेल्स या घर में इस्तेमाल होने वाले केमिकल से स्किन एलर्जी हो जाती है, जिससे नाखूनों के आस-पास जलन और स्किन पीलिंग की समस्या शुरू हो जाती है।
Causes-of-Skin-Peeling-Near-Nails
नाखूनों के पास की स्किन को हेल्दी रखने के टिप्स
Dr. Himani Mavi का कहना है कि अगर आप नाखूनों के आस-पास की स्किन निकलने की समस्या से परेशान हैं और इससे बचना चाहते हैं तो इन टिप्स को अपना सकते हैं-
1. स्किन को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज रखें
- हैंड क्रीम या नारियल तेल- जब भी आप हाथ धोएं, उसके तुरंत बाद अपने हाथों और नाखूनों के किनारों पर अच्छी क्वालिटी की हैंड क्रीम, वैसलीन या नारियल तेल लगातार हल्की मसाज करें।
- पर्याप्त पानी पिएं- रोजाना कम से कम 2.5 से 3 लीटर पानी पिएं ताकि आपकी स्किन अंदर से हाइड्रेटेड रहे और ड्राईनेस के कारण स्किन फटने की समस्या को रोका जा सके।
2. उखड़ी हुई स्किन को कभी हाथ से न खींचें
अगर नाखूनों के पास की स्किन उखड़ गई है तो उसे कभी भी दांतों से या हाथों से न खींचें। इससे स्किन गहराई से छिल सकती है और इंफेक्शन की संभावना बढ़ सकती है। इसे साफ नेल कटर की मदद से किनारे से धीरे से काट दें और तुरंत एंटीसेप्टिक या मॉइश्चराइजर लगाएं।
3. केमिकल्स से बचाव करें
- बर्तन धोने या घर की सफाई करने के दौरान रबर के दस्ताने जरूर पहनें।
- बिना एसीटोन वाला नेल पॉलिश रिमूवर इस्तेमाल करें।
- ज्यादा अल्कोहल वाले सैनिटाइजर के बजाय माइल्ड हैंडवॉश का इस्तेमाल करें।
4. डाइट में सुधार करें
अपनी डाइट में विटामिन बी, सी और ई से भरपूर फूड्स शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल जैसे- संतरा, आंवला, नींबू, अंकुरित अनाज, ड्राई फ्रूट्स जैसे अखरोट, बादाम, दही और दूध का सेवन अपनी डाइट में बढ़ा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Acrylic Nails पहुंचा सकते हैं आपके नाखूनों को नुकसान, फैशन के चक्कर में न करें गलती
डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?
आमतौर पर मॉइस्चराइजर लगाने और सही डाइट लेने से यह समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है, लेकिन अगर-
- नाखूनों के पास तेज रेडनेस, सूजन और दर्द हो रहा हो।
- स्किन से मवाद निकल रहा हो या इंफेक्शन फैल रहा हो।
- यह समस्या लंबे समय से बनी हुई हो और किसी भी क्रीम से ठीक न हो रही हो।
इन स्थितियों में तुरंत अपने डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से कंसल्ट करना जरूरी है, ताकि सही एंटीबायोटिक या विटामिन सप्लीमेंट से इसका समय पर इलाज किया जा सके।
निष्कर्ष
नाखूनों के आस-पास की स्किन का छिलना आपके शरीर में नमी और पोषण की कमी का सीधा संकेत है। अपने हाथों की सही देखभाल करें, संतुलित डाइट लें और अपने शरीर के संकेतों पर ध्यान दें।
Image Credit: Freepik
FAQ
क्या नाखून का फंगल इंफेक्शन खतरनाक है?
नाखून का फंगल इंफेक्शन आमतौर पर जानलेवा या गंभीर रूप से खतरनाक नहीं होता है, लेकिन अगर समय पर इलाज न किया जाए तो यह नाखून को नुकसान पहुंचा सकता है।नाखून पर काली लकीर का क्या मतलब है?
नाखून पर काली लकीर आना आमतौर पर चोट लगने के कारण नाखून के नीचे खून जमने की वजह से होता है। हालांकि, अगर यह बिना किसी चोट के दिखाई दे या इसका आकार बदले तो यह स्किन के कैंसर का संकेत हो सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 24, 2026 15:47 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Himani Mavi
