Tue Oct 27, 2026 | 08:07 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shireen Furtado , Sr. Consultant – Medical & Cosmetic Dermatology

हाइड्रा फेशियल से क्या होता है, जानें क्या है और किन लोगों के लिए है फायदेमंद?

हाइड्रा फेशियल, स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और जो लोग अपनी स्किन में लंबे समय तक नमी को लॉक करना चाहते हैं उनके लिए बेहद मददगार है, लेकिन सवाल यह है कि ये है क्या? हाइड्रा फेशिल किन लोगों के लिए है?
हाइड्रा फेशियल से क्या होता है, जानें क्या है और किन लोगों के लिए है फायदेमंद?हाइड्रा फेशियल से क्या होता है, जानें क्या है और किन लोगों के लिए है फायदेमंद?

हाइड्रा फेशियल एक त्वचा उपचार है, जो त्वचा को साफ करने, एक्सफोलिएट करने और हाइड्रेट करने में मदद करता है वो भी बिना किसी इंजेक्शन लगाए या कटाई-छटाई किए। इसमें एक विशेष उपकरण का उपयोग करके मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाया जाता है, रोमछिद्रों से अशुद्धियों को दूर किया जाता है और त्वचा को मॉइस्चराइजिंग सीरम प्रदान किया जाता है। Dr. Shireen Furtado, Sr. Consultant - Medical & Cosmetic Dermatology, Aster CMI Hospital, Bengaluru हैं कि यह उपचार उन लोगों के बीच लोकप्रिय है जो त्वचा की बनावट में सुधार करना चाहते हैं तो Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant dermatologist and Aesthetic Physician, Aster RV Hospital, Bengaluru कहते हैं कि जिन लोगों को एक साफ, तरोताजा, स्वस्थ दिखने वाली त्वचा चाहिए उनके लिए यह ज्यादा फायदेमंद है।

हाइड्रा फेशियल कैसे किया जाता है?

Dr. Sunil Kumar Prabhu कहते हैं कि एक सामान्य हाइड्राफेशियल में कई चरण शामिल होते हैं जैसे-

  • सबसे पहले हाइड्राफेशियल में मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए त्वचा को साफ और एक्सफोलिएट किया जाता है।
  • फिर अशुद्धियों को ढीला करने के लिए एक सौम्य केमिकल पील का उपयोग किया जा सकता है।
  • इसके बाद बंद रोमछिद्रों को साफ करने के लिए सक्शन-असिस्टेड एक्सट्रैक्शन किया जाता है।
  • अंत में, त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए हाइल्यूरोनिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्वों से युक्त हाइड्रेटिंग सीरम लगाए जाते हैं।

इस प्रक्रिया में आमतौर पर लगभग 30-60 मिनट लगते हैं और इसमें बहुत कम या न के बराबर आराम की आवश्यकता होती है।

हाइड्रा फेशियल से क्या होता है?

Dr. Shireen Furtado कहती हैं कि हाइड्राफेशियल का एक मुख्य लाभ त्वचा की नमी में सुधार है। हाइलूरोनिक एसिड जैसे तत्व त्वचा को नमी बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा चिकनी और भरी-भरी दिखती है। एक्सफोलिएशन प्रक्रिया त्वचा की बनावट में भी सुधार कर सकती है और जमा हुई मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर अस्थायी रूप से चमक बढ़ा सकती है।

हाइड्रा फेशियल के फायदे

डॉ. सुनील कहते हैं कि हाइड्रा फेशियल से स्किन पोर्स की सफाई होती है। इसके अलावा हाइड्रा फेशियल के फायदे कई हैं जैसे
हाइड्रा फेशियल अतिरिक्त तेल और ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद कर सकता है, जिससे यह हल्के रोमछिद्रों की समस्या वाले लोगों और ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है। हाइड्रा फेशियल में बेहतर नमी से फाइन लाइन्स भी कम हो सकती हैं।

हालांकि, यह झुर्रियों को स्थायी रूप से नहीं हटाता, रोमछिद्रों को छोटा नहीं करता या मुंहासों का इलाज नहीं करता लेकिन यह स्टडी इसे लेकर कुछ और ही कहती है। Journal of Clinical and Aesthetic Dermatology की मानें, तो यह श्रृंखला एक्ने वल्गारिस के इलाज में एक सुरक्षित और प्रभावी चिकित्सीय विकल्प है। इस शोध में 12 सप्ताह में कुल छह उपचार पूरे करने के बाद, जांचकर्ताओं और रोगियों दोनों के मूल्यांकन में मुंहासों की गंभीरता में काफी सुधार देखा गया। उपचार के बाद, 100 प्रतिशत रोगियों ने माना कि उनकी त्वचा अधिक साफ और स्वच्छ महसूस हुई, तथा उनके आत्मविश्‍वास में भी वृद्धि हुई।
यह उपचार बिना किसी गंभीर दुष्प्रभाव के अच्छी तरह सहन किया गया और बार-बार उपचार कराने से सहनशीलता में सुधार हुआ।

किस टाइप की स्किन वाले लोगों के लिए फायदेमंद है हाइड्रा फेशियल?

डॉ. सुनील कहते हैं कि हाइड्राफेशियल ऑयली स्किन, ड्राई स्किन और मिश्रित त्वचा सहित विभिन्न प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकता है। हालांकि, संवेदनशील त्वचा, सक्रिय रोसैसिया, सूजन वाले मुंहासे या कमजोर त्वचा अवरोध वाले व्यक्तियों को प्रक्रिया कराने से पहले त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए।

कितनी बार करवा सकते हैं हाइड्रा फेशियल?

डॉ. शिरीन फुरटाडो कहती हैं कि यह आप पर है कि आप हाइड्रा फेशियल कितनी बार लेते हैं। यह व्यक्तिगत त्वचा संबंधी समस्याओं पर निर्भर करती है, हालांकि कुछ लोग हर चार से छह सप्ताह में एक बार कराना पसंद करते हैं। समय के साथ इसके रिजल्ट्स अच्छे आने लगते हैं और चेहरे में भी फर्क नजर आने लगता है। हालांकि, यह किसी भी प्रकार के चेहरे की समस्या का परमानेंट उपाय नहीं है।

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. शिरीन फुरटाडो कहती हैं कि हाइड्रा फेशियल के रिजल्ट्स आमतौर हमेशा एक जैसे नहीं रहते। स्वस्थ त्वचा बनाए रखने के लिए नियमित रूप से सनस्क्रीन का उपयोग करें। साथ ही सॉफ्ट इंग्रीडिएंट से त्वचा की कोमल सफाई करें और मॉइस्चराइजिंग का जरूर ध्यान रखें। इसके अलावा आप हाइड्रा फेशियल लेने के बारे में सोच भी रहे हैं तो एक योग्य त्वचा विशेषज्ञ यह निर्धारित करने में मदद कर सकता है कि उपचार किसी व्यक्ति की त्वचा के प्रकार और जरूरतों के लिए उपयुक्त है या नहीं।

FAQ

  • फेशियल का असर चेहरे पर कितने दिन तक रहता है?

    फेशियल का असर चेहरे पर लगभग 3 हफ्ते तक दिखता है। कई बार कुछ लोगों में 15 दिन तक रहता है।
  • फेशियल के बाद क्या नहीं करना चाहिए?

    फेशियल के बाद चेहरे पर साबुन नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा मेकअप और हार्ड स्क्रब के इस्तेमाल से बचें।

Read Next

→ चेहरे और कानों के पीछे पपड़ी जमना: डॉक्टर बता रहे हैं ये किन बीमारियों का संकेत है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 27, 2026 18:28 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shireen Furtado