Tue Oct 27, 2026 | 01:34 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

करवाचौथ पर ग्लास ग्लो स्किन पाने के लिए करें ये फेशियल, लास्ट मिनट भी करना आसान

Karwa Chauth 2026: करवाचौथ पर महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं और ऐसे में स्किन का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में आप लास्ट मिनट ग्लास ग्लो स्किन पाने के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। 
करवाचौथ पर ग्लास ग्लो स्किन पाने के लिए करें ये फेशियल, लास्ट मिनट भी करना आसानकरवाचौथ पर ग्लास ग्लो स्किन पाने के लिए करें ये फेशियल, लास्ट मिनट भी करना आसान

Karwa Chauth 2026: करवाचौथ पर महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं और अपने पति के लिए निर्जला व्रत करती हैं। ऐसे में कई बार समय की कमी से हम पार्लर जाकर कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं ले पाते। इस स्थिति में त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप घर पर ही इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi कहती हैं कि घर पर रहते हुए और लास्ट मिनट पर भी अगर आप इस फेशियल को कर लें तो आपको ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। कैसे? जानते हैं विस्तार से।

डबल क्लींजिंग के साथ करें गोल्ड फेशियल

डॉ. चांदनी जैन कहती हैं कि डबल क्लींजिंग के साथ गोल्ड फेशियल करना स्किन को एक अलग ही चमक देती है। इसकी खास बात यह है कि यह आपकी त्वचा के लिए हार्ड नहीं है और इससे स्किन बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं होती है कि आप शाम को मेकअप ही न कर सकें। इसमें आपको पहले स्किन की डबल क्लींजिंग करनी है फिर गोल्ड फेशियल करना है।

कैसे करें डबल क्लींजिंग?

डॉ. चांदनी जैन कहती हैं कि डबल क्लींजिंग में आप इन दो स्टेप्ल फॉलो कर सकती हैं जैसे पहले तो आपको अपनी स्किन को ऑयल क्लींज करना है। इसके बाद आपको वॉटर-बेस्ड क्लींजिंग करनी है।

ऑयल क्लींजिंग कैसे करें?

ऑयल क्लींजिंग में आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकती हैं जैसे

  • जजोबा ऑयल या ऑलिव ऑयल से 60 सेकंड तक त्वचा की मालिश करें। आपको हाथ में कुछ बूंद ये तेल लेना है और सर्कुलर मोशन में चेहरे की मालिश करते हुए आंखों के पास, होंठों के पास और माथे में मालिश करनी है।
  • इससे दिन भर की गंदगी और मेकअप या स्किन केयर प्रोडक्ट्स के कण आसानी से घुल कर निकल जाती है। इससे स्किन अंदर से साफ हो जाती है।

वॉटर-बेस्ड क्लींज

ऑयल बेस्ड क्लींज के बाद आपको वॉटर बेस्ड क्लींज करना है। इसके लिए आपको माइल्ड और हाइड्रेटिंग क्लींजर का इस्तेमाल करना है। यह स्किन को पूरी तरह साफ और सुंदर बनाने में मदद करती है, जिससे त्वचा की बनावट अच्छी होती है और दमकती स्किन पाने में मदद मिलती है।

karwa_chauth_skin_care_tipskarwa_chauth_skin_care_tips

इसे भी पढ़ें: Face Clean Up: जानें घर पर फेस क्लीन अप करने का आसान तरीका, निकल जाएगी सारी गंदगी और डेड स्किन सेल्स

घर पर गोल्ड फेशियल कैसे करें?

डॉ. चांदनी जैन कहती हैं कि आपका आधा चेहरा तो डबल क्लींजिंग से ही साफ हो जाता है इसके बाद आपको स्किन की टोनिंग करनी है, पैक लगाना है फिर त्वचा को मॉइस्चराइज करना है। ऐसे में आप स्टेप- बाय-स्टेप इसे फॉलो कर सकती हैं जैसे-

चावल के पानी का टोनर लगाएं

सबसे पहले तो आपको चावल के पानी का टोनर बनाकर स्किन पर लगाना है, जिसके लिए आप चावल के पानी को धोकर इसका पानी हल्का गुनगुना करें और बॉटल में भरकर चेहरे पर स्प्रे करें। चावल के पानी में अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाते हैं।

गोल्ड फेस मास्क लगाएं

  • टोनर के बाद आपको करना यह है कि गोल्ड ग्लो फेस मास्क बनाकर चेहरे पर लगाएं जिसके लिए
  • 1 बड़ा चम्मच बेसन में कच्चा दूध मिलाएं और एक चुटकी हल्दी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
  • फिर इसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर तैयार पैक तैयार करें।
  • इसे चेहरे पर लगाएं और लगभग 15 से 20 मिनट बाद ठंडे पानी और कॉटन की मदद से साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें: पोस्ट-फेशियल केयर क्या है? जानें 3 दिन 3 चीजों वाला ये खास फॉर्मूला

अंत में चेहरे को मॉइस्चराइज करने के लिए गुलाब जल लगाएं

अब जब आपने फेशियल कर लिया है तो स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए गुलाब जल लगाएं या इसे चेहरे पर स्प्रे कर लें। इससे त्वचा की बनावट बेहतर होती है और स्किन की चमक बढ़ती है। इतना ही नहीं, गुलाब जल फेशियल के आखिरी में त्वचा को कंप्लीट टचअप देता है।

गोल्ड फेस मास्क के फायदे

डॉ. चांदनी कहती हैं कि ग्लोड फेस मास्क लगाने के कई फायदे हैं सबसे पहले तो आपकी थकी हुई और डल स्किन की चमक बढ़ जाएगी। दूसरा, आपकी त्वचा अंदर से साफ नजर आने के साथ चमकती हुई दिखेगी। इशके अलावा डबल क्लींजिंग से आपके चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन तेज होगा और स्किन पोर्स भी साफ हो जाएंगे जिससे एक्ने और दाने जैसी समस्याएं नहीं होंगी। इसके अलावा भी Journal of Cosmetic Dermatology की मानें तो हल्दी त्वचा के हाइड्रेशन को काफी बेहतर बना सकती है, प्राकृतिक चमक बढ़ा सकती है और चेहरे के दाग-धब्बों को कम कर सकती है।

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. चांदनी का कहना है कि चूंकि इस फेस मास्क में हल्दी है, तो ज्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए चुटकी भर हल्दी का ही इस्तेमाल करें। इसलिए कोशिश करें कि शाम को तैयार होना है तो सुबह ही फेशियल कर लें। इससे चेहरे पर ग्लो ज्यादा आएगा। अगर आप लास्ट मिनट में भी कर रही है तो भी लगभग 4 घंटे पहले फेशियल कर लें।

FAQ

  • चेहरे के लिए सबसे अच्छा फेशियल कौन सा होता है?

    चेहरे के लिए सबसे अच्छा फेशियल हाइट्रा फेशियल है जो कि स्किन के पीएच को बैलेंस रखने के साथ त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है।
  • 1 महीने में कितनी बार फेशियल करना चाहिए?

    1 महीने में आपको बस 1 बार फेशियल करवाना चाहिए। ज्यादा फेशियल करवाने से आपके त्वचा का नेचुरल पीएच बिगड़ सकता है और त्वचा सेंसिटिव हो सकती है।

Read Next

→ क्‍या विटामिन E कैप्सूल को चेहरे पर सीधे लगाना सही है? इस्तेमाल से पहले इन 7 बातों का रखें ख्‍याल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 27, 2026 12:26 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta