कई लोग आंखों के आस-पास की त्वचा के काले पड़ने की समस्या से परेशान रहते हैं और कई बार आंखों के पास की स्किन ज्यादा ड्राई भी होने लगती है। इससे आंखों के पास खुरदरी या परतदार त्वचा की समस्या होती है, जिसके कारण लोगों को चेहरे पर थकान दिखने, जलन और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अक्सर लोग इनको आम परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि इसके पीछे स्किन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए इस बारे में Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant dermatologist and Aesthetic Physician, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।
आंखों के आसपास की त्वचा जल्दी ड्राई क्यों हो जाती है?
डॉ. सुनील कुमार प्रभु के अनुसार, आंखों के आसपास की त्वचा शरीर की सबसे पतली और नाजुक होती है और इसमें नेचुरल ऑयल बनाने वाली ग्रंथियां भी कम होती हैं। इसलिए इसमें सूखापन, रेडनेस और जलन होने की समस्या ज्यादा होती है, खासकर स्किन बैरियर के कमजोर होने पर। स्किन बैरियर के कमजोर होने की समस्या कई कारणों से हो सकती है।
1. मौसम और वातावरण में बदलाव के कारण
इसके सबसे आम कारणों में से एक है बदलता मौसम। ठंडा मौसम, सूखी हवाएं, तेज धूप और लंबे समय तक एयर कंडीशनर में रहने के कारण वातावरण में नमी कम हो जाती है। इसके कारण आंखों के आसपास की त्वचा के ड्राई और बेजान होने की समस्या होती है।
2. बार-बार आंखें रगड़ने की आदत के कारण
कुछ लोगों को एलर्जी, थकान या खुजली के कारण बार-बार आंखें मलने की आदत होती है। ऐसा करने से स्किन की को नुकसान पहुंच सकता है। लगातार रगड़ने से त्वचा में जलन, रेडनेस और सूखापन बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: ड्राई स्किन कब किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत होती है? डॉक्टर से जानें
3. कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से एलर्जी के कारण
हर स्किनकेयर या मेकअप प्रोडक्ट हर व्यक्ति की स्किन के लिए सही नहीं होता है। कुछ लोगों को आई क्रीम, मेकअप रिमूवर, फेस वॉश, फेशियल क्लींजर या अन्य कॉस्मेटिक प्रोडक्ट से एलर्जी हो सकती है। ऐसी स्थिति में कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस की समस्या हो सकती है, जिसमें आंखों के आसपास रेडनेस, खुजली, स्किन ड्राइनेस, त्वचा के पपड़ीदार होने और त्वचा का छिलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
-1785521638837.webp)
4. स्किन से जुड़ी बीमारियों के कारण
कुछ स्किन से जुड़ी बीमारियों से भी आंखों के आसपास की त्वचा प्रभावित होती है और इसके कारण स्किन के ड्राई होने की समस्या हो सकती है, जैसे - एक्जिमा, सेबोरिक डर्मेटाइटिस और सोरायसिस। ये स्किन के सेंसिटिव हिस्सों को प्रभावित कर सकती हैं। इसके अलावा, स्किन में अधिक ड्राइनेस, हल्की पपड़ीदार होने, खुजली और रेडनेस होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
5. बढ़ती उम्र के कारण
आंखों के आसपास ड्राइनेस होने का एक कारण उम्र बढ़ना भी है। बढ़ी उम्र के साथ शरीर में कोलेजन और नेचुरल ऑयल्स का प्रोडक्शन धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसके कारण स्किन अपनी नमी खोने लगती है और ज्यादा ड्राई दिखने लगती है और उस पर फाइन लाइन्स ज्यादा दिखाई देती हैं।
इसे भी पढ़ें: 5 नहाने की आदतें बना सकती हैं आपकी स्किन को ड्राई, बताते हैं स्किन एक्सपर्ट
6. पानी की कमी और गलत स्किन केयर
अगर शरीर में पानी की कमी हो या स्किन की नियमित देखभाल न की जाए, तो आंखों के आसपास की त्वचा जल्दी ड्राई हो जाती है। इसके अलावा, सही मॉइस्चराइजिंग न करने और त्वचा की जरूरत के अनुसार प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करने से भी यह समस्या बढ़ सकती है।
क्या कहती है स्टडी?
American Academy of Dermatology (AAD) के अनुसार, स्किन ड्राई होने की समस्या 40 के बाद (बढ़ती उम्र), स्मोकिंग, पोषक तत्वों की कमी और वातावरण में बदलाव होने की समस्या हो सकती है।
आंखों के आसपास की त्वचा की देखभाल कैसे करें?
आंखों के आसपास की ड्राइनेस का इलाज समस्या के मूल कारण पर निर्भर करता है। ड्राई स्किन को कम करने के लिए कुछ आसान उपायों को अपनाया जा सकता है। इससे स्किन को नेचुरली हेल्दी और सॉफ्ट रखने में मदद मिलती है।
हल्का और खुशबू रहित मॉइस्चराइजर लगाएं
आंखों के आस-पास की सेंसिटिव स्किन के लिए खास तौर पर बनाए गए हल्के और बिना खुशबू वाले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करने से त्वचा में नमी को वापस लाने में मदद मिल सकती है।
आंखों को बार-बार न रगड़ें
अगर आंखों में खुजली या जलन हो रही हो, तो उन्हें जोर से रगड़ने की बजाय कारण जानने की कोशिश करें। बार-बार रगड़ने से स्किन को नुकसान हो सकता है।
जलन पैदा करने वाले कॉस्मेटिक के इस्तेमाल से बचें
अगर किसी कॉस्मेटिक या स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के बाद जलन या खुजली महसूस हो, तो उसका इस्तेमाल बंद कर दें। ऐसे प्रोडक्ट्स चुनें जो सेंसिटिव स्किन के लिए सही हों।
सनस्क्रीन लगाएं
आंखों के आसपास की स्किन को यूवी किरणों से बचाने के लिए बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। इससे स्किन को यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिल सकती है।
कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?
अगर आंखों के आसपास ड्राइनेस लंबे समय तक बनी रहे, सूजन हो, तेज खुजली, दर्द, आंखों से पानी या मवाद आने लगे या देखने में कोई भी परेशानी महसूस हो, तो एक्जिमा, एलर्जी, इंफेक्शन या स्किन की अन्य बीमारियों का पता लगाने के लिए तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।
निष्कर्ष
आंखों के आसपास की स्किन के ड्राई होने एक आम समस्या है, जो वातावरण में बदलाव होने, उम्र बढ़ने, आंखों को तेजी से रगड़ने, स्किन से जुड़ी समस्या होने और गलत स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से होती है। इससे राहत के लिए सही मॉइस्चराइजर, स्किन के अनुसार प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने, सनस्क्रीन लगाने और आंखों को रगड़ने से बचें। ध्यान रहे, कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
ड्राई स्किन की पहचान कैसे करें?
ड्राई स्किन की समस्या होने पर व्यक्ति को त्वचा में खिंचाव महसूस होने, खुजली होने, खुरदरी स्किन होने, पपड़ी उतरने, दरारें पड़ने, जलन होने और दर्द होने की समस्या महसूस हो सकती है। इसके लक्षणों को नजरअंदाज न करें।बहुत ज्यादा ड्राई स्किन हो तो क्या करना चाहिए?
अधिक ड्राई स्किन की समस्या से राहत के लिए स्किन को मॉइस्चराइज करें, क्रीम लगाएं, नहाने के लिए गुनगुने या नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करें और पर्याप्त पानी पिएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 31, 2026 23:44 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jul 31, 2026 23:44 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu