Fri Sep 11, 2026 | 09:10 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vijay Singhal , Dermatologist

पोस्ट-फेशियल केयर क्या है? जानें 3 दिन 3 चीजों वाला ये खास फॉर्मूला

पोस्ट-फेशियल केयर (post facial care) के बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है। ऐसे में जानते हैं ये क्या है? इसे कैसे फॉलो करें और क्या है इसका तरीका।

शादी का सीजन चल रहा है और इस मौसम में खूबसूरत दिखने के लिए हर कोई फेशियल की मदद लेता है। फेशियल में स्किन को साफ करने से लेकर इसे रिलैक्स करने तक सभी टेक्निक्स शामिल होते हैं। हालांकि, फेशियल के बेहतरीन रिजल्ट्स को पाने के लिए आपको कुछ पोस्ट केयर टिप्स के बारे में जानना चाहिए जिससे आपको फेशियल करवाने के बाद ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिल सकती है। तो क्या हैं ये पोस्ट-फेशियल केयर? जानते हैं डॉ. विजय सिंघल, सीनियर कंसल्टेंट - डर्मेटोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट, दिल्ली से।

पोस्ट-फेशियल केयर क्या है-What is post facial care?

डॉ. विजय सिंघल बताते हैं कि पोस्ट-फेशियल केयर का मतलब है फेशियल के बाद त्वचा को सही तरीके से संभालना, क्योंकि इस समय स्किन के पोर्स खुले होते हैं और त्वचा थोड़ी संवेदनशील रहती है। ऐसे में आप जिन भी चीजों का इस्तेमाल करेंगे वो स्किन पोर्स में आसानी से अवशोषित हो जाएंगे और इनका असर आपके चेहरे पर तुरंत देखने को मिल सकता है। अक्सर ऐसी स्थिति में रिएक्शन बहुत ज्यादा देखे जाते हैं जिससे स्किन का नुकसान हो सकता है। कई बार त्वचा पर एक्ने और दाने भी निकल आते हैं और लंबे समय तक रहते हैं इसलिए आपको फेशियल करवाने के बाद कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए जैसे कि 3 दिन 3 चीजों वाला ये खास फॉर्मूला।

क्या है 3 दिन 3 चीजों वाला ये खास पोस्ट-फेशियल फॉर्मूला?

डॉ. विजय सिंघल बताते हैं कि फेशियल के बाद कम से कम तीन दिन तक तीन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए-

1. हार्श प्रोडक्ट से दूरी बनाएं

पहला, किसी भी तरह के हार्श प्रोडक्ट जैसे स्क्रब, रेटिनॉल, एक्टिव एसिड्स या घरेलू नुस्खों का उपयोग बिल्कुल न करें क्योंकि इससे जलन और लालिमा बढ़ सकती है। इसलिए आपको फेशियल करवाने के बाद इन चीजों से दूर रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें- डाइट में शामिल करें ये 5 भारतीय रेटिनॉल से भरपूर फूड्स, स्किन करेगी ग्लो

2. धूप से बचाव है जरूरी

दूसरा, धूप से बचाव जरूरी है इसलिए बाहर जाते समय SPF 30 या उससे अधिक सनस्क्रीन जरूर लगाएं ताकि सनबर्न और टैनिंग से बचा जा सके। दरअसल, फेशियल करवाने के बाद स्किन पोर्स खुले रहते हैं और त्वचा बिलकुल खुली और नई जैसी हो जाती है। ऐसे में धूप के तेज संपर्क में आने से भी त्वचा झुलस सकती है और टैनिंग की समस्या हो सकती है।

facial_care

3. स्किन को हाइड्रेट करने में मददगार है

तीसरा, त्वचा को लगातार हाइड्रेटेड रखें। इसके लिए हल्का मॉइस्चराइजर, एलोवेरा जेल या हाइड्रेटिंग सीरम की मदद ले सकते हैं। इस तरह से जब आप अपनी स्किन को हाइड्रेटेड रखते हैं तो इससे आपके चेहरे पर ग्लो आता है और एक खूबसूरत दमकती हुई स्किन पाने में मदद मिलती है।

पहले 24 घंटे इन बातों का रखें ध्यान

डॉ. विजय सिंघल बताते हैं कि फेशियल से पहले 24 घंटे में अपने चेहरे को छूने से बचें। बैक्टीरिया के प्रवेश और मुंहासे होने से बचने के लिए अपने चेहरे को न छुएं। अपने रोमछिद्रों को कम से कम 24 घंटे के लिए मेकअप से आराम दें। अपनी संवेदनशील त्वचा की सुरक्षा के लिए ब्रॉड-स्पेक्ट्रम SPF 30 या उससे ज्यादा लगाएं। कम से कम 24 घंटे तक सॉना, स्टीम रूम और ऐसे जोरदार एक्सरसाइज से बचें जिनसे बहुत ज्यादा पसीना आता हो।

यह भी पढ़ें- स्किन को हाइड्रेटेड रखता है चंदन और नारियल पानी का फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

इसके अलावा माइल्ड क्लींजर से स्किन की सफाई करें और हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर लगाएं। तेज एक्सफोलिएंट्स, रेटिनॉइड्स या एसिड से बचें। हाइड्रेशन को बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर लगाएं। साथ ही त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करने के लिए खूब पानी पिएं। इसके अलावा हल्के सफाई और मॉइस्चराइजिंग रूटीन का पालन करें। रात भर में बैक्टीरिया को अपनी त्वचा में स्थानांतरित होने से बचाने के लिए साफ तकिया कवर का उपयोग करें ताकि आपको एक्ने की समस्या न हो।

FAQ

  • फेशियल में कितने चरण होते हैं?

    फेशियल के मुख्य रूप से 6 स्टेज होते हैं, जिनमें पहले क्लीनिंग, फिर एक्सफोलिएशन यानी स्क्रब, भाप देना यानी स्टीमिंग, मसाज, फेशियल मास्क लगाना और मॉइस्चराइजिंग शामिल हैं।
  • फेशियल करवाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

    हर 15 दिन या 1 महीने पर फेशियल करवाना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इससे आपकी स्किन साफ, सुंदर और बेहद खूबसूरत नजर आ सकती है।
  • तुरंत ग्लो लाने के लिए चेहरे पर क्या लगाएं?

    चेहरे पर तुरंत ग्लो कभी नहीं आता। हालांकि, आप कुछ फेशियल मास्क चेहरे पर लगाकर स्किन को मॉइस्चराइज कर सकते हैं और डलनेस में कमी ला सकते हैं। इससे ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिलती है।

Read Next

Winter Skin Care: ठंड में ड्राई स्किन का रामबाण इलाज है देसी घी, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए इसके फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 03, 2025 16:56 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 03, 2025 16:56 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Vijay Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content