वर्कआउट करने वाले लोगों को पता है कि एक्सरसाइज करने के बाद किस तरह पूरे शरीर में पसीना बहता है। विशेषकर, सिर में पसीना आने के कारण बाल चिपचिपे और गंदे हो जाते हैं। ऐसे में अगर बालों की सही तरह से केयर न की जाए, तो बाल झड़कर टूटने लगते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि वर्कआउट के बाद बालों की सही तरह से केयर करके और पसीना कंट्रोल करके आप हेयर फॉल को कम कर सकते हैं। यहां राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बता रही हैं, जिन्हें फॉलो करके आप वर्कआउट के बाद होने वाले हेयर फॉल को कम कर सकते हैं।
वर्कआउट के बाद बालों की केयर कैसे करें?

वर्कआउट के बाद बालों की केयर करना जरा भी मुश्किल नहीं है। डॉ. करुणा मल्होत्रा द्वारा दिए गए टिप्स को अपनाएं। जल्द ही असर नजर आने लगेगा-
1. बालों को सूखने दें
ज्यादातर महिलाएं वर्कआउट के दौरान चोटी बनाकर रखती हैं। वर्कआउट खत्म होने के बाद भी वह चोटी खोलती नहीं है। इससे पसीना अंदर रह जाता है और गंदगी चिपकने का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसा आप न करें। इससे हेयर फॉल भी बढ़ता है। इसके बजाय, वर्कआउट खत्म होने के तुरंत बाद चोटी खोल दें और कुछ देर के लिए पंखे के नीचे बैठ जाएं। इससे पसीना सूखने लगेगा। ऐसा करने से बाल चिपचिपे कम होते हैं।
Cleveland Clinic की मानें, तो अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना, जरूरत से ज्यादा ऑयल प्रोडक्शन होता है या आप सिर पर अधिक तेल लगते हैं, तो स्कैल्प पर चेहरे, सीने और पीठ की तरह पिंपल्स हो सकते हैं। वहीं, कुछ कुछ प्रोडक्ट्स भी सिर के मुंहासों का कारण बन सकते हैं, जिनमें खुजली, दर्द या छूने पर तकलीफ हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: झड़ते बालों की समस्या दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से खाएं किशमिश, बाल बनेंगे मजबूत
2. ड्रायर का यूज करें
अगर आप बहुत ज्यादा पसीने से भीग चुके हैं कि खुला छोड़ने के बावजूद बाल सूख नहीं रहे हैं, तो ऐसे में बेहतर है कि आप ड्रायर का यूज करें, लेकिन ऐसा रोज न करें। बहरहाल, ध्यान रखें कि अगर लंबे समय तक बालों का पसीना नहीं सूखता है, तो ऐसे में सिर में खुजली हो सकती है और हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो सकते हैं। यही नहीं, प्रभावित हिस्से पर बार-बार खुजली करने से खरोच लग सकती है और घाव हो सकता है। ऐसे में इंफेक्शन का रिस्क भी बढ़ जाता है।
3. सादे पानी से वॉश करें
अगर आप रोजाना वर्कआउट करते हैं, लेकिन इसी तरह बालों के चिपचिपेपन और गंदगी से परेशान रहते हैं, जिससे हेयर फॉल बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बालों को सादे पानी से वॉश कर लें। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि पसीने से छुटकारा पाने के लिए सादे पानी से हेयर वॉश करना पर्याप्त होता है। लेकिन सप्ताह में दो से तीन बार शैंपू करना भी जरूरी है।
4. जेंटल क्लींजर का यूज करें
अगर आप रोजाना सादे पानी से बालों को धोते हैं, तो अपने लिए जेंटली क्लींजर यानी माइल्ड शैंपू का यूज करें। कोशिश करें कि अपने लिए सल्फेट फ्री शैंपू खरीदें। असल में, इस तरह के शैंपू से बालों का पीएच लेवल नहीं बिगड़ता है और सीबम प्रोडक्शन का संतुलन बना रहता है। ध्यान रखें कि स्कैल्प की ड्राईनेस से बचने के लिए जरूरी है कि आप अच्छी गुणवत्ता वाले शैंपू का ही यूज करें।
इसे भी पढ़ें: तेजी से वजन घटाने पर बाल ज्यादा क्यों झड़ने लगते हैं? डॉक्टर से जानें कारण
5. बालों को काॅम्ब करें

ज्यादातर महिलाएं यही गलती करती हैं कि वे पसीने से लथपथ बालों को सुलझाती नहीं है। इससे बाल और ज्यादा उलझ जाती है। जब आप लंबे समय बाद कंघी करती हैं, तो ऐसे में अधिक मात्रा में बाल टूटते हैं। डॉ. करुणा मल्होत्रा सलाह देती हैं कि चौड़े दांतों वाली कंघी से बालों को आराम से सुलझाएं। इससे बालों का टूटना कम हो जाता है।
6. सप्लीमेंट्स ले सकते हैं
अगर पसीने के कारण बालों में चिपचिपापन रहता है, तो सही केयर करके इससे छुटकारा पाया जा सकता है। इससे हेयर फॉल भी कम होता है। हां, अगर आपके हेयर फॉल का कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी है, तो आप डाॅक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। इससे न सिर्फ हेयर फॉल कम होता है, बल्कि बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और बालों की चमक भी बढ़ती है।
7. बालों को हाइड्रेट करें
जिस तरह हमारे शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। इसी तरह, हमारे बालों के लिए भी हाइड्रेशन आवश्यक है। सवाल है, बालों को हाइड्रेट कैसे कर सकते हैं? इस बारे में डॉ. करुणा मल्होत्रा सलाह देती हैं कि बालों पर लाइट-लीव-इन कंडीशनर यूज कर सकते हैं। खासकर, महिलाओं के लिए यह फायदेमंद है। लीव-इन कंडीशनर को बालों की मिड लेंथ और अंतिम सिरों में लगाएं। यह हाइड्रेटिंग मास्क बालों को मॉइश्चराइज भी करता है।
इसे भी पढ़ें: बालों का अचानक झड़ना न करें नजरअंदाज, डॉक्टर से जानें 7 कारण
डाॅक्टर की सलाह
वर्कआउट के बाद बालों में पसीना आना और चिपचिपापन सामान्य है। सही केयर करके न सिर्फ आप हेयर फॉल कम कर सकते हैं, बल्कि बालों से जुड़ी कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि हेयर फॉल सिर्फ होने के कई कारण हैं। जैसे हार्मोनल समस्या, खराब स्वास्थ्य, पोषक तत्वों की कमी आदि। अगर हेयर फॉल बढ़ रहा है, जिसका कारण समझ नहीं आ रहा है, तो बेहतर है कि आप डाॅक्टर से मिलें और अपना इलाज करवाएं।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर कहने का मतलब यह है कि हेयर फॉल एक सामान्य प्रक्रिया है। पसीना आना या सिर में अधिक गंदगी चिपकने से हेयर फॉल की समस्या बढ़ सकती है। ऐसा नहीं है, इस समस्या को कंट्रोल नहीं किया जा सकता है। सही देखरेख और बालों को हाइड्रेट करके आप हेयर फॉल को कम कर सकते हैं।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या वर्कआउट के बाद रोजाना ड्राई शैंपू करना सेफ होता है?
ड्राई शैंपू बालों के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका उपयोग रोज नहीं करना चाहिए।क्या वर्कआउट के दौरान बहुत टाइट पोनीटेल या जूड़ा बनाने से बालों का झड़ना बढ़ सकता है?
हां, वर्कआउट करते समय बालों को बहुत कसकर बांधने से जड़ों पर खिंचाव पड़ता है, जिससे ट्रैक्शन एलोपेसिया (Traction Alopecia) की समस्या हो सकती है। वर्कआउट के दौरान चोटी ढीली रखें। इससे हेयर फॉल का रिस्क कम होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 17, 2026 09:56 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra