Wed Nov 25, 2026 | 10:20 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

एक्सपर्ट ने बताएं हैं ये 5 घरेलू उपाय, रात में हो खुजली तो जरूर अपनाकर देखें

कुछ लोगों को रात में सोने से पहले पूरे शरीर में खुजली होने लगती है। सर्दियों में यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाएं तो इस समस्या से बचाव हो सकता है। जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।
एक्सपर्ट ने बताएं हैं ये 5 घरेलू उपाय,  रात में हो खुजली तो जरूर अपनाकर देखेंएक्सपर्ट ने बताएं हैं ये 5 घरेलू उपाय, रात में हो खुजली तो जरूर अपनाकर देखें

सर्दियों में स्किन की समस्या बहुत ज्यादा परेशान करती है। दरअसल, तापमान में गिरावट के साथ स्किन से नमी छीन जाती है जिससे त्वचा में ड्राईनेस बढ़ने लगती है। रात में शरीर सेंसिटिव हो जाती है और स्किन का ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है। शाम के समय त्वचा की ओर रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है और शरीर की गर्मी भी बढ़ जाती है, जिससे खुजली वाली तंत्रिकाएं (itch nerve fibers) उत्तेजित हो जाती हैं। रात के दौरान त्वचा की बाहरी परत (skin barrier) में बदलाव के कारण त्वचा से पानी ज्यादा निकल जाता है, जिससे सूखी त्वचा में और भी ज्यादा खुजली होने लगती है, खासकर ठंडे और सूखे मौसम में। ऐसे में हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि रात के समय अगर आपको खुजली परेशान करती है तो सबसे पहले अपना वात-पित्त-कफ बैलेंस करें।

रात में शरीर में खुजली होने के 5 घरेलू उपाय

डॉ. श्रेय कहते हैं कि रात का काल वात का काल होता है जिससे शरीर में वायु की वृद्धि होती है। खारिश से होने वाली खुजली वात के कारण होता है। मतलब वात तो हो ही गया, उसमें दूसरा दोष अलग है। अगर जलन होगी तो उसमें पित्त हो गया और अगर खारिश करके आनंद आ रहा है और करने का मन कर रहा है तो यह कफज। और अगर स्किन पर रेडनेस आ रही है तो भी पित्त है। अगर स्किन डार्क हो जाती है, ब्लैक हो जाती है या कलर डिसओरिएंटेशन हो जाता है, रंग खराब हो जाता है चमड़ी का तो वो है कफज। यह सारी चीजें रात को ही होती हैं तो आप इन उपायों को आजमा सकते हैं जैसे

1. नारियल तेल लगाएं

डॉ. श्रेय कहते हैं कि आप पूरे शरीर पर नारियल तेल लगाएं और हल्के हाथों से मालिश कर लें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होने के साथ स्किन ड्राईनेस और खुजली में कमी आती है। इसके अलावा स्किन अंदर से फटती नहीं है और खराश कम होती है। नारियल तेल मोटा तेल है जिसे लगाने से स्किन में खुजली नहीं होती है और रातभर आप आराम की नींद सो सकते हैं। Journal of Traditional Complementary Medicine के अनुसार, नारियल तेल मुख्य रूप से त्वचा को हाइड्रेट करके और त्वचा की सुरक्षात्मक परत को सहारा देकर खुजली और रूखेपन को कम करने में मदद कर सकता है।

2. हरड़, बहेड़ा, आंवला का चूर्ण लें

डॉ. श्रेय कहते हैं कि हरड़, बहेड़ा, आंवला का चूर्ण शरीर में वात-पित्त-कफज, तीनों को ही बैलेंस रखने में मददगार है। रात को 3-4 ग्राम ले लें, उससे खारिश में काफी अच्छा आराम आ जाएगा। साथ ही आप महसूस करेंगे कि इससे आपके शरीर में होने वाली ड्राईनेस और जलन में भी कमी आ सकती है।

इसे भी पढ़ें: ड्राई स्किन है तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, डॉक्टर से जानें होने वाले नुकसान

3. एलोवेरा जेल लगाएं

रात में होने वाली खुजली को कम करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि स्किन को हाइड्रेट करने के साथ त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करने में मददगार है। साथ ही यह एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो कि स्किन में इंफेक्शन को कम करने के साथ त्वचा को अंदर से नरिश करने के साथ मुलायम बनाने में मददगार है।

skin_itchingskin_itching

4. हल्के गुनगुने पानी से नहाएं

डॉ. श्रेय कहते हैं कि रात में हल्के गुनगुने पानी से नहाना खारिश को कम करने के साथ खुजली कम करने में मददगार है। साथ ही यह तरीका ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने में मददगार है जिससे खुजली में कमी आती है। यह नर्व्स को शांत करती है और आपको बेहतर महसूस करवा सकती है। इससे आपके मन में खुजली करने का भाव कम हो जाता है और आप रिलैक्स होकर सो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी होती है अक्सर त्वचा में जलन? जानें इसके 7 कारण

5. शिया बटर लगाएं

डॉ. श्रेय कहते हैं कि शिया बटर लगाना त्वचा को अंदर से नरिश करने के साथ मॉइस्चराइज करने में मददगार है। इसके अलावा शियर बटर त्वचा में नमी को लॉक करने में मददगार है जिससे स्किन अंदर से ड्राई होकर शुष्क नहीं होती है और स्किन की बनावट बेहतर होता है।

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. श्रेय कहते हैं कि रात के समय शरीर में सूजन कम करने वाले कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स का स्तर गिर जाता है, जबकि सूजन बढ़ाने वाले साइटोकिन्स का स्तर बढ़ जाता है। साथ ही ध्यान बंटाने वाली चीजों की कमी आ जाती है इसलिए रात के शांत समय में शरीर में होने वाली हल्की संवेदनाओं को नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सोने से पहले नहा लें या शरीर की हल्की मालिश करें। गाने सुनें या वॉक करें। कोई किताब पढ़ने की आदत डालें और कुछ ऐसा करें जिससे मन शांत हो और खुजली कम महसूस हो।

FAQ

  • किसकी कमी से खुजली होती है?

    विटामिन डी और ए की कमी से शरीर में खुजली की समस्या हो सकती है। इसके अलावा पानी की कमी भी इसका कारण बन सकती है।
  • नींबू से खुजली का इलाज कैसे होता है?

    नींबू से खुजली का इलाज करने के लिए आप नारियल के तेल में दो बूंद नींबू का रस मिलाएं और इसे लगाएं जो कि खुजली कम करने में मददगार साबित हो सकती है।

Read Next

पेट साफ करने के आसान घरेलू उपाय जानें एक्सपर्ट से, सुबह की कब्ज से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 25, 2026 21:33 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma