Mon Nov 23, 2026 | 10:02 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

पेट साफ करने के आसान घरेलू उपाय जानें एक्सपर्ट से, सुबह की कब्ज से मिलेगा छुटकारा

अगर आप सुबह पेट साफ करने के लिए टॉयलेट में लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो आपको यह घरेलू उपाय आजमाना चाहिए जो कि पेट साफ करने के साथ लंबे समय तक बनी रहनी वाली कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार हैं।
पेट साफ करने के आसान घरेलू उपाय जानें एक्सपर्ट से, सुबह की कब्ज से मिलेगा छुटकारापेट साफ करने के आसान घरेलू उपाय जानें एक्सपर्ट से, सुबह की कब्ज से मिलेगा छुटकारा

अगर आपका पेट साफ नहीं हो रहा है तो आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। सबसे पहले तो आपको मतली परेशान कर सकती है। दूसरा आपको भूख नहीं लगेगी और हर समय पेट भरा-भरा सा महसूस हो सकता है। इतना ही नहीं, शरीर में गंदगी जमा हो सकती है, जिससे दाने हो सकते हैं और शरीर की गर्मी बढ़ सकती है। ऐसे में घंटों टॉयलेट में बैठकर पेट साफ होने का इंतजार करने से अच्छा है कि आप कुछ नेचुरल उपायों को आजमाएं जो कि पाचन क्रिया को तेज करने के साथ कब्ज को कम करने में मददगार है। इसके अलावा यह उपाय पेट साफ करने में भी कारगर है, जानते हैं हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से।

सुबह उठते ही पेट साफ करने के उपाय

डॉ. श्रेय कहते हैं कि अगर आप चाहते हैं कि सुबह उठते ही आपका पेट साफ हो जाए तो आपको सबसे पहले उठते ही गुनगुना पानी पीकर टलहना चाहिए। ऐसा करने से बॉवेल मूवमेंट तेज होता है, आंतों को साफ करने में मदद मिलती है और मल त्याग में भी आसानी होती है क्योंकि गुनगुना पानी शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। इसके अलावा आप इन चीजों को ट्राई कर सकते हैं जैसे-

1. हरीतकी लें

डॉ. श्रेय कहते हैं कि हरीतकी यानी हरड़ का काढ़ा पी सकते हैं। हरीतकी ऐसी चीज है, शास्त्रोक्ति इसे सेफ माना गया है जो कि मल त्याग को आसान बनाने में मददगार है। इसको आप कभी भी कितना भी यूज कर सकते हैं और यह कभी भी नुकसान नहीं करता है। आगे डॉ. श्रेय बताते हैं कि यह बहुत पोटेंशियली स्ट्रॉन्ग है जो कि वायु की डायरेक्शन है उसे नीचे की तरफ भी करता है जिससे पेट साफ रहता है। जिन लोगों को गैस और एसिडिटी की दिक्कत है वह भी इसे रोजाना 1 ग्राम ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हरीतकी चूर्ण कब लें और किसे भूलकर भी नहीं लेना चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य की सलाह

2. अरंडी का तेल

डॉ. श्रेय कहते हैं कि अरंडी का तेल कब्ज को कम करने में मददगार है। इस तेल में लैक्सेटिव गुण होता है जो कि पेट साफ करने में मदद कर सकते हैं। डॉ. श्रेय कहते हैं कि दूध के साथ दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर ले तो यह मल को मुलायम करने के साथ, कब्ज की समस्या को कम करने में मददगार है। यह आंतों तो साफ करने के साथ मल त्याग को आसान बनाने में मददगार है।

constipation_remedyconstipation_remedy

3. त्रिफला लें

डॉ. श्रेय कहते हैं कि त्रिफला लेने से कब्ज को कम करने में मददगार है। त्रिफला, लैक्सेटिव की तरह काम करती है जो पाचन तंत्र को तेज करने के साथ कब्ज को कम करने में मददगार है। डॉ. श्रेय कहते हैं कि गुनगुने पानी के साथ 2 चम्मच त्रिफला लेने से यह डिटॉक्सीफायर की तरह काम करती है। आप रात में सोने से पहले त्रिफला लें जो कि पेट साफ करने में मददगार है।

Journal of Alternative and Complementary Medicine कहती है कि त्रिफला (Triphala) एक प्रभावशाली पॉलीहर्बल फॉर्मूला है, जिसमें शरीर के संतुलन (homeostasis) को बनाए रखने तथा विभिन्न रोगों की रोकथाम और उपचार के लिए कई प्रभावी चिकित्सीय गुण मौजूद हैं। शोध और क्लिनिकल रिपोर्टों से पता चलता है कि त्रिफला आंतों की गति में मदद कर सकता है, मल त्याग की आवृत्ति और बनावट में सुधार कर सकता है और हल्के कब्ज से राहत दिला सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या त्रिफला का सेवन हर किसी के लिए सही है? लेने से पहले डॉक्टर से जान लें ये बातें

4. इसबगोल की भूसी लें

इसबगोल की भूसी लेने से पाचन क्रिया में तेजी आती है। डॉ. श्रेय कहते हैं कि इसबगोल एक घुलनशील, फाइबर है जो आंतों में पानी सोखकर मल को नरम बनाता है, जिससे मल त्यागना आसान हो जाता है और कब्ज से राहत मिलती है। लोग रात-रातों अपने कब्ज से छुटकारा पाने के लिए इसका सेवन करते हैं। अगर इसे गुनगुने पानी या दूध के साथ लिया जाए, तो ज्यादातर लोगों को दो से तीन दिनों के भीतर कब्ज से आराम मिल जाता है। सुबह पेट साफ करने के लिए इसे सुबह सोने से 1 घंटे पहले लें।

निष्कर्ष:

डॉ. श्रेय कहते हैं कि अगर आपको बार-बार कब्ज की समस्या हो रही है तो आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना चाहिए। आपको अपने खाने में फाइबर के साथ पानी से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए जो कि मल त्याग को आसान बनाते हैं और कब्ज से बचाते हैं। इसके अलावा आपको एक्टिव रहते हुए एक्सरसाइज और वॉक जरूर करना चाहिए। ऐसा करना आंतों की गति को तेज करने के साथ मेटाबॉलिज्म को सही रखता है और कब्ज की समस्या से बचाता है।

FAQ

  • रात में ऐसा क्या खाएं जिससे सुबह पेट साफ हो जाए?

    रात में हल्का गर्म दूध में घी मिलाकर लें जो कि सुबह पेट साफ करने में मददगार है। इसके अलावा आप रात में काला नमक का पानी भी पी सकते हैं जो कि इस काम में मददगार है।
  • पेट साफ करने के लिए कौन सा चूर्ण खाना चाहिए?

    पेट साफ करने के लिए आपको त्रिफला चूर्ण खाना चाहिए। इसके अलावा आप हरड़ मिश्रित चूर्ण का भी सेवन कर सकते हैं।

Read Next

क्या फिटकरी से दांत का कीड़ा निकल सकता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 23, 2026 20:30 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma