क्या फिटकरी से दांत का कीड़ा निकल सकता है? जानें एक्सपर्ट से

दांतों में सड़न होने पर कई बार खाना-पीना तक मुश्किल हो जाता है। सड़न वाले दांतों का दर्द भी काफी असहनीय होता है और इस स्थिति में व्यक्ति चाहता है कि जैसे दो दांत के दर्द से निजात पाया जाए। ऐसी स्थिति में लोग कुछ घरेलू उपचारों की मदद लेते हैं जैसे कि फिटकरी। आपको जानकर हैरानी हो सकती है फिटकरी की मदद से कीड़े लगे दांतों का दर्द कम हो जाता है। हालांकि, सवाल यह कि क्या फिटकरी लगाने (Alum For Tooth Decay) से सच में दांतों का कीड़ा निकाला जा सकता है? जानते हैं इस बारे में हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से। साथ ही जानेंगे ओरल हेल्थ और खासकर कि दांतों की सेहत के लिए फिटकरी के फायदे।
क्या फिटकरी से दांत का कीड़ा निकल सकता है?
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि फिटकरी से दांत का कीड़ा निकल नहीं सकता, वो कुछ हद तक उसके प्रोग्रेशन को स्लो कर सकता है। ऐसा इसलिए कि जब दांत का ऊपरी लेयर खराब हो जाता है तो उसके बाद उसे कोई मेडिसिन ठीक नहीं कर सकती। यह सिर्फ डेंटिस्ट का ही काम ही है। इससे यही समझ बनती है कि अगर कीड़े ने आपके पूरे दांत को खा लिया है तो आपको डेंटिस्ट को दिखाना चाहिए ताकि इस कैविटी का इलाज पूरी तरह से हो सके। फिटकरी सिर्फ सड़न को बढ़ने से रोक सकती है और लक्षणों से राहत दिला सकती है।
दांत में कीड़ा लगने पर फिटकरी कैसे काम करती है?
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि फिटकरी पोटेशियम एल्यूमीनियम सल्फेट है जो मुख्य रूप से दांतों पर प्लाक के जमाव को रोककर, कैविटी को बढ़ने से रोक सकती है। इसके अलावा फिटकरी का एसिड इनेमल के खनिज क्षरण को धीमा करके दांतों की सड़न के जोखिम कारकों को कम करने में मदद करती है, हालांकि यह पहले से मौजूद कैविटी को ठीक नहीं कर सकती है। इसके अलावा फिटेकरी दांतों की सतह पर बैक्टीरिया के चिपकने और प्लाक बनने की प्रक्रिया में बाधा डालते हैं।
01 - 2026-11-23T153110.654
इसे भी पढ़ें: दांत के सड़ने पर रूट कैनाल की जरूरत कब पड़ती है? बता रहे हैं देहरादून के डॉ. लोकेश
दांतों के लिए फिटकरी के फायदे
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि दांतों के लिए फिटकरी के कई फायदे है। सबसे पहले तो यह मुंह से आने वाली बदबू को दूर करने में मददगार है। इसके अलावा यह प्लाक (Plaque) कम करने में मददगार है। साथ ही फिटकरी (Alum) युक्त माउथवॉश दांतों पर जमने वाले प्लाक को रोकने में सुधार करते हैं और सड़न होने से बचाते हैं। International Journal of Clinical Pediatric Dentistry के अनुसार फिटकरी युक्त माउथवॉश काफी कारगर तरीके से काम करती है। फिटकरी एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर है जो दांतों में होने वाली सड़न ही नहीं, मुंह के बैक्टीरिया को भी साफ करने में मददगार है। इससे मुंह की बदबू भी नहीं आती और पूरे मुंह की सफाई हो जाती है।
दांतों के लिए फिटकरी का इस्तेमाल कैसे करें?
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि दांतों के लिए फिटकरी का इस्तेमाल आप ऑयल पुलिंग के लिए कर सकते हैं।
- आपको करना यह है कि फिटकरी को पानी में उबालकर कुल्ला कर लें जो कि दांतों में होने वाली सड़न को कम करने में मददगार है।
- आप फिटकरी का पानी बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना यह है कि फिटकरी को रात में पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह इस पानी से ब्रश करने के बाद मुंह साफ कर लें।
- फिटकरी का पाउडर बनाकर सरसों के तेल में मिला लें। इसमें आप थोड़ा नमक भी मिला लें और इससे अपने मुंह की सफाई करें।
- इसके अलावा आप फिटकरी का पाउडर बनाकर रख लें और जब सड़न वाले दांतों में दर्द हो तो इसे अपने दांतों पर लगा लें।
इसे भी पढ़ें: बार-बार खाने की आदत कैसे बढ़ा सकती है दांतों में सड़न? डेंटिस्ट से जानें बचाव के 5 उपाय
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि फिटकरी दांतों के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन यह सड़न को पूरी तरह से ठीक नहीं कर सकती। ऐसे में जरूरी है कि आप दांतों की सड़न के लिए डॉक्टर को दिखाएं। इसके अलावा अपने दांतों को साफ करने के लिए आपको इसकी अंदरूनी सफाई का भी खास ख्याल रखना चाहिए। आपको अपने दांतों को सड़न से बचाने के लिए हर बार खाना खाने के बाद कुल्ला करना चाहिए खासकर मीठा खने के बाद ताकि यह दांतों से चिपका न रहे। इसके अलावा आपको कोशिश करनी चाहिए कि रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करें। साथ ही अगर आपके दांतों में जैसे ही सड़न की शुरुआत हो उसी वक्त इसका इलाज करवाएं ताकि समस्या ज्यादा न बढ़े।
FAQ
5 मिनट में दांत दर्द से छुटकारा कैसे पाएं?
5 मिनट में दांत दर्द ठीक नहीं हो सकता, लेकिन दर्द से राहत पाने के लिए आप गुनगुने पानी से कुल्ला कर सकते हैं और दांतों पर लौंग का तेल लगा सकते हैं।अगर मैं सड़े हुए दांत को नहीं हटाऊं तो क्या होगा?
अगर आप सड़े हुए दांत को नहीं हटाएंगे तो सड़न बढ़ सकती है और दांतों में अंदर से जड़ों के आस-पास इंफेक्शन हो सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 23, 2026 15:45 IST
Modified By : Pallavi Kumari Nov 23, 2026 15:45 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma