Tue Nov 10, 2026 | 08:08 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

कब्ज की समस्या में सुबह किशमिश खाएं या अंजीर? जानें किससे होगा पेट साफ

सुबह कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो किशमिश और अंजीर में से सही विकल्प चुनना जरूरी है। यहां एक्सपर्ट से जानिए, इनमें कितना फाइबर होता है और पेट साफ करने के लिए किसे खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
कब्ज की समस्या में सुबह किशमिश खाएं या अंजीर? जानें किससे होगा पेट साफकब्ज की समस्या में सुबह किशमिश खाएं या अंजीर? जानें किससे होगा पेट साफ

सुबह उठते ही पेट साफ न होना, बार-बार टॉयलेट जाने के बाद भी मल त्याग ठीक से न होना या कई दिनों तक कब्ज बने रहना, ये समस्याएं आजकल काफी आम हो गई हैं। खराब खान-पान, पर्याप्त पानी न पीना, फाइबर की कमी और लंबे समय तक बैठे रहने की आदत डाइजेस्टिव सिस्टम को प्रभावित कर सकती है। कब्ज से परेशान लोग अक्सर पेट साफ करने के लिए घरेलू उपाय तलाशते हैं। इनमें रातभर पानी में भिगोकर रखी गई किशमिश और अंजीर का सेवन काफी फेमस है। हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, किशमिश और अंजीर दोनों में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाने और मल त्याग को आसान करने में मदद कर सकता है।

कब्ज में सुबह किशमिश खाएं या अंजीर?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, किशमिश और अंजीर में मौजूद पोषक तत्व पाचन को बेहतर बनाने और मल त्याग को आसान करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, दोनों के पोषण गुणों और शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव में कुछ अंतर होता है।

तुलना किशमिश अंजीर
फाइबर की मात्रा इसमें डाइटरी फाइबर होता है जो आंतों की मूवमेंट को बेहतर बनाने और मल को भारी बनाने में मदद करता है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कब्ज में ज्यादा प्रभावी माने जाते हैं।
पाचन और मल त्याग इसमें मौजूद नेचुरल शुगर और फाइबर पाचन क्रिया को एक्टिव करते हैं, जिससे सुबह पेट साफ होने में आसानी होती है। इसमें मौजूद फाइबर पानी को अवशोषित करके मल को मुलायम बनाता है और उसे आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है।
सेवन का तरीका रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना और साथ में वह पानी पीना सबसे असरदार तरीका माना जाता है। रात में 1-2 सूखे अंजीर पानी में भिगोकर रखना और अगली सुबह उनका सेवन करना सबसे फायदेमंद होता है।
शुगर और कैलोरी इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, इसलिए डायबिटीज या वजन कंट्रोल करने वालों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इसमें भी नेचुरल शुगर होती है, लेकिन फाइबर की अधिकता के कारण यह एनर्जी देने के साथ-साथ पेट के लिए बैलेंस रहती है।
कब्ज में क्या सही यह हल्की कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं के लिए एक अच्छा और आसानी से मिलने वाला घरेलू विकल्प है। गंभीर या अक्सर रहने वाली कब्ज की समस्या में फाइबर की ज्यादा मात्रा के कारण इसे थोड़ा ज्यादा बेहतर माना जाता है।

साल 2012 में Food and Chemical Toxicology जर्नल में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, चूहों पर किए गए परीक्षण में अंजीर (Fig) के पेस्ट का सेवन कब्ज की समस्या को दूर करने में बेहद असरदार पाया गया। जिन चूहों को अंजीर दी गई, उनके मल की संख्या, वजन और पानी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई। साथ ही, बड़ी आंत की मोटाई और म्यूकस बनाने वाली सेल्स में भी सुधार देखा गया। निष्कर्ष यह है कि अंजीर का सेवन क्रोनिक यानी पुरानी कब्ज के इलाज और रोकथाम के लिए एक बहुत ही उपयोगी और नेचुरल उपाय साबित हो सकता है।

Raisins Vs Figs For ConstipationRaisins Vs Figs For Constipation

इसे भी पढ़ें: कब्ज दूर करने के लिए इसबगोल खाएं या चिया सीड्स? जानें पेट साफ करने के लिए क्या है ज्यादा असरदार

कब्ज से बचने के लिए सुबह किन बातों का रखें ध्यान?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, अगर आप चाहते हैं कि सुबह पेट आसानी से साफ हो, तो अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं-

  • सुबह उठकर एक गिलास सामान्य या गुनगुना पानी पिएं।
  • नाश्ते में फाइबर से भरपूर फल और साबुत अनाज शामिल करें।
  • अपनी डाइट में हरी सब्जियां, दालें और सलाद शामिल करें।
  • रोजाना कम से कम 20-30 मिनट टहलने की आदत डालें।
  • मल त्याग की इच्छा को नजरअंदाज न करें।
  • दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

इसे भी पढ़ें: टॉयलेट में ज्यादा जोर लगाना पड़ सकता है भारी, डॉक्टर ने बताए शरीर को होने वाले 5 बड़े नुकसान

निष्कर्ष

कब्ज की समस्या में किशमिश और अंजीर दोनों फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन फाइबर की अच्छी मात्रा के कारण सूखे अंजीर को थोड़ा बेहतर विकल्प माना जा सकता है। आप सुबह 1-2 भीगे हुए अंजीर या सीमित मात्रा में भीगी किशमिश खा सकते हैं। हालांकि, इनके सेवन के साथ पर्याप्त पानी पीना और बैलेंस खान-पान अपनाना भी जरूरी है। अगर कब्ज लंबे समय तक बनी रहती है, मल में खून आता है या पेट में तेज दर्द होता है, तो घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या कब्ज होने पर सुबह खाली पेट फल खाना चाहिए?

    हां, सुबह फल खाना फायदेमंद हो सकता है। अमरूद, पपीता, नाशपाती जैसे फाइबर युक्त फल पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
  • क्या रोजाना मल त्याग करना जरूरी है?

    नहीं, हर व्यक्ति के लिए रोजाना मल त्याग करना जरूरी नहीं है। यह व्यक्ति की हेल्थ कंडीशन पर भी निर्भर करता है।
  • क्या कब्ज की समस्या में इसबगोल का सेवन कर सकते हैं?

    हां, इसबगोल में घुलनशील फाइबर होता है, जो मल को नरम और भारी बनाने में मदद कर सकता है। इसका सेवन पर्याप्त पानी के साथ करना जरूरी है।

Read Next

→ बढ़ते प्रदूषण में तुलसी की चाय या अदरक वाली चाय, गले को राहत देने के लिए क्या पीना बेहतर है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 10, 2026 19:42 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma