Fri Oct 23, 2026 | 12:58 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

रात को भिगोए हुए मुनक्का और अंजीर खाने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

मुनक्का और अंजीर को रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से पाचन में सुधार करने, शरीर को एनर्जी देने और खून की कमी को दूर होती है, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में करें।
रात को भिगोए हुए मुनक्का और अंजीर खाने के फायदे, एक्सपर्ट से जानेंरात को भिगोए हुए मुनक्का और अंजीर खाने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

अच्छे स्वास्थ्य के लिए मुनक्का और अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। अक्सर लोगों को मुनक्का और अंजीर को रातभर भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। सुबह खाली पेट इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आइए इससे जुड़े फायदों के बारे में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें।

भिगोए हुए मुनक्का और अंजीर खाने के फायदे

डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, मुनक्के और अंजीर में नेचुरल मिठास होती है। इनमें कार्ब्स और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।

बता दें, मुनक्का में पोटैशियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। वहीं, अंजीर में अच्छी मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, फैट्स और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है।

1. पाचन के लिए फायदेमंद

मुनक्के और अंजीर में फाइबर होता है। ऐसे में इनको भिगोकर खाने से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने, पाचन के कार्यों को बेहतर तरीके से करने और कब्ज की समस्या से राहत देने में मदद मिल सकती है, लेकिन ध्यान रहे, अगर लगातार पाचन से जुड़ी समस्या बनी रहती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

इसे भी पढ़ें: मर्दाना ताकत के लिए अंजीर कैसे खाएं? जिनसे बढ़ेगा पुरुषों का स्टैमिना

2. शरीर को एनर्जी दे

मुनक्का और अंजीर में नेचुरल शुगर होता है, साथ ही कई पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है, लेकिन वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

benefits of eating munakka  and anjeer soaked overnight  01benefits of eating munakka and anjeer soaked overnight 01

3. खून की कमी दूर करे

मुनक्का और अंजीर दोनों में आयरन होता है। ऐसे में इनको भिगोकर खाने से शरीर में खून की कमी को दूर करने, हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार कर थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।

4. हड्डियों को मजबूती दे

अंजीर और मुनक्का में अच्छी मात्रा कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। मुनक्का में जिंक भी होता है। इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने, जोड़ों के दर्द को कम करने और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

5. हार्ट के लिए फायदेमंद

अंजीर और मुनक्का में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इनको भिगोकर खाने से ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: हार्ट हेल्थ के लिए सुपरफूड है अंजीर, डाइट में शामिल करने से म‍िलते हैं ये 5 फायदे

6. स्किन के लिए फायदेमंद

मुनक्के में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इनका सेवन करने से स्किन सेल्स का फ्री रेडिकल्स से बचाव करने, स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

7. मांसपेशियों को रिपेयर करे

मुनक्के और अंजीर में मौजूद पोटैशियम, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स मसल्स के लिए फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन करने से मांसपेशियों को रिपेयर करने और हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2023 में nutrients में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, अंजीर में फ्लेवोनोइड्स, फेनोलिक एसिड, कैरोटीनॉयड और टोकोफेरोल जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, सांस की बीमारी, सूजन, मेटाबोलिक और दिल से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है।

कैसे करें अंजीर और मुनक्के का सेवन?

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना के अनुसार, इसके लिए 2 अंजीर और 4 मुनक्के को भिगोकर रातभर के लिए रख दें। अब सुबह खाली पेट इनको खाएं। इनको भिगोकर खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

किन लोगों को इनका सेवन करने से बचना चाहिए?

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना का कहना है, जो लोग पहले से ब्लड शुगर, पाचन से जुड़ी समस्या, एलर्जी, कैविटी, किडनी, लिवर या किसी अन्य मेडिकल कंडीशन में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इनसे किसी भी तरह की समस्या होने पर इनको खाने से बचें और डॉक्टर से सलाह लें।

निष्कर्ष

अंजीर और मुनक्के का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, कब्ज से राहत देने, शरीर को एनर्जी देने, खून की कमी, थकान, कमजोरी को दूर करने, हड्डियों को मजबूती देने, स्किन को हेल्दी रखने और मांसपेशियों को रिपेयर करने में मदद मिल सकती है।

ध्यान रहे, इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। किसी भी मेडिकल कंडीशन में इनका सेवन करने से बचें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • मुनक्का कब नहीं खाने चाहिए?

    ब्लड शुगर, किडनी, पाचन, दस्त, एलर्जी या मोटापे की स्थिति में व्यक्ति को मुनक्के का सेवन करने से बचना चाहिए या इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • अंजीर किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?

    ब्लड शुगर, पेट से जुड़ी समस्या होने, किडनी की पथरी, खून पतला करने वाली दवाइयों का सेवन करने और इससे एलर्जी होने पर व्यक्ति को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

Read Next

→ सुबह नाश्ता छोड़कर सीधे दोपहर का खाना खाना, जानें आदत सही या नहीं?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 23, 2026 11:48 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Oct 23, 2026 11:48 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain