ऐसा कहा जाता है कि अंजीर का सेवन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अंजीर एक पौष्टिक फल है जिसे ताजे और ड्राई दोनों तरीकों से खाया जाता है। बचपन में मैं अपने पापा के मामा के घर जाती थी और वह अंजीर खाने के शौकीन थे। लाल रंग के डिब्बे में ढेर सारे अंजीर भरे रहते थे, मेरे पूछने पर वो बताते थे कि इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अंजीर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण का खजाना भी है। इसमें फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इस लेख में हम जानेंगे हार्ट की सेहत के लिए अंजीर खाने के फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।
स्टडी ने बताया हार्ट के लिए फायदेमंद है अंजीर
- इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IJFST) के एक अध्ययन के मुताबिक, अंजीर में पोटैशियम, फाइबर, पॉलीफेनोल जैसे तत्व पाए जाते हैं जो बीपी कंट्रोल करने में मदद करते हैं। साथ ही इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, कोलेस्ट्रॉल लेवल संंतुलित करने में मदद करते हैं।
- नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के एक अध्ययन के मुताबिक, अंजीर में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो हार्ट हेल्थ और मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। अंजीर का सेवन करने से कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य, पाचन और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
1. बीपी कंट्रोल रहता है- Figs Control Blood Pressure
अंजीर में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है। इसका सेवन करने से शरीर में सोडियम लेवल को संतुलित रखने में मदद मिलती है और हाई बीपी (High BP) से बचाव होता है जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।
यह भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल की समस्या में फायदेमंद है अंजीर, जानें सेवन का तरीका
2. बैड कोलेस्ट्रॉल घटता है- It Reduces Bad Cholesterol
अंजीर में सॉल्यूबल फाइबर मौजूद होता है, इसका सेवन करने से एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने से आर्टरीज ब्लॉक होने का खतरा कम रहता है।
3. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है- It Improves Blood Circulation

अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं जिससे ब्लड वेसल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें- हड्डियों की मजबूती के लिए सुपरफूड है अंजीर, जानें खाने का सही तरीका
4. दीर्घकालिक सूजन- Chronic Inflammation
अंजीर में कुछ एंटी इंफ्लेमेटरी कंपाउंड्स होते हैं जिससे हार्ट को सुरक्षा मिलती है। इससे दीर्घकालिक सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है जिसका सीधा कनेक्शन हार्ट डिजीज से होता है। अंंजीर का सेवन करने से मसल फंक्शन को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है।
5. पल्स रेट सामान्य रहती है- It Helps To Regulate Pulse Rate
अंजीर में मैग्नीशियम पाया जाता है जो पल्स रेट या दिल की धड़कन को सामान्य करने में मदद करता है। अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स नसों की सेहत को सुधारते हैं जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और हार्ट पर दबाव कम पड़ता है।
अंजीर का सेवन कैसे करें?- How To Consume Figs
रोजाना दो से तीन भीगे हुए अंजीर खा सकते हैं। अंजीर को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह अंजीर का सेवन करें। अंजीर का सेवन दूध के साथ करना भी फायदेमंद माना जाता है। अंजीर को सलाद या ओट्स में मिलाकर भी खा सकते हैं।
निष्कर्ष:
अंजीर का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल, बीपी और हाई पल्स रेट को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अंजीर से सूजन दूर होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। रोजाना दो से तीन अंजीर का सेवन कर सकते हैं। डायबिटीज या अन्य किसी बीमारी की दवा ले रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर डाइट तय करें। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए केवल अंजीर का सेवन काफी नहीं है, इसके लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना जरूरी है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
अंजीर का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद क्यों है?
अंजीर का सेवन पाचन सुधारने में मदद करता है। इससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। बीपी को कंट्रोल करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद होता है। यह शरीर में कमजोरी और थकान की समस्या को भी दूर करती है।प्रेग्नेंसी में अंजीर खाने के क्या फायदे हैं?
प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाएं खून की कमी (एनीमिया) का शिकार हो जाती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद होता है। अंजीर में मौजूद आयरन और कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं और मां एवं गर्भस्थ शिशु की सेहत अच्छी रहती है।दूध के साथ अंजीर खाने के क्या फायदे हैं?
दूध के साथ अंजीर का सेवन करेंगे, तो शरीर को कैल्शियम और प्रोटीन मिलेगा। इससे हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही दूध और अंजीर का सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और अनिद्रा की समस्या से राहत मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 27, 2026 13:58 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jan 27, 2026 13:58 IST
Modified By : Yashaswi MathurJan 27, 2026 13:58 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh