Mon Nov 9, 2026 | 12:21 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

बढ़ते प्रदूषण में तुलसी की चाय या अदरक वाली चाय, गले को राहत देने के लिए क्या पीना बेहतर है?

बढ़ते प्रदूषण में तुलसी की चाय और अदरक की चाय, दोनों गले में खराश जैसी समस्या से राहत देने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, बेहतर क्या है? यह जानना जरूरी हो जाता है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें।
बढ़ते प्रदूषण में तुलसी की चाय या अदरक वाली चाय, गले को राहत देने के लिए क्या पीना बेहतर है?
बढ़ते प्रदूषण में तुलसी की चाय या अदरक वाली चाय, गले को राहत देने के लिए क्या पीना बेहतर है?

दिवाली खत्म हो गई है। हर किसी ने इस जगमगाते और आतिशबाजियों के त्यौहार का खूब लुत्फ उठाया है। लेकिन, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि दिवाली के बाद से ही दिल्ली-एनसीआर सहित तमाम शहरों की हवा प्रदूषित हो चुकी है और AQI गंभीर चरण पर पहुंच गया है। ऐसे में बच्चे और बूढ़े ही नहीं, बल्कि वयस्कों की भी सेहत खराब हो सकती है। इन दिनों, गले में खराश और दर्द जैसी समस्या बहुत कॉमन हो जाती है। कई लोग प्रदूषण के कारण बढ़ रहे गले की खराश और दर्द से राहत के लिए तुलसी की चाय पीते हैं, तो कुछ अदरक की चाय पीना पसंद करते हैं। सवाल है, इनमें से बेहतर क्या है?

रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) की मानें, "हाई AQI में तुलसी की चाय और अदरक की चाय, दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। आप इनमें से किसी भी चाय का चयन कर सकते हैं। खराब एयर क्वालिटी में आप दोनों को साथ मिलाकर पीते हैं, तो ये ज्यादा असरदार होती है।"

क्या है बेहतर?

क्रम तुलसी की चाय अदरक की चाय
1. तुलसी की चाय पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ती है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है, जैसे छोटे बच्चे, बुजुर्ग और रोगियों को इसकी चाय देना फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार, अदरक की चाय खराब AQI और गले के संक्रमण के खिलाफ एक मजबूत ढाल का काम करती है।
2. तुलसी की चाय पीने से शरीर के टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं। असल में, तुलसी की चाय को डिटॉक्स के लिए भी पिया जाता है। यह कफ और वात दोष को संतुलित करती है, आम (विषाक्त पदार्थों) को नष्ट करने के लिए अग्नि (पाचन शक्ति) को जगाती है और श्वसन तंत्र को प्राकृतिक रूप से साफ रखती है।
3. प्रदूषण के कारण शरीर में सूजन बढ़ सकती है। तुलसी में उष्ण (गर्म) और तीक्ष्ण (तीखे/गहराई तक असर करने वाले) गुण होते हैं, जो अग्नि (पाचन अग्नि) को तेज करते हैं। प्रदूषित हवा में मौजूद टॉक्सिन्स हमारे खून में घुल जाते हैं। अदरक अग्नि (पाचन/मेटाबोलिक रेट) को तेज करता है, जिससे शरीर इन बाहरी कणों को गहरे ऊतकों में सूजन पैदा करने से पहले ही पचाकर बाहर निकाल देता है।
4. यह शरीर को बिना पचे भोजन और कोशिकाओं में गहरे जमे विषाक्त पदार्थ को जमा होने देने के बजाय उसे नष्ट करने में मदद करती है।  बढ़ते प्रदूषण से श्वसन नली में सूजन आ जाती है। अदरक की चाय पीने से रेस्पिरेटरी सिस्टम को गर्माहट मिलती है, जिससे गले की खराश में कमी आती है।
5. इस तरह देखा जाए, तो तुलसी की चाय गले की खराश और जलन को शांत करने के लिए जानी जाती है। अदरक एक प्राकृतिक ब्रोंकोडायलेटर (श्वसन नली को खोलने वाला) की तरह काम करता है। इसकी मदद से एयरवेज फैलते हैं, जिससे खराब एयर क्वालिटी में भी खुलकर सांस लेना आसान हो जाता है।

Journal of Ayurveda and Integrative Medicine में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, तुलसी एक एडाप्टोजेन है। यह शरीर में मौजूद केमिकल पॉल्यूटेंट्स और शारीरिक तनाव को कम करने में मदद करती है। इस रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि तुलसी का नियमित सेवन (विशेषकर चाय/काढ़े के रूप में) केवल बीमारियों के इलाज के लिए ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के विषैले प्रभावों से बचाव और संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार के लिए जाना जाता है। European Journal of Integrative Medicine पर प्रकाशित एक मेडिकल रिसर्च पेपर से पता चलता है कि गले में जलन, खांसी जैसी रेस्पिरेटरी सिस्टम से जुड़ी परेशानियों में अदरक की चाय फायदेमंद है। हालांकि, इस संबंध में और भी शोध किए जाने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: दिवाली के बाद लगातार बनी रहती है ब्लोटिंग की समस्या, निजात पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

कैसे पिएं?

Tulsi Tea Or Ginger Tea Which Is Better To Drink During High AqiTulsi Tea Or Ginger Tea Which Is Better To Drink During High Aqi

खराब एयर क्वालिटी में तुलसी और अदरक को मिलकार चाय पीना फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए-

  • 4-5 तुलसी के पत्ते
  • आधा इंच अदरक का टुकड़ा
  • दो कप पानी
  • आवश्यकता अनुसार शहद या एक चुटकी काली मिर्च का पाउडर लें।

बनाने की विधि

  • दो कप पानी को एक पतीले में उबाल आने तक गर्म करें।
  • इस उबले पानी में अदरक को कूटकर डालें।
  • दो-तीन मिनट तक कम आंच पर पकाएं।
  • उतारने के कुछ देर पहले धुले हुए तुलसी के पत्ते इसमें डालें।
  • गैस बंद कर दें और कुछ देर के लिए बर्तन को ऐसे ही रहने दें।
  • चाय को कप में छानने के बाद, जब वह हल्की गुनगुनी रह जाए, तब शहद मिलाएं।
  • अब इसे सिप-सिप करके पिएं।

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण में फेफड़ों को रखना है मजबूत? डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स

कब इसका सेवन न करें?

वैसे तो तुलसी और अदरक की चाय ज्यादातर लोगों के लिए फायदेमंद होती है। इसके बावजूद, कुछ लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए, जैसे-

  1. प्रेग्नेंट महिलाएं और ब्रेस्टफीड करा रही महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  2. जो लोग ब्लड थिनिंग की दवा ले रहे हैं, उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  3. अगर किसी को ब्लीडिंग डिसऑर्डर है, तो उन्हें भी अदरक और तुलसी की चाय नहीं पीनी चाहिए।
  4. अगर किसी को थाइरायड है, तो उनके लिए तुलसी नुकसानदायक हो सकती है।
  5. किसी को पेट में अल्सर या गॉलस्टोन की समस्या है, उन्हें भी किसी नई चीज को डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।

निष्कर्ष

प्रदूषण दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। विशेषकर, दिवाली के बाद से प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया है। ऐसे में गले में खराश, गले में दर्द, खांसी, सीने में जकड़न जैसी तमाम समस्याएं हो सकती हैं। इनसे निपटने के लिए आप अदरक की चाय या तुलसी की चाय पी सकते हैं। हालांकि, आप इन दोनों को मिलाकर भी चाय बना सकते हैं। इसका सेवन करना अधिक फायदेमंद होता है। हां, अगर समस्या तब भी बनी रहे, तो सीधे डॉक्टर के पास जाएं।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • गले की जलन शांत करने के लिए पूरे दिन में अधिकतम कितने कप तुलसी-अदरक की चाय पीना सेफ है?

    दोनों की तासीर गर्म और तीक्ष्ण होती है, इसलिए दिन भर में केवल 2 से 3 छोटे कप पीना काफी होता है।
  • क्या अस्थमा के मरीजों के लिए शाम के समय अदरक की चाय पीना इनहेलर का सुरक्षित विकल्प बन सकता है?

    अस्थमा के मरीजों के लिए अदरक की चाय अच्छी होती है। लेकिन इनहेलर या नेबुलाइजर का इसे विकल्प नहीं मन जा सकता है।

Read Next

→ नेचुरल तरीके से बढ़ानी है इम्यूनिटी, तो डाइट में शामिल करें आंवला, अश्वगंधा, सोंठ और गोखरू का चूर्ण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 09, 2026 11:40 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma