Sat Nov 7, 2026 | 11:21 AM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

नेचुरल तरीके से बढ़ानी है इम्यूनिटी, तो डाइट में शामिल करें आंवला, अश्वगंधा, सोंठ और गोखरू का चूर्ण

खराब लाइफस्टाइल के कारण कमजोर हुई इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आंवला, अश्वगंधा, सोंठ और गोखरू का चूर्ण फायदेमंद हो सकता है। ये जड़ी-बूटियां पाचन और तनाव प्रबंधन में भी सहायक हैं, साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल भी जरूरी है।
नेचुरल तरीके से बढ़ानी है इम्यूनिटी, तो डाइट में शामिल करें आंवला, अश्वगंधा, सोंठ और गोखरू का चूर्ण
नेचुरल तरीके से बढ़ानी है इम्यूनिटी, तो डाइट में शामिल करें आंवला, अश्वगंधा, सोंठ और गोखरू का चूर्ण

खराब लाइफस्टाइल, अनियमित खान-पान और तनाव जैसी समस्याओं का असर सीधे लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। कई लोग थोड़ी सी मेहनत करने के बाद ही थक जाते हैं, शरीर में सुस्ती महसूस होने लगती है और बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं। आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है, जिनका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि आंवला, अश्वगंधा, सोंठ और गोखरू का सेवन इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद कर सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं ये जड़ी-बूटियां आयुर्वेदिक इलाज के रूप में कैसे फायदेमंद हैं और इनका चूर्ण कैसे बनाया जाता है?

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आंवला, अश्वगंधा, सोंठ और गोखरू चूर्ण के फायदे

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि आंवला, अश्वगंधा, सोंठ और गोखरू सभी अलग-अलग तरह से आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इनका चूर्ण बनाकर लेने से आपकी इम्यूनिटी बेहतर होने के साथ कई तरह से फायदेमंद हो सकता है।

1. आंवला

आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकता है। आंवले में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में भी फायदेमंद हो सकते हैं। इसके अलावा, आप आंवले को संतुलित खान-पान का हिस्सा बनाकर संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

साल 2019 में Contemporary Clinical Trials Communications जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, आंवला नेचुरल तरीके से इम्यूनिटी और पाचन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

2. अश्वगंधा

अश्वगंधा आयुर्वेद में इस्तेमाल होने वाली एक बहुत ही अहम जड़ी-बूटी है। इसका इस्तेमाल तनाव को मैनेज करने, शारीरिक क्षमता और सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए किया जाता रहा है। अश्वगंधा का सेवन तनाव और नींद की क्वालिटी में सुधार कर सकता है। तनाव कम करने और नींद बेहतर होने से व्यक्ति की एनर्जी और कार्यक्षमता पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।

3. सोंठ

सोंठ यानी ड्राई अदरक भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक मसाला है। आयुर्वेद में इसे पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को गर्माहट देने वाला माना जाता है। सोंठ में जिंजरॉल से जुड़े एक्टिव कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जो सूखने की प्रक्रिया में बदलाव अन्य कंपाउंड बनाते हैं। यह आपके पाचन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

4. गोखरू

गोखरू एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में इसे खासतौर पर यूरिन से जुड़ी स्वास्थ्य और शरीर को बेहतर रखने के लिए किया जाता है। ध्यान रहे, गोखरू का इस्तेमाल अपनी मर्जी से ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए। खासकर किडनी, लिवर या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को।

आयुर्वेदिक चूर्ण घर पर कैसे तैयार करें?

आंवला, अश्वगंधा, सोंठ और गोखरू इन सभी चीजों को मिलाकर चूर्ण तैयार किया जा सकता है। इसके लिए अच्छी क्वालिटी की चीजों को चुनें।

सामग्री

  • आंवला पाउडर
  • अश्वगंधा पाउडर
  • सोंठ पाउडर
  • गोखरू पाउडर

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले चारों सामग्रियों को अलग-अलग साफ और सूखे बर्तन में रखें।
  • ध्यान रखें कि सभी सामग्रियां अच्छी क्वालिटी की हों और उनमें नमी न हो।
  • इनकी मात्रा किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से कंसल्ट करके ही तय करें।
  • तैयार मिश्रण को साफ, सूखे और एयरटाइट कांच के जार में रखें।
  • इसे नमी और सीधी धूप से दूर रखें।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें

सिर्फ आयुर्वेदिक चूर्ण का सेवन करने से शरीर की ताकत और इम्यूनिटी क्षमता नहीं बढ़ती है। स्टैमिना बढ़ाने और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करना भी जरूरी है।

  1. संतुलित आहार लें- खाने में मौसमी फल, हरी सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और पर्याप्त प्रोटीन शामिल करें।
  2. रोजाना एक्सरसाइज करें- रोज कम से कम 30 मिनट पैदल चलना, योग करना या हल्की एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है।
  3. पर्याप्त नींद लें- शरीर की रिकवरी और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए रोजाना 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें।
  4. पर्याप्त पानी पिएं- शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए 2 से 3 लीटर पानी पिएं।
  5. तनाव कम करें- ध्यान, प्राणायाम और हेल्दी रूटीन अपनाने से तनाव को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

निष्कर्ष
नेचुरल तरीके से इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप आंवला, अश्वगंधा, सोंठ और गोखरू जैसी जड़ी-बूटियों से तैयार चूर्ण का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इनसे घर पर हर्बल चूर्ण तैयार करके खा सकते हैं। हालांकि, इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए इन जड़ी-बूटियों पर पूरी तरह निर्भर रहना काफी नहीं है। इनके साथ लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव, सही खान-पान और शारीरिक गतिविधियों पर भी ध्यान दें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • इम्यूनिटी तेज करने के लिए क्या खाएं?

    इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए खट्टे फल, लहसुन, अदरक, हल्दी, हरी पत्तेदार सब्जियां और दही जैसे खाद्य पदार्थों को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • सबसे ज्यादा इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फल कौन से हैं?

    सबसे ज्यादा इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फलों में आंवला, संतरा, नींबू, कीवी और पपीता शामिल हैं, जिनमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

Read Next

→ दिवाली के दिन तिल के तेल किया जाता है ये खास अभ्यंग स्नान, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 07, 2026 09:55 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma