Diwali 2026 Abhyanga Snan: दिवाली के दिन अभ्यंग स्नान का नियम है। हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि दक्षिण भारत में इसका काफी नियम है और यहां लोग दिवाली की सुबह उठते ही अभ्यंग स्नान मुहूर्त पर नहाते हैं। इसमें स्नान में लोग तिल के तेल का इस्तेमाल करते हैं जिसके पीछे मान्यता है कि पूरी सर्दियां आप सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचे रह सकते हैं। इतना ही नहीं, इसे लोग सुंदरता से भी जोड़कर देखते हैं तो आइए, सबसे पहले जान लेते हैं दिवाली पर तेल से क्यों नहाते हैं? कैसे नहाते हैं और दिवाली के दिन तिल के तेल से अभ्यंग स्नान करने के फायदे।
दिवाली पर तेल स्नान कैसे किया जाता है?
दिवाली पर तेल स्नान करने के लिए इस दिन लोग सूर्यउदय से पहले उठते हैं और तिल के तेलसे स्नान करते हैं। इसके लिए एक रात पहले से ही तैयारी की जाती है जिसमें कि
- रात में ही एक बड़ी कटोरी में तिल का तेल भरकर रख लें।
- सुबह उठने के बाद सबसे पहले इस तेल को गुनगुना कर लें।
- अब इस तेल को नहाने से पहले सिर से ऐसे डालें कि शरीर के हर कोने कोने तक तेल धीमे-धीमे पहुंचे।
- इसके बाद धीमे-धीमे पूरे शरीर की मालिश करें, जिससे हड्डियों और जोड़ों तक तेल पहुंचे और स्किन को इसे अवशोषित करने का भी समय मिल जाए।
- अब गुनगुने पानी से स्नान कर लें और इसके बाद शरीर को किसी पुराने कपड़े से ऐसे पोछें कि शरीर से पूरा तेल गायब न हो।
इसे भी पढ़ें: दिवाली के बाद लगातार खांसी हो रही है? जानें प्रदूषण और इंफेक्शन में कैसे करें फर्क
दिवाली पर तेल से क्यों नहाते हैं?
डॉ. श्रेय कहते हैं कि दिवाली के दिन तिल के तेल से स्नान करने के पीछे सबसे बड़ा कारण है कि आप निरोग रहें। माना जाता है कि दिवाली के बाद सर्दियां शुरू हो जाती हैं और शरीर को इसके लिए खुद को तैयार करना होता है जैसे-
सर्दियों में शरीर में ड्राईनेस न हो
डॉ. श्रेय कहते हैं कि तिल का तेल शरीर की ड्राईनेस को कम करने में मदद करता है। यह स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करने के साथ ड्राईनेस को कम करने में मदद करता है। दरअसल, तिल का तेल काफी मोटा होता है, जिसे स्किन अवशोषित कर लेती है और यह त्वचा में लॉक हो जाती है जिससे स्किन ड्राईनेस में कमी आती है। इसके अलावा यह लिनोलिक एसिड (linoleic acid) से भरपूर है जो एक प्रकार का फैटी एसिड है। यह त्वचा पर सुरक्षात्मक परत बनाती है जो नमी को अंदर रोककर रखती है, जिससे स्किन में ड्राईनेस नहीं होती है और सर्दियों में त्वचा फटती नहीं है।
साल 2022 में Nutrients Journal में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि तिल के बीज प्रोटीन और विटामिन ई होता है जो कि स्किन को अंदर से नरिश करने में मददगार है।
1 (68)
हड्डियों में नमी बनी रहे
डॉ. श्रेय कहते हैं कि हड्डियों को नमी पहुंचाने में तिल का तेल काफी कारगर तरीके से काम करता है। इसमें सेसामोल, सेसामिन और विटामिन E जैसे तत्व होते हैं जो कि हड्डियों द्वारा अवशोषित हो जाते हैं और इनमें नमी प्रदान करते हैं। इससे सर्दियों में होने वाली हड्डियों के दर्द और अकड़न में कमी होने लगती है। इसके अलावा तिल के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि सूजन को कम करने के साथ दर्द से बचाव में मददगार है। इसके अलावा तिल का तेल उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जिन्हें सर्दियां शुरू होने के साथ जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है।
इसे भी पढ़ें: पटाखों के धुएं से आंखों में जलन और गले में खराश हो तो क्या करें? अपनाएं डॉक्टर के बताए ये टिप्स
बालों के लिए फायदेमंद
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि बालों के लिए तिल का तेल काफी फायदेमंद है। दरअसल, तिल का तेल बालों की बनावट को बेहतर बनाए रखने के साथ इन्हें अंदर से हेल्दी रखने में मददगार है। इसके अलावा तिल का तेल सफेद बालों की समस्या को भी कम करने में मददगार है। यह बालों में कोलेजन बूस्ट करने के साथ इसकी रंगत निखारने में मददगार है। इसके अलावा जिन लोगों के बाल तेजी से झड़ते हैं उन लोगों के लिए तिल का तेल काफी फायदेमंद है।
बॉडी रिलैक्स में मददगार
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि बॉडी रिलैक्स करने में यह बेहद फायदेमंद है। दरअसल, यह ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने के साथ तन-मन को आराम पहुंचता है। इससे स्ट्रेस में कमी आती है और बॉडी बेहतर फील करती है। इसके अलावा अभ्यंग स्नान के बाद कुछ लोगों को अच्छी नींद आती है।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. श्रेय कहते हैं कि आप सर्दियों में इस स्नान को कई बार कर सकते हैं जो कि शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। डॉ. श्रेय कहते हैं कि सेहत के लिए इसका काफी महत्व है और आप इस स्नान के अलावा बाकी दिन भी शरीर में सरसों का तेल लगाकर नहाएं जो कि स्किन के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा और त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइस्चाइज रखने में मददगार है।
FAQ
तिल का तेल नाभि में लगाने से क्या होता है?
तिल का तेल नाभि में लगाने से पेट को आराम मिलता है, डाइजेशन सही होता है और स्किन मॉइस्चराइज रहती है।बालों में तिल का तेल लगाने के फायदे
बालों में तिल का तेल लगाने के कई फायदे हैं जैसे यह एंटी डैंड्रफ गुणों से भरपूर है जो कि बालों में डैंड्रफ को कम करने के साथ बालों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मददगार है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 06, 2026 17:23 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
-1793965430311.webp)