Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सोने से पहले पैरों पर लगाएं ये 3 प्राकृतिक तेल, सुधरेगा ब्लड सर्कुलेशन

सर्दियों में पैरों में ठंडक और कमजोर ब्लड सर्कुलेशन की समस्या बढ़ जाती है। सोने से पहले पैरों पर सरसों, कपूर और तिल जैसे प्राकृतिक तेल लगाएं और आराम पाएं।

जो लोग देर तक बैठे रहते हैं, ज‍िन्‍हें ठंड ज्‍यादा लगती है या ज‍िनके पैरों में अक्‍सर सुन्नपन और सूजन हो जाती है, उनके ल‍िए सर्दि‍यों में ब्‍लड सर्कुलेशन धीमा हो जाना आम बात है। ऐसे में पैरों की प्राकृत‍िक तेल से माल‍िश करना फायदेमंद माना जाता है। इससे ब्‍लड सर्कुलेशन सुधरता है, मांसपेश‍ियों को आराम म‍िलता है और नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। रोज रात को सोने से पहले 10 से 15 म‍िनट पैरों की माल‍िश करेंगे, तो ठंडक, सुन्नपन, दर्द और पैरों में सूजन से राहत म‍िलेगी। इस लेख में जानेंगे 3 ऐसे प्राकृत‍िक तेल ज‍िनकी मदद से सर्द‍ियों में पैरों के ब्‍लड सर्कुलेशन को सुधार सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

1. सरसों का तेल- Mustard Oil

mustard-oil-benefits

  • सरसों का तेल पारंपरिक रूप से सर्दियों में बॉडी मसाज के लिए सबसे असरदार माना जाता है। Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पैरों में गर्माहट बढ़ाने में मदद करते हैं। सरसों के तेल को रोज के रूटीन में शाम‍िल क‍िया जा सकता है।
  • इसकी गर्म तासीर नसों को फैलाती है, जिससे पैरों का ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
  • सरसों के तेल से पैरों की माल‍िश करेंगे, तो दर्द और पैरों में सूजन से आराम म‍िलता है।
  • इस तेल से माल‍िश करेंगे, तो नसों को आराम म‍िलेगा और अन‍िद्रा की समस्‍या दूर होगी।

यह भी पढ़ें- पैर की नसों को र‍िलैक्‍स करने के ल‍िए इन 5 हर्बल ऑयल्‍स से करें माल‍िश, जकड़न-थकान से भी म‍िलेगी राहत

2. कपूर का तेल- Camphor Oil

  • कपूर के तेल का इस्‍तेमाल करने से थकान दूर होती है और पैर हल्‍के महसूस होते हैं।
  • कपूर तेल में एंटी-फंगल और एंटी-सेप्‍ट‍िक गुण होते हैं, इसे लगाने से पैरों को इंफेक्‍शन से बचा सकते हैं।
  • कपूर तेल से माल‍िश करेंगे, तो मसल्‍स स्‍ट‍िफनेस से राहत म‍िलेगी।

यह भी पढ़ें- ज्‍यादा चलने के कारण दर्द पैर में है दर्द? ऐसे करें पैरों की माल‍िश, जल्‍द मिलेगा आराम

3. तिल का तेल- Sesame Oil

  • आयुर्वेद में त‍िल का तेल वातशामक माना जाता है यानी यह बॉडी में ठंडक, दर्द और ड्राईनेस को कम करता है।
  • ति‍ल के तेल से पैरों की माल‍िश करेंगे, तो ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और मांसपेश‍ियों को गहराई से पोषण म‍िलेगा।
  • फटी एड़ि‍यों की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए त‍िल के तेल का इस्‍तेमाल फायदेमंद होता है।

निष्कर्ष:

रात को सोने से पहले माल‍िश करने से पैरों का ब्‍लड सर्कुलेशन सुधरता है, पैरों के दर्द और सूजन से राहत म‍िलती है और नसों को आराम म‍िलता है। पैरों की माल‍िश के लि‍ए त‍िल का तेल, कपूर तेल या सरसों के तेल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

क्या सच में जले पर नमक लगाना होता है फायदेमंद? जानें क्या कहता है विज्ञान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 26, 2025 16:52 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Nov 26, 2025 16:52 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content