Sun Oct 18, 2026 | 02:26 AM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

सोने से पहले पैरों के तलवों पर तेल लगाने से क्या होता है? जानें आयुर्वेद के अनुसार

रात को सोने से पहले पैरों के तलवों पर तेल लगाने (जिसे पादभ्यंग कहते हैं) से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह अच्छी नींद, स्ट्रेस को कम करने, ब्लड सर्कुलेशन में सुधारने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
सोने से पहले पैरों के तलवों पर तेल लगाने से क्या होता है? जानें आयुर्वेद के अनुसारसोने से पहले पैरों के तलवों पर तेल लगाने से क्या होता है? जानें आयुर्वेद के अनुसार

दिनभर की भागदौड़, ज्यादा चलने, लंबे समय तक खड़े रहने या लगातार काम के कारण कई लोगों को शरीर में थकान होने लगती है और रात को सोते समय तलवों में दर्द और पैरों में रूखापन होने की समस्या होती है। ऐसे में इससे राहत के लिए कई लोग तलवों में तेल लगाते हैं, लेकिन सोने से पहले पैरों के तलवों में तेल लगाने से क्या होता है? आइए इस बारे में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानें।

तलवों में तेल लगाने के फायदे

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, रात को सोने से पहले तलवों में तेल लगाने को पादभ्यंग कहा जाता है। इससे शरीर में शरीर के दोषों को बैलेंस करने और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

1. अच्छी नींद को बढ़ावा दे

रात को तलवों में तेल लगाने से स्ट्रेस को कम करने, ब्रेन को रिलैक्स करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलती है।

2. शरीर को एनर्जी दे

रात को सोने से पहले तलवों में तेल लगाने से शरीर को रिलैक्स करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है।

3. स्ट्रेस कम करे

रात को तलवों में तेल लगाने से पूरे दिन की स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में मदद मिलती है, जो ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद है और अच्छी नींद को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: पैर के तलवे में जलन क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण और राहत पाने के उपाय

4. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे

रात के समय तलवों में तेल लगाने और मालिश करने से पैरों और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखने, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और जोड़ों के दर्द को कम करने के साथ-साथ इनकी मोबिलिटी को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

what happens when you apply oil to the soles of your feet before going to sleep 1what happens when you apply oil to the soles of your feet before going to sleep 1

5. पैरों की थकान को दूर करे

तलवों की मालिश से पैरों की दिनभर की थकान को दूर करने, रिलैक्स करने, मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द को कम करने में भी मदद मिलती है, जिससे पैरों के दर्द में आराम मिलता है।

6. इम्यूनिटी बूस्ट करे

तलवों पर तेल लगाने से शरीर को रिलैक्स करने के साथ-साथ शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

7. स्किन को सॉफ्ट और हेल्दी बनाए

रात को सोने से पहले तलवों में तेल लगाकर इससे मालिश करने से एड़ियों को फटने से रोकने, स्किन को हाइड्रेट करने, स्किन को सॉफ्ट बनाने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

पादभ्यंग के लिए कौन से तेल का इस्तेमाल करें?

डॉ. किरण गुप्ता के लिए तिल का तेल, नारियल तेल, सरसों का तेल, बादाम का तेल या कोई आयुर्वेदिक तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है, लेकिन इनका इस्तेमाल करने से पहले इनकी तासीर पर ध्यान दें और जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करें।

डॉक्टर से कब मिलें?

अगर पैरों में लगातार दर्द, सुन्नपन, सूजन, गहरे घाव या एड़ियों में बार-बार दरारें पड़ती हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें। सिर्फ घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय समस्या के असल कारण का पता लगाना बेहतर है।

पैरों की मालिश करना फायदेमंद होता है, लेकिन घाव, एलर्जी, एड़ियों के इंफेक्शन, पैरों में गर्माहट, दर्द या सूजन आने की स्थिति में सावधान रहें और डॉक्टर की सलाह के साथ तेल मालिश करें।

निष्कर्ष

रात को सोने से पहले पैरों के तलवों पर तेल लगाने से स्किन की देखभाल करने, थकान को दूर करने, शरीर को एनर्जी देने, स्ट्रेस कम करने, ब्रेन को रिलैक्स करने, नींद की गुणवत्ता में सुधार करने, इम्यूनिटी को बूस्च करने, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखने और पैरों की मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

ध्यान रहे, इसके लिए सही तेल का चुनाव करें और हल्के हाथ से मालिश करें। ध्यान रहे, किसी भी तरह की परेशानी होने पर तेल लगाना बंद करें। इसके अलावा, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • पैर के तलवा में तेल लगाने से क्या होता है?

    पैरों के तलवों में तेल लगाने से ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने, नींद को बेहतर करने, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, स्ट्रेस दूर करने, थकान दूर करने, स्किन को हेल्दी रखने और दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
  • पैरों के तलवे में दर्द होने का क्या कारण है?

    पैरों के तलवों में दर्द की समस्या प्लांटर फेसिइटिस, लंबे समय तक खड़े रहने, पोषण की कमी, फ्लैट फूट, मोटापा और गलत जूतों का इस्तेमाल करने के कारण हो सकती है।

Read Next

→ कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं बाल? आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके पीछे की असली वजह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 17, 2026 23:55 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta