Immunity Booster Morning Routine: मौसम बदलने के साथ सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं खासकर कि सर्दी-जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याएं। ऐसे में Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma, Ramhans Charitable Hospital, Haryana ने कुछ इम्यूनिटी बूस्टर टिप्स बताए हैं, जिन्हें आप अपने मॉर्निंग रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इन टिप्स में मॉर्निंग ड्रिंक से लेकर नाश्ते तक कई सारी चीजें हैं जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा आपको किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए, जानते हैं विस्तार से।
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कैसी होनी चाहिए आपकी सुबह की दिनचर्या?
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको सबसे पहले उन चीजों को लाइफस्टाइल में शामिल करना चाहिए जो कि खाली पेट फॉलो हो सके क्योंकि खाली पेट आप जिस चीज को लेंगे वह आपके शरीर में लंबे समय तक अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं और इनका असर व्यापक हो सकता है।
1. सबसे पहले पिएं गुनगुना पानी
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सबसे पहले सुबह उठते ही गुनगुना पानी पिएं। गुनगुना पानी सुबह-सुबह आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यह फेफड़ों से बलगम को साफ करने में मदद कर सकता है। साथ ही गुनगुना पानी पीने से गले के खराश को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही, यह गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और कब्ज की समस्या से भी बचाव में मददगार है।
इसे भी पढ़ें: अभी से बच्चों को करें ठंड के लिए तैयार, इन 5 तरीकों से उनकी इम्यूनिटी होगी बूस्ट
2. बादाम और मुनक्का खाएं
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं सुबह खाली पेट बादाम और मुनक्का खाना इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। यह दोनों मिलकर इम्यून सेल्स को बढ़ावा देते हैं, जिससे इम्यूनिटी बेहतर होती है। इसके अलावा जब आप सुबह-सुबह इन दो चीजों को खाते थे तो बादाम का ओमेगा-3 और मुनक्का का आयरन शरीर को हेल्दी रखने के साथ खून की कमी को दूर करता है। श्रेय शर्मा बताते हैं कि बादाम, जहां ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाता है वहीं, मुनक्का शरीर की कमजोरी को दूर करता है।
3. सेब और संतरा खाएं
सेब और संतरा, दोनों ही इम्यूनिटी बूस्टर फ्रूट्स हैं जिनका सेवन करना आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। डॉ. श्रेय कहते हैं कि आपको इन दोनों को ही अपने नाश्ते में शामिल करना चाहिए जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ सर्दी-जुकाम में भी मददगार साबित हो सकते हैं।
1 (42)
4. आंवला जूस पिएं
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं आंवला का जूस पीना इस समय सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, यह आंवला का मौसम है और इस बदलते मौसम में इसका जूस पीना आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है। आंवला जूस शरीर को डिटॉक्स करने के साथ कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता है जिससे आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। मेडिकल जर्नल Contemporary Clinical Trials Communications में प्रकाशित आंवले पर की गई यह स्टडी बताती है कि आंवला ऑक्सीडेटिव तनाव और डीएनए क्षति के बायोमार्कर्स जैसे कि 8-OHdG और TBARS को काफी हद तक कम करता है। इससे इम्यून सिस्टाम मजबूत होता है और बीमारियों से बचाव होता है।
5. गिलोय जूस पिएं
जब आप गिलोय जूस पीते हैं तो इसका एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। Heliyon जर्नल में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि गिलोय की पत्तियों में एल्कलॉइड, पॉलीसेकेराइड, फ्लेवोनोइड और टेरपेन्स जैसे बायोएक्टिव इंग्रीडिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय करते हैं। यह मैक्रोफेज (macrophages) और बी-सेल जैसी विशेष कोशिकाओं को उत्तेजित करके संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से कैसे बचें? डॉक्टर से लें ये खास टिप्स
इसके अलावा गिलोय जूस के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को मुक्त कणों (free radicals) से होने वाले सेलुलर नुकसान को रोकती हैं और NF-κB सिग्नलिंग मार्ग को दबाकर सूजन को कम करती हैं। डॉ. श्रेय कहते हैं कि अपने मॉर्निंग रूटीन में इस जूस को शामिल करना सर्दी-जुकाम सहित कई मौसमी इंफेक्शन से आपको बचा सकता है।
निष्कर्ष:
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि सुबह की दिनचर्या में आपको कुछ गलतियों से बचना चाहिए जैसे कुछ भी भारी खाने से बचें जिससे एसिडिटी की समस्या हो। साथ ही खाली पेट खट्टे फल या खट्टी चीजों को खाने से बचें जो कि एसिड रिफ्लक्स को ट्रिगर कर सकता है। इसके अलावा आपको ध्यान रखना है कि आप कुछ ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें जो कि फेफड़ों को मजबूती प्रदान करते हैं। मॉर्निंग वॉक भी करें जो कि शरीर को एक्टिव रखने के साथ हेल्दी रखने में भी मददगार है।
FAQ
इम्यूनिटी कमजोर क्यों होती है?
इम्यूनिटी कमजोर होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे डाइट की कमी, नींद की कमी और स्ट्रेस। इसके अलावा विटामिन डी जैसे जरूरी विटामिन की कमी से भी आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती हैं।इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा कैसे बनाएं?
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप हल्दी और लौंग का काढ़ा पी सकते हैं। इसके अलावा आप तुलसी, गिलोय और पिपली का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 16, 2026 13:02 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
-1792135131170.webp)