Fri Oct 9, 2026 | 01:58 PM IST

Medically Reviewed by Dr Abhishek Chopra , Pediatrician and Neonatologist

अभी से बच्चों को करें ठंड के लिए तैयार, इन 5 तरीकों से उनकी इम्यूनिटी होगी बूस्ट

कुछ ही दिनों में ठंड शुरू हो जाएगी। ऐसे में बच्चों के बीमार होने का जोखिम भी बढ़ता है। पैरेंट्स के लिए जरूरी है कि वे अभी से अपने बच्चों की जीवनशैली और डाइट में जरूरी बदलाव करें, ताकि इम्यूनिटी बेहतर हो सके और बीमार होने का जोखिम कम हो।
अभी से बच्चों को करें ठंड के लिए तैयार, इन 5 तरीकों से उनकी इम्यूनिटी होगी बूस्टअभी से बच्चों को करें ठंड के लिए तैयार, इन 5 तरीकों से उनकी इम्यूनिटी होगी बूस्ट

धीरे-धीरे मौसम में परिवर्तन हो रहा है। यह वही समय है, जब कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग आसानी से बीमार पड़ जाते हैं। खासकर, छोटे बच्चों के साथ ऐसा होता है। यही कारण है कि ठंड आने से पहले ही पैरेंट्स को अपने बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट करने पर जोर देना चाहिए। इसके लिए, सिर्फ खान-पान ही नहीं, बल्कि उनकी जीवनशैली पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

इस बारे में Dr. Abhishek Chopra, Consultant Pediatrician and Neonatologist, Cloudnine Group of Hospitals, New Delhi कहते हैं, "ठंड की शुरुआत होने से पहले ही पैरेंट्स के लिए जरूरी है कि वे अपने बच्चों के खान-पान, सोने की आदतें और जीवनशैली में सुधार करें। इन्हीं की मदद से बच्चों की इम्यूनिटी बेहतर होती है और बदलते मौसम में बीमार होने का जोखिम कम होता है।"

1. सर्दियों की शुरुआत से पहले बच्चों की डाइट में क्या शामिल करें?

Effective Ways To Boost Child ImmunityEffective Ways To Boost Child Immunity

National Institutes of Health - NIH के अनुसार, बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए और संक्रमण से लड़ने के लिए विटामिन ए, सी, डी और ई जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से युक्त संतुलित आहार का सेवन करना सबसे महत्वपूर्ण है।

  • विटामिन-सी देंः ठंड शुरू होने से पहले ही आप अपने बच्चों को विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ दें। इसमें संतरा, नींबू, आंवला आदि शामिल हैं। इनका सेवन करने से व्हाइट ब्लड सेल्स मजबूत होते हैं और संक्रमण से लड़ने की क्षमता में सुधार होता है।
  • मौसमी सब्जियां खाएंः जैसे-जैसे मौसम बदलता है, कई मौसमी सब्जियां बाजार में मिलने लगती हैं। इस मौसम में गाजर, चुकंदर आदि का सेवन करें। ये सब्जियां न सिर्फ सेहत में सुधार करती हैं, बल्कि इनमें मौजूद पोषक तत्व बच्चों की इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं।
  • प्रोबायोटिक युक्त चीजेंः आपने नोटिस किया होगा कि अक्सर सर्दियां बढ़ने से पहले ही बच्चों की डाइट बढ़ जाती है, जिससे वे ओवर ईटिंग भी कर बैठते हैं। ऐसे में पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए बच्चों को प्रोबायोटिक युक्त चीजें, जैसे दही आदि दें। इससे उनका पेट सही रहेगा और मौसमी संक्रमण का रिस्क कम होगा।
  • गर्म तासीर की चीजें देंः बदलते मौसम में बच्चों को खाने के लिए गर्म तासीर की चीजें देनी चाहिए, जैसे अदरक, लहसुन, हल्दी वाला दूध आदि। इनमें एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टी होती है, जिसका सेवन करने से बीमार होने का रिस्क कम होता है। खासकर, बच्चों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के पेट में ठंड लगते ही खिलाएं ये चीजें, मिनटों में मिलेगा आराम

2. बच्चों की शारीरिक सक्रियता बढ़ाएं

बच्चों को रोजाना फिजिकली एक्टिव रहने की सलाह दें। इसके लिए, उन्हें बाहर ग्राउंड पर खेलने के लिए मोटिवेट करें। विशेषज्ञ बताते हैं कि बच्चा जितना ज्यादा शारीरिक सक्रिय रहता है, उनके शरीर में ब्लड फ्लो उतना बेहतर होता है। इससे सेहत में सुधार होता है और दिन की रोशनी में खेलने से विटामिन-डी भी मिलता है। यह पोषक तत्व सेहत में सुधार के लिए आवश्यक है।

3. बच्चों को अच्छी नींद लेने की सलाह दें

क्या आप जानते हैं कि गहरी नींद का भी बच्चों की इम्यूनिटी पर अच्छा असर पड़ता है? Dr. Abhishek Chopra बताते हैं, "अच्छी नींद बच्चों की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, क्योंकि सोते समय शरीर साइटोकाइन्स नाम के प्रोटीन बनाता है, जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।" Dr. Abhishek Chopra आगे बताते हैं, "जो बच्चे रेगुलर पूरी नींद नहीं लेते हैं, उनका इम्यून सिस्टम सही तरह से काम नहीं करता है। ऐसे बच्चे अक्सर आसानी से बीमार पड़ जाते हैं।" Journal Of Clinical Sleep Medicine के अनुसार, 6-12 साल की उम्र के बच्चों को 9-12 घंटे और 13 से 18 साल के बच्चों को 24 घंटे में 8-10 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

4. बच्चों की हाइजीन का ध्यान रखें

Dr. Abhishek Chopra के अनुसार, "ठंड से पहले बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ानी है, तो उन्हें हाइजीन का ध्यान रखने की भी सलाह दें। खासकर, जो बच्चे पार्क में खेलने-कूदने जाते हैं, उन्हें कहें कि जब भी कुछ खाएं-पिएं, अपना हाथ जरूर धोएं। जब भी पार्क से घर लौटें, तो हाथों को साबुन से धोना न भूलें। गंदे हाथों से अपने चेहरे को न छुएं। गंदे हाथों से स्किन छूने पर बीमारी आसानी से फैल सकती है।"

5बच्चों को जरूरी वैक्सीन लगवाएं

Harvard Medical School के अनुसार, पैरेंट्स की यह पहली जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चे को समय-समय पर वैक्सीन लगवाएं। जरूरी हो, तो पैरेंट्स डॉक्टर से संपर्क करके यह जांच लें कि आपके बच्चे को सभी जरूरी टीके समय पर लग चुके हैं या नहीं। 6 महीने या उससे अधिक उम्र के सभी बच्चों को हर साल फ्लू का टीका लगवाना चाहिए। इससे भी उनमें मौसमी संक्रमण होने का जोखिम कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में पाचन कमजोर हो जाता है? डाइजेशन सुधारने के लिए एक्सपर्ट डाइट प्लान जानें

निष्कर्ष

जैसे-जैसे मौसम बदल रहा है, बीमार होने का जोखिम बढ़ रहा है। ऐसे में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। विशेषकर, बच्चों की सेहत की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। इसके लिए पैरेंट्स को अभी से इसकी तैयारी कर लेनी चाहिए। ऐसे में पैरेंट्स अपने बच्चों की डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करें, उन्हें एक्टिव रखें और जरूरत अनुसार उन्हें टीके भी लगवाएं। निश्चित रूप से ये उपाय अपनाने पर उनके बीमार होने का रिस्क कम हो जाता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • सर्दियों में बच्चों को धूप में कितनी देर बैठना चाहिए?

    बच्चों को सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच लगभग 20 से 30 मिनट धूप में बैठना चाहिए। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में नेचुरल विटामिन D मिलता है, जो हड्डियों की मजबूती और इम्यून सेल्स को एक्टिव करता है।
  • सर्दियों में पानी कम पीने से बच्चों की इम्यूनिटी पर क्या असर पड़ता है?

    ठंड में भी बच्चों को पार्यप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। ऐसा न करने से उनकी बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। शरीर में पानी की कमी होने पर नाक का सूखापन हो सकता है, जिससे वायरस आसानी से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इन दिनों पेरेंट्स बच्चों को गुनगुना पानी या सूप देकर हाइड्रेटेड रखें।

Read Next

→ छोटे बच्चों की छाती में जमा कफ कैसे निकालें? डाइट में किन बातों का रखें ध्यान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 09, 2026 12:47 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 09, 2026 12:47 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Abhishek Chopra