Thu Oct 15, 2026 | 11:18 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

बच्चों के पेट में ठंड लगते ही खिलाएं ये चीजें, मिनटों में मिलेगा आराम

मौसम बदलते ही बच्चों में पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं, खासकर बारिश या सर्दी के मौसम में बच्चों के पेट में ठंड लगना एक आम शिकायत है। यहां जानिए, बच्चों के पेट में ठंड लगने पर क्या खिलाएं?
बच्चों के पेट में ठंड लगते ही खिलाएं ये चीजें, मिनटों में मिलेगा आरामबच्चों के पेट में ठंड लगते ही खिलाएं ये चीजें, मिनटों में मिलेगा आराम

मौसम बदलते ही बच्चों की सेहत पर सबसे पहले असर होता है और इसका सीधा असर उनके पेट पर दिखता है। कभी अचानक पेट दर्द, कभी ढीला पेट तो कभी उल्टी, ये सभी समस्याएं अक्सर इस बात का संकेत होती हैं कि बच्चे के पेट में ठंड लग गई है। खासकर बारिश और सर्दियों के मौसम में यह परेशानी बच्चों में बेहद आम हो जाती है। माता-पिता के लिए सबसे मुश्किल सवाल यही होता है कि ऐसे समय में बच्चे को क्या खिलाएं और क्या बिल्कुल नहीं। अक्सर देखा जाता है कि बच्चे आइसक्रीम, ठंडा दूध, कोल्ड ड्रिंक या बाहर का खाना खाने के बाद पेट की शिकायत करने लगते हैं। खासकर ठंड के मौसम में पेट में ठंड लगने की समस्या और बढ़ जाती है। छोटे बच्चों का पाचन तंत्र पूरी तरह मजबूत नहीं होता, इसलिए उनका पेट जल्दी रिएक्ट करता है। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानिए, बच्चों के पेट में ठंड लगने पर क्या खिलाएं?

बच्चों के पेट में ठंड लगने पर क्या खिलाएं?

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, बच्चों के पेट में ठंड लगना कोई बड़ी बीमारी नहीं है, लेकिन अगर सही समय पर खानपान पर ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या बढ़ सकती है। सही डाइट से न सिर्फ पेट को आराम मिलता है, बल्कि पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि बच्चों के पेट में ठंड लगने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ज्यादा ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, फ्रिज का पानी या बाहर का स्ट्रीट फूड इसका बड़ा कारण बनता है। इसके अलावा सर्दियों में ठंड का मौसम, गीले कपड़ों में ज्यादा देर रहना, बारिश में भीग जाना या रात में पेट खुला रहना भी पेट में ठंड लगने की वजह बन सकता है। छोटे बच्चों का पाचन तंत्र पूरी तरह विकसित नहीं होता, इसलिए वे जल्दी प्रभावित हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: पेट में ठंड लगने पर नजर आते हैं ये 4 लक्षण, गलती से भी न करें नजरअंदाज  

  • डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, इस स्थिति में बच्चों को हल्का, गर्म और आसानी से पचने वाला भोजन देना चाहिए।
  • मूंग दाल की पतली खिचड़ी, सादा दलिया, चावल का माड़, हल्की दाल-सूप और सब्जियों का सूप पेट को आराम देता है।
  • ये चीजें शरीर को जरूरी पोषण भी देती हैं और पाचन पर ज्यादा दबाव नहीं डालतीं।
  • डाइटिशियन के अनुसार, बच्चों के खाने में हल्के मसाले शामिल किए जा सकते हैं। जैसे जीरा, सौंफ और अजवाइन। ये पाचन को मजबूत करते हैं और गैस कम करते हैं।
  • अजवाइन का हल्का पानी या सौंफ का पानी बच्चों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दिया जा सकता है। हालांकि, बहुत ज्यादा या तीखा मसाला देने से बचना चाहिए।

सिर्फ खानपान ही नहीं, बल्कि बच्चों को गर्म रखना भी उतना ही जरूरी है। डाइटिशियन अर्चना जैन कहती हैं कि बच्चों का पेट ढका रहे, खासकर रात में। गीले कपड़े तुरंत बदलें और ठंडी हवा से बचाएं। यह छोटी-छोटी बातें पेट की ठंड को जल्दी ठीक करने में मदद करती हैं।

इसे भी पढ़ें: पेट में ठंड लगने के आयुर्वेदिक उपचार: सर्दी में पेट दर्द और ऐंठन हैं ठंड लगने के लक्षण, जानें 7 घरेलू नुस्खे

How to balance fiber with protein in dietHow to balance fiber with protein in diet

किन चीजों से रखें दूरी?

जब बच्चों के पेट में ठंड लगी हो, तो कुछ चीजों से पूरी तरह परहेज जरूरी है। आइसक्रीम, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक, फ्रिज का पानी, तला-भुना खाना और बाहर का फास्ट फूड बच्चों की परेशानी बढ़ा सकता है। इसके अलावा बहुत ज्यादा फाइबर युक्त कच्ची सब्जियां और फल भी इस दौरान न दें।

डाइटिशियन की सलाह

अगर बच्चों को बार-बार पेट में ठंड लग रही है, लगातार दस्त, उल्टी, तेज पेट दर्द या बुखार बना हुआ है, तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। लंबे समय तक पेट खराब रहना किसी और समस्या का संकेत भी हो सकता है।

निष्कर्ष

बच्चों के पेट में ठंड लगना आम समस्या है, लेकिन सही डाइट और देखभाल से इसे जल्दी ठीक किया जा सकता है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, हल्का, गर्म और पौष्टिक भोजन बच्चों के पाचन तंत्र को मजबूत करता है और उन्हें जल्दी राहत देता है। समय पर खानपान में बदलाव करके बच्चों को पेट की परेशानी से बचाया जा सकता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • पेट खराब होने पर बच्चों को दूध देना चाहिए?

    अगर बच्चे को दस्त या गैस की समस्या हो रही है, तो दूध कुछ समय के लिए बंद करना बेहतर होता है, क्योंकि यह पेट की परेशानी बढ़ा सकता है। डॉक्टर की सलाह से ही दोबारा शुरू करें।
  • क्या सर्दी में बच्चों को दही दिया जा सकता है?

    बहुत ठंडे मौसम में शाम या रात के समय दही देने से बचना चाहिए। दिन के समय हल्की छाछ जिसमें भुना जीरा मिला हो, फायदा कर सकती है।
  • बच्चों को ठंड लगे तो क्या करना चाहिए?

    बच्चों को ठंड लग जाए तो उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं, गुनगुने पानी पिलाएं, भाप दें और पर्याप्त आराम कराएं, यदि बुखार, सांस लेने में दिक्कत या अन्य गंभीर लक्षण हों तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

Read Next

→ छोटे बच्चों को दूध में मुनक्का देना कितना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 30, 2026 09:06 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 30, 2026 09:06 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain