फास्ट फूड खाने वालों की नींद उड़ा देगी यूपी से आई ये खबर, इस वजह से 16 साल की बच्ची ने जान गंवाया

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो कि पिज्जा और बर्गर खाना ज्यादा पसंद करते हैं तो आपको इस खबर को जानकर झटका लग सकता है। क्यों और कैसे? जानते हैं इस बारे में डॉक्टर की राय।
  • SHARE
  • FOLLOW
फास्ट फूड खाने वालों की नींद उड़ा देगी यूपी से आई ये खबर, इस वजह से 16 साल की बच्ची ने जान गंवाया

यूपी के अमरोहा मे 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत का कारण बच्ची के खान-पान से जुड़ा हुआ था जिसके बारे में जानर आपको भी हैरानी हो सकती है। दरअसल, बच्ची की मौत बेलगाम फास्ट फूड के सेवन से जुड़ी हुई है जिसके बाद उसे आंतों में इंफेक्शन हुआ और ये इतना बढ़ गया कि बच्ची की मौत हो गई। खबरों की मानें तो उत्तर प्रदेश के अमरोहा की 16 साल की अहाना चाऊमीन, मैगी, पिज्जा और बर्गर जैसे जंक फूड का लगातार सेवन करती थी और यही इसके लिए जानलेवा साबित हुआ। परिवार ने बताया कि उनकी बेटी के खाने का शौक, उसकी जान लेगा इस बात का उन्हें अंदाजा भी नहीं था।


इस पेज पर:-


फास्ट फूड खाने की वजह से आंतों में हुआ छेद

खबरों की मानें तो अहाना की तबीयत सितंबर से ही खराब चल रही थी जब उसे पहली बार पेट में तेज दर्द हुआ। इसके बाद उसे मुरादाबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने बताया कि आंतों में इंफेक्शन है और इसकी वजह से आंतों में कई जगह पर छेद हो गया है। फिर इसका ऑपरेशन किया गया लेकिन इससे उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं आया।

इसे भी पढ़ें: वीकेंड में फास्ट फूड खाने से बढ़ सकता है वजन, इसे कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

एम्स में इलाज के दौरान हुई मौत

इलाज के बाद भी जब घर वालों ने देखा कि बच्ची की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया तो उसे दिल्ली एम्स ले आए जहां डॉक्टर ने बताया कि उसे आंतों की टीबी है और ये बीमारी काफी गंभीर रूप ले चुकी है। फिर एम्स के इलाज से कुछ दिनों तक तो बच्ची की हालत में सुधार हुआ लेकिन रविवार रात उसकी अचानक से मौत हो गई।

stomach_issues

क्या फास्ट फूड खाने से आंतों की टीबी हो सकती है?

फास्ट खाने के वैसे तो कई नुकसान है लेकिन ये एक दिन में आंतों की टीबी का कारण नहीं बन सकता लेकिन खराब डाइट से इसका लिंक हो सकता है। दरअसल, फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन पाचन संबंधी समस्याएं जैसे धीमी पाचन क्रिया का कारण बन सकता है, जिससे कुछ मामलों में आंतों में रुकावट का खतरा बढ़ सकता है। इससे इंफेक्शन की दिक्कत बढ़ सकती है जो कि टीबी का रूप भी ले सकती है। दरअसल, रोज रोज फास्ट फूड खाने से मेटाबॉलिज्म खराब होने के साथ आंतों की गति प्रभावित होती है और मल त्याग भी मुश्किल हो जाता है जिससे मल लंबे समय तक आंतों में जमा रहता है और आंतों में टीबी की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: विशेषज्ञों का दावा- ज्यादा फास्ट फूड खाने से हो सकता है कैंसर का खतरा, ये हैं लक्षण

इसलिए इस खबर को देखते हुए आपको फास्ट फूड के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही आपको पेट से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि कोई भी इंफेक्शन लंबे समय में संक्रामक रूप ले सकता है जिससे टीबी और कैंसर जैसी बीमारियां हो जाती हैं तो घर पर बना खाना ही खाएं या जो हेल्दी हो वही खाएं।

यह विडियो भी देखें

Read Next

आई मास्क लगाने से सच में अच्छी नींद आती है? जानें इसे लेकर क्या कहती है ये स्टडी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Dec 26, 2025 12:47 IST

    Published By : Pallavi Kumari

TAGS