Thu Oct 8, 2026 | 10:28 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

मांसपेशियों में अचानक ऐंठन होने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, न करें नजरअंदाज

मांसपेशियों में अचानक ऐंठन एक आम और दर्दनाक समस्या है, जिसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे पानी की कमी, इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन या ज्यादा शारीरिक गतिविधि। इन समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 
मांसपेशियों में अचानक ऐंठन होने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, न करें नजरअंदाजमांसपेशियों में अचानक ऐंठन होने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, न करें नजरअंदाज

मांसपेशियों में अचानक ऐंठन होना एक बहुत ही आम और दर्दनाक समस्या है। इस स्थिति में मांसपेशियां अचानक से सिकुड़ जाती हैं और सख्त हो जाती हैं। यह समस्या आमतौर पर सोते समय या हैवी फिजिकल एक्टिविटी करने के दौरान पैरों की पिंडलियों में सबसे ज्यादा महसूस होती है। Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida का कहना है कि अचानक मांसपेशियों में ऐंठन के शरीर में होने वाली किसी समस्या का संकेत हो सकता है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसलिए, आइए इस लेख में मांसपेशियों में ऐंठन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मांसपेशियों में अचानक ऐंठन होने के कारण

साल 2018 में Journal of Electromyography and Kinesiology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, मांसपेशियों में अचानक ऐंठन मुख्य रूप से मांसपेशियों की थकान, शरीर में पानी या इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी और नर्व सिस्टम के असंतुलित होने का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, जब आप ज्यादा एक्सरसाइज या हैवी वर्कआउट करते हैं तो भी मांसपेशियां थक जाती हैं और ऐंठन का कारण बन सकती हैं।

Dr. Akshay Chugh बताते हैं कि जब मांसपेशी अचानक से सिकुड़ जाती है और अपनी नॉर्मल स्थिति में तुरंत वापस नहीं आ पाती है तो ऐंठन और तेज दर्द होता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं-

1. शरीर में पानी की कमी और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन

शरीर में पानी की कमी होना और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन होना मांसपेशियों में ऐंठन का सबसे आम कारण है। अगर आप दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, जिससे मांसपेशियों को ठीक से काम करने के लिए जरूरी तरल नहीं मिल पाता है।

हमारे शरीर में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और सोडियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जिन्हें इलेक्ट्रोलाइट्स के रूप में जाना जाता है। ये मिनरल्स मांसपेशियों और नसों के बीच संकेत भेजने का काम करते हैं। पसीना ज्यादा आने, दस्त लगने या सही खान-पान न होने से इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है, जिससे मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द होने लगती है।

इसे भी पढ़ें: कमर दर्द का कारण मसल्स में खिंचाव है या स्लिप डिस्क? ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से जानिए कैसे पहचानें अंतर

2. मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव पड़ना

अचानक बहुत ज्यादा हैवी एक्सरसाइज करना, बिना वार्म-अप किए जिम जाना या लंबे समय तक दौड़ने से मांसपेशियों में ऐंठन होना आम बात है। दरअसल, जब मांसपेशियां हद से ज्यादा थक जाती हैं तो उनमें खिंचाव और ऐंठन होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।

3. लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहना

अगर आप ऑफिस में घंटों तक एक ही पोश्चर में बैठे रहते हैं, पैर क्रॉस करके बैठते हैं या रात को सोते समय पैर गलत स्थिति में मुड़े रहते हैं तो मांसपेशियों पर प्रेशर पड़ता है और अचानक ऐंठन हो सकती है।

4. ब्लड सर्कुलेशन में कमी

पैरों की नसों में ब्लड फ्लो ठीक से न होना भी मांसपेशियों में ऐंठन का एक बड़ा कारण है। खासकर बुजुर्गों में, जब पैरों की धमनियां संकीर्ण हो जाती हैं तो वॉक करते समय या सोते समय मांसपेशियों को सही तरह से ऑक्सीजन और ब्लड नहीं मिलता है, जिससे पैरों या हाथों में ऐंठन होना आम बात है।

5. कुछ दवाइयों का साइड इफेक्ट और मेडिकल स्थितियां

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाली कुछ दवाइयां शरीर में पानी और मिनरल्स को बाहर निकाल देती हैं, जिससे हाथ-पैरो में ऐंठन हो सकती है। डायबिटीज, थायराइड की समस्या, नसों से जुड़ी बीमारियां या किडनी की कमजोरी होने पर भी यह समस्या बार-बार परेशान कर सकती है।

Causes-of-sudden-muscle-crampCauses-of-sudden-muscle-cramp

ऐंठन होने पर राहत के लिए क्या करना चाहिए?

Dr. Akshay Chugh के मुताबिक, अगर अचानक आपकी मांसपेशियों में ऐंठन होने लगे तो आप इन उपायों की मदद से तुरंत राहत पा सकते हैं-

  • हल्का खिंचाव- शरीर के जिस हिस्से में ऐंठन हुई है, उस मांसपेशी को धीरे-धीरे सीधा करें और उल्टी दिशा में हल्का खींचें जैसे पैर में हो तो पैर के पंजों को ऊपर की ओर खींचें।
  • हल्की मालिश करें- प्रभावित जगह पर हल्के हाथों से मालिश करने से मांसपेशी को आराम मिलता है।
  • सिकाई करें- दर्द वाली जगह पर गर्म पानी की सिकाई या हीटिंग पैड का इस्तेमाल करने से मांसपेशी की जकड़न दूर होती है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे की मांसपेशियों का फड़कना हो सकता है Hemifacial Spasm का संकेत? डॉक्टर से जानें कारण और लक्षण

मांसपेशियों में ऐंठन होने से कैसे बचाव करें?

Dr. Akshay Chugh के अनुसार, मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या से बचाव के लिए इन बातों का ध्यान रखें- 

  • दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। अगर आप वर्कआउट करते हैं, तो इलेक्ट्रोलाइट या ORS वाला पानी भी ले सकते हैं।
  • अपने खाने में केला, हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, दही और ड्राई फ्रूट्स शामिल करें ताकि कैल्शियम और मैग्नीशियम की कमी न हो।
  • सोने से पहले हल्की स्ट्रेचिंग करने से रात को पैर की नसों में खिंचाव या ऐंठन की समस्या कम होती है।

निष्कर्ष
कभी-कभार मांसपेशियों में ऐंठन होना आम बात है, जो थकान या पानी की कमी से ठीक हो जाती है। हालांकि, अगर आपको यह समस्या बहुत बार होती है, पैरों में सुन्नपन रहता है या दर्द असहनीय होता है तो इसे नजरअंदाज न करें। यह किसी अंदरूनी मिनरल डेफिशिएंसी या नसों की समस्या का संकेत हो सकता है। इसलिए, समय पर डॉक्टर से मिलकर सही जांच करवाएं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • मांसपेशियों में ऐंठन किसकी कमी के कारण होती है?

    मांसपेशियों में ऐंठन मुख्य रूप से शरीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और सोडियम जैसे मिनरल्स या विटामिन डी की कमी के कारण होती है।
  • मांसपेशियों में ऐंठन के क्या लक्षण हैं?

    मांसपेशियों में ऐंठन होने पर कई लक्षण नजर आ सकते हैं, जिनमें शामिल हैं, अचानक और तेज दर्द होना, मांसपेशियों का कड़ा या सख्त होना, हिलने-डुलने में मुश्किल होना या मांसपेशियों का फड़कना।

Read Next

→ सिर्फ एक आंख की रोशनी कम क्यों होती है? डॉक्टर से जानें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 08, 2026 20:29 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh