Fri Sep 11, 2026 | 09:57 PM IST

Doctor Verified

पैर के तलवे हमेशा गर्म क्यों रहते हैं? जानें 5 कारण

अगर आपको पैरों के तलवों में गर्मी का अहसास हो, तो इसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जानें, पैर के तलवे गर्म होने के कारण-

पैरों में दर्द होना एक आम समस्या है। लेकिन कई लोगों को पैरों के तलवों में जलन, चुभन और गर्माहट का अहसास होने लगता है। पैरों के तलवों में गर्मी का अनुभव होना, दर्दनाक स्थिति हो सकती है। कभी-कभी पैरों के तलवों में गर्मी महसूस होना आम होता है। लेकिन कुछ स्थितियों में पैरों के तलवों में गर्मी लगना, कुछ बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। फंगल इंफेक्शन, डायबिटीज और कई अन्य स्थितियों की वजह से पैरों के तलवों में गर्मी हो सकती है। आइए, जानते हैं पैरों के तलवों में गर्म होने के कारण- 

पैर के तलवे गर्म होने के कारण- Hot Feet Sole Causes in Hindi

1. शरीर में पोषक तत्वों की कमी

शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर आपको पैरों के तलवों में गर्माहट महसूस हो सकती है। फोलेट, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 की कमी से पैरों के तलवे गर्म हो सकते हैं। दरअसल, इन पोषक तत्वों की कमी से न्यूरोपैथी से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं।

2. डायबिटीज न्यूरोपैथी

डायबिटीज रोगियों को पैरों के तलवों में गर्माहट हो सकती है। डायबिटीज न्यूरोपैथी गर्म तलवों का सबसे आम कारणों में से एक है। डायबिटीज रोगिोयं को झुनझुनी, हाथ-पैरों में सुन्नता जैसे लक्षण भी नजर आते हैं।

इसे भी पढ़ें- पैर की मांसपेश‍ियों में आई जकड़न को दूर करने के ल‍िए अपनाएं ये 5 उपाय, दर्द से म‍िलेगा आराम

3. प्रेग्नेंसी

प्रेग्नेंसी में शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इस स्थिति में शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। इसकी वजह से पैरों के तलवों में गर्माहट होने लगती है। इसके अलावा, शरीर में तरल पदार्थ बढ़ जाता है, यह भी गर्म तलवों का कारण बन सकता है।

hot feet sole

4. मेनोपॉज

मेनोपॉज के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव हो जाते हैं, इससे शरीर में तापमान बढ़ जाता है। इसकी वजह से पैर के तलवे गर्म हो जाते हैं। आपको बता दें कि 45 से 55 वर्ष की उम्र की महिलाओं को मेनोपॉज से गुजरना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे और बालों में ये बदलाव हो सकते हैं हाइपोथायराइडिज्म के लक्षण, न करें नजरअंदाज

5. हाइपोथायरायडिज्म

जब थायराइड का स्तर सामान्य से कम हो जाता है, तो इस स्थिति को हाइपोथायराइडिज्म के रूप में जाना जाता है। इस स्थिति में आपको पैरों झुनझुनी और दर्द का अनुभव हो सकता है। साथ ही, पैरों के तलवों में गर्माहट भी महसूस हो सकती है। दरअसल, थायराइड हार्मोन का स्तर गिरने पर तंत्रिका क्षति होती है।

Read Next

आंतों में इंफेक्शन होने पर डाइट कैसी होनी चाहिए? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 27, 2023 12:00 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content