पैरों में सूजन किन बीमारियों का संकेत हो सकती है? डॉक्टर से जानें

Swelling in Feet Is Symptom of Which Disease: पैरों में बार-बार या लंबे समय तक सूजन की स्थिति गंभीर रोगों का संकेत हो सकती है, यहां जानें इनके बारे में
  • SHARE
  • FOLLOW
पैरों में सूजन किन बीमारियों का संकेत हो सकती है? डॉक्टर से जानें


Swelling in Feet Is Symptom of Which Disease: जब हमारी हाथ-पैर या किसी अन्य अंग में चोट या मोच आ जाती है, तो कुछ समय बाद उस जगह पर सूजन आ जाती है। कई बार एलर्जी के कारण कारण भी होंठ, आंखों के आसपास भी सूजन की समस्या देखने को मिलती है। लेकिन कुछ लोगों में अक्सर यह देखने को मिलती है कि उनके शरीर में बिना किसी कारण सूजन देखने को मिलती है। ऐसा आमतौर पर हाथ और पैरों में देखने को मिलता है। लेकिन सबसे अधिक सूजन की स्थिति लोगों के पैरों में देखने को मिलती है। कभी-कभी सूजन होना आमतौर पर चिंता का विषय नहीं होता है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति अक्सर पैरों में सूजन का सामना करता है या लंबे समय से सूजन से परेशान हैं, तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। पैरों में सूजन होना कई स्वास्थ्य समस्याओं के प्रमुख लक्षणों में शामिल है। पैरों में सूजन होने पर कई बार लोग बहुत बार यह सवाल भी पूछते हैं कि यह स्थित किस बीमारी के कारण देखने को मिल सकती है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने डॉ. प्रियंका सेहरावत (Health Coach, Med Neurologist AIIMS) से बात की। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं..

Swelling in Feet Is Symptom of Which Disease

पैरों में सूजन आना कौन सी बीमारी का लक्षण है- Swelling Of Feet Is Symptom Of Which Disease

1. एडिमा: यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें हृदय में वापस रक्त पंप करने वाली वीन्स ठीक से काम नहीं करती हैं। इसके कारण ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। यह त्वचा के नीचे टिश्यु में सूजन का कारण बनता है। यह पैर और टांगों में अधिक देखने को मिलता है।

2. वजन बढ़ना: शरीर का अतिरिक्त वजन भी पैरों में सूजन को ट्रिगर कर सकता है।

इसे भी पढें: हाथ-पैर सुन्न होना किन बीमारियों का लक्षण हो सकता है? डॉक्टर से जानें

3. रक्त के थक्के: पैरों में रक्त के थक्के जमने के कारण भी सूजन की स्थिति पैदा हो सकती है।

4. बढ़ती उम्र: बुढ़ापे में लोग सूजन के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।

5. चोट: पैर या टखनों में चोट लगने के कारण भी सूजन हो सकती है। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति की सर्जरी हुई है तो भी सूजन देखने को मिलती है।

6. हार्मोनल असंतुलन: महिलाओं में पीरियड्स के दौरान पैरों में सूजन देखने को मिलती है। क्योंकि एस्ट्रोजन हार्मोन का संतुलन बिगड़ने पर होता है। इसके अलावा प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन देखने को मिल सकती है।

इसे भी पढें: मच्छरों से हैं परेशान? घर में लगाएं ये 5 पौधे, आसपास भी नहीं भटकेंगे मच्छर

7.  अस्वस्थ लिवर: जब आपका लिवर ठीक से काम नहीं करता है, तो इससे शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगता है। जब पैरों में इसका जमाव अधिक हो जाता है, तो इसके कारण सूजन देखने को मिलती है।

All Image Source: Freepik

Read Next

हाथ-पैर सुन्न होना किन बीमारियों का लक्षण हो सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version