Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

क्या चेहरे पर दही लगाना सभी तरह की स्किन के लिए सेफ है? डॉक्टर से जानें

स्किन केयर रूटीन में अक्सर लोग दही को शामिल करते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट रखने और हेल्दी रखने के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या ये सभी स्किन टाइप के लिए सही है आइए इस लेख में जानते हैं? 

दही का सेवन हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दही सिर्फ हमारी सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है। लोग अक्सर अपने स्किन केयर रूटीन में दही को शामिल करते हैं, ताकि स्किन को हेल्दी और हाइड्रेटेड रख सके। दादी-नानी के नुस्खों में दही का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है। दही में नेचुरल लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन के ऊपरी डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे हटाने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह केमिकल एक्सफोलिएशन का भी हल्का रूप है, जो आपकी स्किन को साफ और चमकदार बनाता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या सभी स्किन टाइप के लिए दही का इस्तेमाल करना सही है या नहीं? आइए इस लेख में हम मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं।

क्या हर स्किन टाइप के लिए दही का इस्तेमाल सही है?

डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि हर स्किन टाइप के लिए दही का इस्तेमाल सही नहीं होता है, क्योंकि सभी की स्किन को अलग-अलग जरूरत होती है।

1. ऑयली स्किन

ऑयली स्किन में ज्यादा सीबम बनने की समस्या होती है। दही का हल्का एसिडिक नेचर स्किन पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को संतुलित करने में मदद कर सकता है। अगर दही में मुल्तानी मिट्टी या चंदन पाउडर के साथ मिलाकर अपनी स्किन पर लगा सकते हैं, जो आपकी स्किन को गहराई से साफ करने में मदद करता है। हालांकि, ज्यादा बार इसका इस्तेमाल करने से स्किन जरूरत से ज्यादा ड्राई भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: हेल्‍दी-ग्‍लोइंग त्‍वचा चाह‍िए? डाइट में शाम‍िल करें दही, म‍िलेंगे ये 5 फायदे

2. ड्राई स्किन

ड्राई स्किन को हाइड्रेट करने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। फुल-फैट दही का इस्तेमाल करने से स्किन को मुलाययम और हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। अगर आप दही में कुछ बूंदें नारियल तेल या बादाम तेल मिलाते हैं तो यह आपकी स्किन के लिए ज्यादा मॉइश्चराइजिंग हो सकती है। हालांकि, बहुत ज्यादा समय तक दही स्किन पर लगाकर रखने से आपके चेहरे पर खिंचाव आ सकता है, इसलिए, ज्यादा देर तक लगाकर न रखें।

3. कॉम्बिनेशन स्किन

मिली-जुली स्किन में व्यक्ति के चेहरे का कुछ हिस्सा ऑयली होता है और कुछ ड्राई होता है। ऐसे में दही को सीधेतौर पर पूरे चेहरे पर लगाने के बजाय अलग-अलग हिस्सों पर अलग-अलग मिश्रण के साथ लगाना बेहतर होता है। चेहरे के टी-जोन पर दही में थोड़ा बेसन मिलाकर लगाना चाहिए।

01 - 2026-03-02T084341.866

4. सेंसिटिव स्किन

सेंसिटिव स्किन पर दही लगाने से पहले आपको काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है, क्योंकि दही में मौजूद एसिड स्किन पर हल्की जलन या रेडनेस का कारण बन सकता है। ऐसे लोग दही को गुलाब जल के साथ मिलाकर पतला करके लगाने और 5 से 7 मिनट से ज्यादा न रखने की कोशिश करें। इतना ही नहीं इसे अपनी स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

5. एक्ने वाली स्किन

एक्ने वाली स्किन पर दही का असर हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरह से पड़ सकता है। हल्के एक्ने की समस्या का इस्तेमाल करना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है, लेकिन ज्यादा एक्ने की समस्या होने पर पोर्स बंद होने की समस्या हो सकती है। अगर आपकी स्किन पर बहुत ज्यादा एक्टिव पिंपल्स या पस वाले दाने हैं तो बिना एक्सपर्ट से कंसल्ट किए दही का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: गिरते बालों पर लगानी है लगाम तो इस्तेमाल करें मेहंदी, कॉफी और दही का हेयर पैक, जानें फायदे

क्या रोजाना दही लगाना सही है?

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, बहुत से लोग अपनी स्किन पर रोजाना कुछ फेस मास्क का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें दही का इस्तेमाल करना भी शामिल है। हालांकि, दही में मौजूद एसिड के कारण इसे रोज लगाना स्किन के लिए सही नहीं है। इसलिए, आप हफ्ते में 1 से 2 बार दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, दही का ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन की नेचुरल सुरक्षा परत कमजोर हो सकती है।

निष्कर्ष

दही ज्यादातर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित और फायदेमंद हो सकती है, लेकिन यह एक ही उपाय सभी स्किन के लिए सही नहीं होता है। हर व्यक्ति की स्किन अलग होती है और उसकी जरूरतें भी अलग-अलग होती हैं। इसलिए, अपनी स्किन के अनुसार ही सही चीजों का इस्तेमाल करने की कोशिश करें।
Image Credit: Freepik

Read Next

पिंपल होने पर कब जाना चाहिए डॉक्टर के पास? जान लें ये जरूरी बात

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 02, 2026 08:51 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Mar 02, 2026 08:51 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content