Post Diwali Skin Care Tips: दिवाली के त्योहार के बीच लगातार मेकअप और पटाखों के धुएं से हमारी स्किन पर भी गहरा असर होता है। इसकी वजह से स्किन पोर्स काफी बद तक प्रभावित होते हैं और त्वचा की बनावट प्रभावित होती है। कई बाद त्योहार के बाद चेहरे पर एक्ने और पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है। कुछ लोगों के मुंह पर छोटे-छोटे दाने या कहें रैशेज हो जाते हैं। इस स्थिति में आपकी स्किन को पोस्ट दिवाली डिटॉक्स की जरूरत होती है, जिसके लिए आप इन नेचुरल टिप्स (How to detox your skin after diwali naturally) को फॉलो कर सकते हैं जिसके बारे में हमें मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता ने बताया है।
दिवाली के बाद जरूरी है स्किन डिटॉक्स
डॉ. किरण गुप्ता कहते हैं कि दिवाली के बाद स्किन डिटॉक्स बेहद जरूरी है क्योंकि इससे त्वचा में जमा गंदगी कम हो जाती है और रैशेज का खतरा नहीं होता। दरअसल, दिवाली में खूबसूरत दिखने के लिए आमतौर पर हम मेकअप की मदद लेते हैं और बार-बार अपनी स्किन का टचअप करते हैं। इसके अलावा पटाखों के धुएं से भी स्किन काफी हद तक प्रभावित होती है। ऐसे में आप इन टिप्स की मदद से अपने चेहरे को डिटॉक्स कर सकते हैं, जिससे स्किन काफी हद तक तक स्वस्थ रहती है जैसे-
1. अगले कुछ दिनों तक मेकअप फ्री रहें
डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि दिवाली के बाद स्किन डिटॉक्स करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरो को मेकअप फ्री रखें। आप कोशिश करें अगले कुछ दिनों तक चेहरे पर ज्यादा कुछ न लगाएं ताकि चेहरे को सांस लेने का मौका मिले और स्किन पोर्स ब्लॉक न हो। इससे होगा यह कि आपको एक्ने और रैशेज की समस्या नहीं होगी और जो हो भी रही होगी वह ज्यादा बढ़ेगी नहीं।
2. चेहरे को ताजे या गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें
चेहरे को ताजे या गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें। आपको करना यह है कि पानी को हल्का गुनगुना कर लें और एक कॉटन की मदद से पूरे चेहरे पर हल्का-हल्का लगाकार साफ कर लें। ऐसा करने से त्वचा अंदर तक साफ हो जाती है और स्किन पोर्स में जमा गंदगी डिटॉक्स हो जाती है। डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि गुनगुने पानी का एक खास गुण यह होता है कि यह ऑयल बेस्ड मेकअप प्रोडक्ट्स के कणों के साथ पाउडर बेस्ड मेकअप प्रोडक्ट्स के कणों को भी साफ कर सकता है। इसके अलावा गुनगुने पानी से चेहरा साफ करने करने से स्किन पोर्स भी हेल्दी रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: काली गर्दन से हैं परेशान? त्वचा को साफ और निखरा बनाने में मदद करेंगे ये 3 एक्सफोलिएटिंग पैक
3. घर पर चेहरे को एक्सफोलिएट करें
डॉ. किरण कहती हैं कि घर पर चेहरे को एक्सफोलिएट करना त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। आपको बस करना यह है कि आप
- थोड़ा सा शहद लें और इसमें 1 चुटकी चंदन पाउडर या बेसन मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
- हल्के हाथों से स्किन को मसाज करें ऐसे कि यह त्वचा के कोने-कोने में पहुंचे।
- फिर गुनगुने पानी से अपना चेहरा वॉश कर लें।
skin_care
4. हल्के क्लींजर से चेहरा साफ करें
डॉ. किरण कहती हैं कि आप हल्के क्लींजर की मदद से अपने चेहरे को साफ करें। इसके लिए आप मसूर दाल का पाउडर और कच्चा दूध ले सकते हैं। आपको करना यह है कि
- मसूर दाल को पीस लें और इसमें कच्चा दूध मिला लें।
- इसे अपने चेहरे पर लगाएं और दोबारा कच्चे दूध की मदद से ही इसे हटा लें।
- आप इसके लिए कॉटन की मदद ले सकते हैं। इससे त्वचा की बनावट बेहतर होती है।
इसे भी पढ़ें: हाइड्रा फेशियल से क्या होता है, जानें क्या है और किन लोगों के लिए है फायदेमंद?
5. त्वचा को मॉइस्चराइज करें
त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए आप अंत में नारियल तेल की मदद लें सकते हैं। डॉ. किरण कहती हैं कि नारियल तेल, स्किन में खुजली कम करने के साथ त्वचा में नमी को लॉक करती है। इससे ड्राई स्किन या फटी हुई त्वचा की समस्या नहीं होती। इसके अलावा Nationaleczema.org की मानें, तो कोल्ड-प्रेस्ड या वर्जिन नारियल तेल रोजाना की देखभाल और हल्की समस्याओं जैसे फ्लेयर-अप्स को रोकने के लिए असरदार हो सकता है। इसका मतलब यह कि यह पटाखों के धुएं से स्किन को होने वाली नुकसान से बचा सकता है या किसी भी एलर्जी को रोक सकता है।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. किरण कहती हैं कि दिवाली के बाद इन तमाम चीजों के अलावा बॉडी डिटॉक्सी भी बेहद जरूरी है जिसके लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं या पानी से भरपूर चीजों का सेवन करें। साथ ही आप एक अच्छी नींद लें जो कि त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।
FAQ
चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए घरेलू उपाय?
चेहरे के दाग-धब्बे को हटाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं जिसमें कि आप हल्दी, दही और शहद का फेस मास्क लगा सकते हैं।चेहरे की एलर्जी को कैसे रोकें?
चेहरे की एलर्जी को रोकने के लिए आपको करना यह है कि अपने चेहरे पर साबुन, क्रीम, कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। इसके अलावा अपने चेहरे पर बर्फ की सिकाई करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 09, 2026 10:00 IST
Modified By : Pallavi Kumari Nov 09, 2026 10:00 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta
-1794196076477.webp)