Can You Put Petroleum Jelly On Your Face: हमने देखा है कि सर्दियों के मौसम में स्किन ड्राइनेस बढ़ जाती है। इस तरह की स्थिति से बचने के लिए ज्यादातर लोग मॉइस्चराइजर का यूज करते हैं। खासकर, फटे होंठों की बात करें, तो इसके लिए पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल किया जाता है। इससे न सिर्फ फटे होंठों की समस्या दूर होती है, बल्कि होंठ सॉफ्ट और स्मूद भी होते हैं। कई लोग तो स्किन की ड्राइनेस दूर करने के लिए पेट्रोलियम जेली अपने चेहरे पर रात भर के लिए लगाकर छोड़ देते हैं। ऐसे में यह जान लेना आवश्यक है कि क्या वाकई पेट्रोलियम जेली को रात भर के लिए त्वचा पर लगाकर छोड़ सकते हैं? आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा की राय।
क्या रात भर के लिए चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगा सकते हैं?- Is It Good To Put Petroleum Jelly On Your Face Overnight
-1769518902514.jpg)
सर्दियों के दिनों में स्किन पर पेट्रोलियम जेली लगाना पूरी तरह सेफ होता है। एनसीबीआई की एक रिपोर्ट से भी यह स्पष्ट होता है कि पेट्रोलियम जेली एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर है, जिसे आप लंबे समय के लिए अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आप रात को सोने से पहले अपनी ड्राई स्किन पर पेट्रोलियम जेली का उपयोग कर सकते हैं। यह त्वचा पर मॉइस्चराइजर को लॉक करता है और स्किन बैरियर को भी प्रोटेक्ट करता है। American Academy of Dermatology (AAD) भी इस बात की पुष्टि करता है कि पेट्रोलियम जेली ड्राई स्किन से राहत दिलाने के लिए कारगर तरीके से काम करता है। हालांकि, सबके लिए पेट्रोलियम जेली लगाना फायदेमंद नहीं है। जिन लोगों की स्किन एक्ने-प्रोन है यानी जिन्हें आसानी से कील-मुंहासे की समस्या हो जाती है, उन्हें इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। पेट्रोलियम जेली लगाने से स्किन पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे त्वचा के रोमछिद्र बंद हो सकते हैं और कील-मुंहासे की समस्या बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: दिन और रात में आपकी स्किन को अलग-अलग स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत क्यों होती है? डॉक्टर से जानें
रात भर के लिए चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाने के फायदे
मॉइस्चर का लॉक होनाः रात भर के लिए चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाने से स्किन मॉइस्चर होती है। इससे स्किन सॉफ्ट और स्मूद हो जाती है। यहां तक कि ड्राईनेस की वजह से स्किन जो नमी खो देता है, पेट्रोलियम जेली लगाने से वह वापस आ जाती है।
घाव का भरनाः रात भर के लिए चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाकर रखने से ड्राइनेस के कारण हुए घाव को भरने में मदद मिलती है। असल में, यह बात हम सभी जानते हैं कि ड्राईनेस की वजह से स्किन में इचिंग होती है, जिसकी वजह से त्वचा छिल जाती है और कुछ मामलों में खून भी निकल आता है। ऐसी कंडीशन में पेट्रोलियम जेली लगाने से घाव जल्दी भरता है।
स्किन प्रोडक्ट को सपोर्टः पेट्रोलियम जेली लगाने के बाद कई लोग सीरम और मॉइस्चराइजर यूज करते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोलियम जेली लगाने से ये स्किन प्रोडक्ट बेहतर तरीके से काम करते हैं।
कब न लगाएं पेट्रोलियम जेली
- जिनकी स्किन एक्ने-प्रोन होती है, उन्हें पेट्रोलियम जेली लगाने से बचना चाहिए।
- जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उन्हें पेट्रोलियम जेली यूज नहीं करना चाहिए।
- अगर स्किन सेंसिटिव है, तो पेट्रोलियम जेली का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट ले लें।
इसे भी पढ़ें: भूलकर भी चेहरे पर न लगाएं ये 4 चीजें, त्वचा को हो सकता है नुकसान
निष्कर्ष
स्किन के लिए पेट्रोलियम जेली लगाना अच्छा होता है। आप चाहें, तो इस रात को सोने से पहले भी अप्लाई कर सकते हैं। इससे स्किन सॉफ्ट और स्मूद होती है। हालांकि, इसे रेगुलर यूज करने से पहले या रातभर के लिए चेहरे पर लगाए रखने से पहले एक पैच टेस्ट जरूर लें। अगर पेट्रोलियम जेली लगाने के बाद स्किन रेड हो जाती है या इचिंग होने लगती है, तो बेहतर है कि आप इसे यूज न करें।
All Image Credit: Freepik
FAQ
पेट्रोलियम जेली चेहरे पर किस काम आती है?
पेट्रोलियम जेली लगाने से स्किन का नेचुरल बैरियर को प्रोटेक्शन मिलती है, स्किन स्मूद और मॉइस्चर होती है। इससे फटे होंठों की समस्या भी दूर होती है।पेट्रोलियम जेली के क्या नुकसान हैं?
अगर स्किन पर पेट्रोलियम जेली सही से एब्जॉर्ब नहीं होती है या आप समय-समय पर स्किन को क्लीन नहीं करते हैं, तो इसकी वजह से फंगल या बैक्टीरियल संक्रमण हो सकता है।अगर मैं रोज अपने चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाऊं तो क्या होगा?
वैसे तो पेट्रोलियम जेली लगाना पूरी तरह सेफ है। आप इसका रोज यूज कर सकते हैं। हां, अगर आप पेट्रोलियम जेली लगाकर छोड़ देते हैं और स्किन को साफ किए बिना उसके ऊपर फिर से पेट्रोलियम जेली लगा लेते है, तो कील-मुंहासे की समस्या हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 27, 2026 18:34 IST
Modified By : Meera Tagore Jan 27, 2026 18:34 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra