गर्मियों में लंबे समय तक धूप में रहने से स्किन पर सनबर्न की समस्या हो सकती है। सनबर्न होने पर लोगों को स्किन के लाल होने, जलन होने, खुजली महसूस होने और स्किन में दर्द होने जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में अगर किसी को गंभीर सनबर्न की समस्या होती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है, लेकिन हल्के सनबर्न के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है। ऐसे में आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें।
सनबर्न से राहत के लिए क्या करें?
डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, हल्की सनबर्न की समस्या होने पर इससे राहत के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है, जो स्किन को आराम देते हैं।
एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा जेल में एंटी इंफ्लेमेटरी और ठंडक देने वाले गुण होते हैं। ऐसे में सनबर्न से राहत के लिए ताजा एलोवेरा जेल को स्किन पर लगाएं। ऐसा करने से स्किन को ठंडक देने, सूजन को कम करने, स्किन को रिपेयर करने और जलन को शांत करने में मदद मिल सकती है। इसको दिन में 2-3 बार लगाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: सनबर्न (धूप से झुलसी त्वचा) से राहत के लिए एलोवेरा और खीरे का जेल कैसे बनाएं? डॉक्टर से जानें
ठंडी सिकाई करें
सनबर्न होने पर व्यक्ति को स्किन में गर्माहट और जलन महसूस होती है। ऐसे में इससे राहत के लिए ठंडे पानी में साफ कपड़ा भिगोकर सनबर्न से प्रभावित हिस्से पर 10-15 मिनट तर रखें। ऐसा करने से स्किन की गर्मी को कम करने, सूजन, रेडनेस और त्वचा की जलन को कम करने में मदद मिल सकती है। ध्यान रहे, बर्फ को सीधे स्किन पर न लगाएं, क्योंकि इससे स्किन को नुकसान हो सकता है।
-1782026875692.jpg)
नारियल तेल लगाएं
सनबर्न की शुरुआती जलन को कम हो जाए तो स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्किन में नमी बनाए रखने, सूखेपन को दूर करने और स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद मिल सकती है। ध्यान रहे, ताजा सनबर्न पर तुरंत तेल के इस्तेमाल से बचें, क्योंकि यह स्किन से गर्मी को रिलीज करने में बाधा डाल सकता ह।
दही लगाएं
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं। इसको सनबर्न पर 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर इसको सादे पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल करने से स्किन को ठंडक देने, जलन को शांत करने और स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: धूप से झुलसी त्वचा (Sunburn) को ठीक करने के लिए कच्चे दूध और एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करें?
खूब पानी पिएं
सनबर्न से स्किन ही नहीं स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। लंबे समय तक धूप में रहने से सनबर्न के साथ शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में इससे बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। ऐसा करने से स्किन को रिपेयर करने, नमी बनाए रखने और स्किन से गर्मी को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।
डॉक्टर से कब मिलें?
अगर सनबर्न के साथ तेज बुखार, चक्कर आने, ज्यादा दर्द होने, शरीर में कमजोरी महसूस होने और बड़े फफोले होने जैसी समस्याएं हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ये गंभीर सनबर्न का संकेत हो सकता है।
निष्कर्ष
हल्की सनबर्न की समस्या से राहत के लिए ठंडी सिकाई करें, एलोवेरा जेल, नारियल तेल, दही और पर्याप्त पानी पीने जैसे घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, सनबर्न की समस्या गंभीर होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
सनबर्न होने के क्या लक्षण हैं?
सनबर्न की समस्या में व्यक्ति को त्वचा के छिलने, खुजली होने, छोटे-छोटे छाले होने, बुखार होने, तेज दर्द होने, स्किन के सेंसिटिव होने, स्किन के लाल होने और ड्राई होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।सनबर्न जल्दी ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए?
सनबर्न से राहत के लिए पानी और विटामिन सी से भरपूर संतरे, नींबू, स्ट्रॉबेरी और टमाटर जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें। इससे शरीर को हाइड्रेट करने और हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 21, 2026 12:59 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jun 21, 2026 12:59 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma