Doctor Verified

सही पोषण पुरुषों और महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करता है? डॉक्टर से जानें

महिला और पुरुष दोनों में इनफर्टिलिटी का एक बड़ा कारण खराब डाइट है। आइए जानते हैं पोषण महिला और पुरुष दोनों के स्वास्थ्य पर कैसे असर डालता है? 
  • SHARE
  • FOLLOW
सही पोषण पुरुषों और महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करता है? डॉक्टर से जानें


आज के समय में महिला और पुरुष दोनों ही इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे हैं। इनफर्टिलिटी की समस्या महिलाओं में बहुत ज्यादा सामान्य हो गई है, जो एक गंभीर परेशानी है। ऐसे में जब प्रजनन क्षमता की बात आती है तो अक्सर लोगों का ध्यान मेडिकल ट्रीटमेंट और उम्र पर केंद्रित हो जाता है। इनफर्टिलिटी की समस्या में लोग डाइट को बहुत कम महत्व देते हैं। महिला और पुरुष दोनों ही अपने पोषण को उतना महत्व नहीं देते हैं, जितना उन्हें देना चाहिए, जिसका असर उनके फर्टिलिटी पर भी पड़ता है। तो आइए वाराणसी स्थित बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ की फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. दीपिका मिश्रा (Dr. Deepika Mishra, Fertility Specialist, Birla Fertility & IVF, Varanasi) से जानते हैं कि पोषण पुरुषों और महिला की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करता है?

महिलाओं की फर्टिलिटी के लिए पोषण का महत्व

डॉ. दीपिका मिश्रा के अनुसार, महिलाओं में, खराब पोषण ओव्यूलेशन में रुकावट का कारण बनता है और पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम जैसी स्थितियों का बढ़ावा देता है। रिफाइंड शुगर और प्रोसेस्ड फूड्स जैसे खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन अक्सर महिलाओं की स्थिति को बदतर बना सकता है। इसके विपरीत, सब्जियों, हेल्दी फैट और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन महिलाओं के ओव्यूलेशन साइकिल और डिम्बग्रंथि को बेहतर तरीके से काम करने में बढ़ावा देता है। फोलेट, आयरन और विटामिन जी से भरपूर फूड्स का सेवन महिला के शरीर को गर्भधारण के लिए तैयार करता है और प्रेग्नेंसी के शुरुआती चरणों को ठीक रखने में अहम भूमिका निभाता है। डॉक्टर के अनुसार जो महिलाएं पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन करती हैं, उनका प्रजनन स्वास्थ्य अच्छा होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या सिर्फ महिलाओं की फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है IVF? जानें एक्सपर्ट से

nutrition-impact-on-fertility-inside

पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए पोषण का महत्व

डॉ. दीपिका मिश्रा का मानना है कि महिलाओं की ही तरह पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए भी सही पोषण बहुत जरूरी होता है। पुरुषों के शुक्राणु सेल्स नाजुक होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण आसानी से डैमेज हो सकते हैं। इसलिए, जिंक, सेलेनियम या एंटीऑक्सीडेंट की कमी से स्पर्म की संख्या, गतिशीलता और डीएनए को प्रभावित करता है। शराब, प्रोसेस्ड फूड्स और अनहेल्दी फैट से भरपूर डाइट पुरुषों की फर्टिलिटी को प्रभावित करते हैं। ऐसे में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे ड्राई फ्रूट्स, मछली, ताजे फल और सब्जियां का नियमित सेवन पुरुषों की फर्टिलिटी को बेहतर रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: फर्टिलिटी साइकिल क्या होती है? डॉक्टर से जानें इसके फेज

पोषण के साथ लाइफस्टाइल भी जरूरी

महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी के लिए पोषण का अहम भूमिका निभाता है। लेकिन, इसके अलावा लाइफस्टाइल से जुड़े अन्य कई फेक्टर्स भी इसके लिए जरूरी है, जिसमें वजन, तनाव और लाइफस्टाइल से जुड़े अन्य पहलू भू शामिल है। इसलिए, जो कपल कंसीव करने की कोशिश कर रहे हैं वे अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स शामिल करने के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल भी फॉलो करने की कोशिश करें और अपने रूटीन में हेल्दी बदलाव करें।

निष्कर्ष

डॉ. दीपिका मिश्रा के अनुसार महिला और पुरुष की फर्टिलिटी के लिए पोषण काफी जरूरी है। लेकिन, कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में कंसीव न कर पाने के कारण डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है। इसलिए, आप अपने पोषण पर ध्यान देने के साथ डॉक्टर से भी सलाह जरूर लें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • गर्भवती न हो पाने के मुख्य कारण क्या हैं?

    कंसीव न कर पाने के मुख्य कारणों में हार्मोनल समस्याएं, पीसीओएस, अंडाशय और फैलोपियन ट्यूब से जुड़ी समस्याएं, ज्यादा तनाव लेना या वजन शामिल हो सकता है।
  • महिलाओं में अंडा न बनने के क्या कारण हैं?

    महिलाओं में अंडा न बनने का मुख्य कारण शरीर में हार्मोनल असंतुलन, PCOS, थायराइड और प्रोलैक्टिन हार्मोन का बढ़ना है।
  • पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए क्या करें?

    पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट, शारीरिक गतिविधियां और कम तनाव लेने जैसी आदतें अपना फायदेमंद हो सकता है।

 

 

 

Read Next

लिवर हेल्दी रखना है तो पिएं नारियल पानी, मिलेंगे ये 3 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 12, 2025 12:11 IST

    Published By : कात्यायनी तिवारी

TAGS