Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में कैल्शियम की कमी होने से मां और भ्रूण के स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है? डॉक्टर से जानें

गर्भवती महिला को रोजाना लगभग 1000 से 1300 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है। अगर महिलाओं को सही मात्रा में कैल्शियन नहीं मिलता है तो इसका प्रभाव सिर्फ मां की सेहत पर बुरा असर नहीं डालता है, बल्कि बच्चे के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में कैल्शियम की कमी होने से मां और भ्रूण के स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है? डॉक्टर से जानें


प्रेग्नेंसी एक ऐसा समय होता है, जब महिला के शरीर में कई तरह के शारीरिक, मानसिक और हार्मोनल बदलाव होते हैं। गर्भावस्था के दौरान महिला और भ्रूण के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ताकि मां और बच्चे दोनों की सेहत बेहतर रहे। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होना एक आम बात है। लेकिन, इस समय महिलाओं को अपने शरीर में कैल्शियम की पूर्ति करने पर खास ध्यान देना जरूरी है। कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। गर्भवती महिला को रोजाना लगभग 1000 से 1300 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है। अगर महिलाओं को सही मात्रा में कैल्शियन नहीं मिलता है तो इसका प्रभाव सिर्फ मां की सेहत पर बुरा असर नहीं डालता है, बल्कि बच्चे के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। तो आइए जयपुर के दिवा अस्पताल और आईवीएफ केंद्र की प्रसूति एवं स्त्री रोग की विशेषज्ञ, लेप्रोस्कोपिक सर्जन और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शिखा गुप्ता (Dr. shikha gupta, Laparoscopic surgeon and IVF specialist, DIVA hospital and IVF centre) से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में कैल्शियम की कमी मां और बच्चे पर क्या प्रभाव डालते हैं? (pregnancy me calcium ki kami se kya hota hai)

गर्भावस्था में कैल्शियम की कमी से मां और बच्चे पर क्या प्रभाव पड़ता है? - How Does Calcium Deficiency Affect Maternal And Fetal Health in Hindi?

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर कैल्शियम की कमी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण है, जिसमें-

1. समय से पहले डिलीवरी

प्रेग्नेंसी में कैल्शियम की कमी गर्भावस्था में हाई ब्लड प्रेशर और प्री-एक्लेम्पसिया जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है, जिससे समय से पहले डिलीवरी होनी की संभावना बढ़ जाती है। यह स्थिति मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक हो सकती है।

2. नवजात का कम वजन

गर्भ में बच्चे की हड्डियों और शरीर के बेहतर विकास के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी भ्रूण के विकास में बाधा डाल सकती है, जिससे जन्म के दौरान बच्चे का वजन बहुत कम हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या कैल्शियम की कमी से हृदय स्वास्थ्य प्रभावित होता है? डॉक्टर से जानें

3. हड्डियों की कमजोरी

प्रेग्नेंसी के दौरान मां और भ्रूण दोनों की हड्डियों को मजबूत रखने में कैल्शियम अहम भूमिका निभाती है, जिसकी कमी से महिला और बच्चे दोनों की हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। दरअसल शरीर बच्चे को कैल्शियम देने के लिए मां की हड्डियों से कैल्शियम खींचता है, जिससे मां को भविष्य में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां होने की संभावना बढ़ सकती है।

4. हाथ-पैरों में सूजन और दर्द

प्रेग्नेंसी के दौरान कैल्शियम की कमी से महिला के हाथों और पैरों में सूजन, दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है, जो रोजमर्रा के काम करना मुश्किल बना सकता है।

5. खुजली और स्किन की समस्याएं

प्रेग्नेंसी में शरीर में कैल्शियम की कमी से महिलाओं की स्किन भी प्रभावित हो सकती है। इसके कारण महिलाओं के स्किन में खुजली, ज्यादा ड्राई स्किन और त्वचा में जलन की समस्या हो सकती है।

pregnancy me calcium ki kami

6. मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन

कैल्शियम की कमी प्रेग्नेंसी में महिलाओं की मांसपेशियों को भी प्रभावित कर सकती है। मांसपेशियों को बेहतर तरीके से काम करने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। इसलिए, इसकी कमी से शरीर में जकड़न, ऐंठन और थकान महसूस हो सकती है।

7. चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स

कैल्शियम सीधे तौर पर आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इसलिए, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में चिड़चिड़ापन, बेचैनी और मूड स्विंग्स जैसी मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या कैल्शियम की कमी से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं? स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ से जानें इसका जवाब

8. सांस लेने में तकलीफ

कभी-कभी शरीर में बहुत ज्यादा कैल्शियम की कमी के कारण महिला को सांस लेने में मुश्किल हो सकती है, जिससे भ्रूण तक भी ऑक्सीजन पहुंचने में समस्या आ सकती है।

9. पेट दर्द और एसिडिटी

कैल्शियन आपके पेट में एसिड को कंट्रोल करता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कैल्शियम की कमी एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में होना बहुत जरूरी है। इसलिए, आप अपनी डाइट में संतुलित आहार, विटामिन डी, और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह पर कैल्शियम सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • कैल्शियम की कमी से शरीर में क्या परेशानी होती है?

    कैल्शियम की कमी से शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द की समस्या हो सकती है।
  • कैल्शियम बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

    कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए और अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने केलिए आपको अपनी डाइट में दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां और सोयाबीन जैसे कैल्शियम रिच फूड्स शामिल करना चाहिए।
  • कैल्शियम की कमी से क्या होता है?

    कैल्शियम की कमी से कमजोर हड्डियों और मांसपेशियों में ऐंठन के अलावा ऑस्टियोपोरोसिस, रिकेट्स (बच्चों में) और हाइपोकैल्सीमिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

 

 

 

Read Next

प्रेग्नेंसी में टाइट जीन्स पहनना हो सकता है नुकसानदायक, जानें डॉक्टर से

Disclaimer