Are grape leaves good for you to eat: आयुर्वेद में हर बीमारी के लिए इलाज मौजूद है। ये इलाज प्राकृतिक जड़ी-बूटियों पर निर्भर होता है। इसलिए हमारे शरीर पर इसका असर ज्यादा होता है। हमारे आसपास कई ऐसे पेड़-पौधे मौजूद होते हैं जिन्हें आयुर्वेद में दवा बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इनमें अंगूर के पत्तों का नाम भी शामिल हैं। इसमें औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसलिए इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इन पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो शरीर में इंफेक्शन का खतरा कम करते हैं। अंगूर के पत्तों में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। इसलिए अगर कोई वेट लॉस करना चाहता है, तो इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन पत्तों को डाइट में शामिल करने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं? साथ ही, इनका सेवन किस तरह करना चाहिए? इस बारे में जानने के लिए हमने मुंबई स्थित केटी क्लिनिक की आयुर्वेदिक डॉ अंजू मनकानी से बात की।
सेहत के लिए अंगूर के पत्तों के फायदे- Health Benefits of Grapes Leaves
पोषक तत्वों से भरपूर हैं- Nutrition
अंगूर के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन सोर्स हैं। इनमें विटामिन ए, सी और के मौजूद होता है। इनमें आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। साथ ही, इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिपिड पेरोक्सीडेशन कम करने में मदद करते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स किडनी और लिवर हेल्थ इंप्रूव करने में भी मदद करते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद- Good For Skin
अंगूर के पत्तों को त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ कई ऐसे प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो स्किन हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करते हैं। इसे फेस मास्क या फेस मिस्ट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- बालों पर रहती है डैंड्रफ तो लगाएं अंगूर के बीजों से बना तेल, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखे- Good For Digestion
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए भी अंगूर के पत्ते फायदेमंद होते हैं। ये गट हेल्थ को इंप्रूव करते हैं जिससे बॉवेल मूवमेंट ठीक होता है। इनमें फाइबर भी अधिक होता है जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इनके सेवन से पाचन क्रिया ठीक से काम करती है।
आंखों के लिए फायदेमंद- Eye Health
अंगूर की पत्तियों में विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन भी मौजूद होता है। ये दोनों मिनरल्स आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इनके सेवन से आंखें स्वस्थ रहती हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या काले अंगूर हीमोग्लोबिन बढ़ाते हैं? जानें एक्सपर्ट से
हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखें- Bone Health
हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अंगूर के पत्ते फायदेमंद हैं। इनके सेवन से बॉडी को विटामिन के मिलता है। ये मिनरल हड्डियों में मिनरल डेंसिटी बनाए रखने में मदद करता है। इसके सेवन से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं और फ्रैक्चर का खतरा भी कम होता है।
अंगूर के पत्तों का सेवन कैसे करें? How To Consume Grapes Leaves
अंगूर के पत्तों को धोकर उबाल लें। उबालने के बाद इसे तुरंत ठंडे पानी में डाल दें। इसे सूखाकर अलग-अलग रेसिपीज में इस्तेमाल करें। इसे आप सलाद, सूप या सब्जियां बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
निष्कर्ष
अंगूर के पत्तों को डेली डाइट में शामिल करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इन्हें आप सब्जी, सूप या सलाद बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसलिए इनके सेवन से इंफेक्शन का खतरा कम होता है। अंगूर के पत्तों को डायबिटीज, हार्ट हेल्थ, हड्डियों और डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही इनका सेवन करें।
FAQ
अंगूर के पत्ते कैसे खाएं?
अंगूर के पत्तों को उबालने के बाद सूखाकर अलग-अलग रेसिपीज में इस्तेमाल करें। इसे आप सलाद, सूप या सब्जियां बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।अंगूर के पत्तों के क्या फायदे हैं?
अंगूर के पत्तों को डायबिटीज, हार्ट हेल्थ, हड्डियों और डाइजेशन के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसलिए इनके सेवन से इंफेक्शन का खतरा कम होता है।क्या अंगूर के पत्ते लीवर के लिए अच्छे होते हैं?
आयुर्वेदिक डॉ अंजू मनकानी के मुताबिक, अंगूर के पत्ते लिवर हेल्थ इंप्रूव करने में भी मदद करते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो लिवर हेल्थ के लिए भी जरूरी हैं।