शरीर पर फोड़े या फुंसी हो जाना आम बात है। लेकिन इस समस्या के कारण व्यक्ति असामान्य महसूस करता है। इसके चारों तरफ गुलाबी और लाल रंग की लाइन दिखने लगती है। छूने से पता चलता है यह फोड़ा कितना बड़ा या कितना छोटा होता है। दर्द महसूस होने के साथ-साथ व्यक्ति को जलन भी महसूस होती है। ऐसे में उसके अंदर मवाद निकलना शुरू हो जाता है। कभी कभी डॉक्टर से इलाज करने से पहले फोड़े की पीछे का कारण पचा लगने के लिए टेस्ट की मदद लेते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फोड़े फुंसी के कारण क्या हैं? साथ ही बचाव और लक्षण भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...
फोड़े फुंसी के कारण
यह समस्या बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से पैदा होती है। ऐसे में जब इम्यूनिटी सिस्टम इस समस्या से लड़ता है तो रक्त कोशिकाओं पर प्रभाव पड़ता है। जब रक्त कोशिकाओं पर कोई इंफेक्शन आक्रमण करता है तो त्वचा के कुछ ऊतक नष्ट हो जाते हैं और वहां पर जगह खाली हो जाती है। उस जगह पर पस भर जाता है। बता दें कि इसके पीछे और भी कारण होते हैं-
1 - शरीर पर घाव उभरने के कारण भी फोड़े फुंसी पैदा हो जाते हैं।
2 - त्वचा संक्रमित हो जाती है तो फोड़े फुंसी की संभावना बढ़ जाती है।
3 - जब पेट खराब होता है पेट की अनेक समस्याएं पैदा होती है तो बाहरी त्वचा पर अब फोड़े फुंसी बन जाते हैं।
4 - एग्जिमा के कारण भी चेहरे पर फोड़े फुंसी नजर आते हैं।
5 - मधुमेह रोगियों में फोड़े फुंसी की समस्या देखी गई है।
6 - जिन लोगों को शराब की लत होती है उन्हें भी फोड़े फुंसी होने की संभावना देखी गई है।
7 - साफ सफाई ना रखने वाले लोगों में फोड़े फुंसी पैदा हो जाते हैं।
8 - स्टेरॉइड थेरेपी के कारण फोड़े फुंसी ऐसी समस्या पैदा हो जाती है।
इसे भी पढ़ें-ंRunny Nose: नाक बहने के पीछे होते हैं ये 13 कारण, जानें इसके 9 लक्षण और उपचार
फोड़े फुंसी के लक्षण
1 - स्थिति गंभीर होने पर तेज बुखार आना
2 - फोड़े के आसपास जलन या दर्द महसूस करना
3 - त्वचा पर फोड़े के बारे में सूजन आ
4 - बुखार या जी मिचलाना
5 - पैरों में सूजन या हाथों में दर्द महसूस करना
हर शरीर की तासीर अलग होती है ऐसे में फोड़े फुंसी के अलग-अलग लक्षण देखने को मिलते हैं। कुछ लोगों में घाव भरने जैसी समस्या भी देखी जाती है।
इसे भी पढ़ें- Hypersomnia: ज्यादा नींद आने के पीछे क्या हैं 7 कारण? लक्षण और उपचार भी जानें
फोड़े फुंसी से बचाव
बता दें कि नीचे दिए कुछ उपाय को करके फोड़े फुंसी से बच सकते हैं-
1 - अगर आपके हाथ पैरों पर कटने या जलने का निशान हो तो उसे पट्टी से ढकें।
2 - स्वच्छता का ध्यान रखें।
3 - नियमित रूप से हाथ धोएं।
4 - अगर आपको शराब पीने की लत है तो इस लत को छुड़ाएं।
5 - घूम्रपान का सेवन ना करें।
6 - अपने अंदरूनी वस्त्रों को किसी के साथ साझा ना करें।
7 - अपने खान-पान में विशेष रुप से ध्यान दें।
8 - पानी की मात्रा को कम ना होने दें।
9 - नहाने के पानी में गुलाब जल का प्रयोग करें।
इसे भी पढ़ें- Blisters/Fafola: फफोले के पीछे होते हैं ये 12 कारण, जानें लक्षण और बचाव
अगर फफोले की समस्या ज्यादा गंभीर हो तो डॉक्टर यूरिन टेस्ट या ब्लड टेस्ट करने की सलाह देते हैं। इससे अलग सेंसटिविटी टेस्ट अल्ट्रासाउंड या एमआरआई स्कैन, सीटी स्कैन के माध्यम से समस्या का पता लगाया जा सकता है।
Read More Articles on Other Diseases in hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version