Is Dry Dates Good For Diabetes: सेहत और स्वाद से भरपूर छुहारे का सेवन तो हम सभी करते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक इनका सेवन लगभग सभी करते हैं। इनका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। दरअसल, छुहारे पोषक तत्वों का पावर हाउस हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन और कई विटामिन अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। पाचन क्रिया में सुधार करने से लेकर कैंसर जैसे रोगों के खतरे को कम करने तक, नियमित छुहारे का सेवन करने कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। लेकिन अक्सर यह देखने को मिलती है कि जिन लोगों को डायबिटीज या हाई ब्लड शुगर की समस्या रहती है, वे इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि उन्हें छुहारे का सेवन करना चाहिए या नहीं। क्योंकि आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि छुहारे में प्राकृतिक शुगर होती होती है और इसका सेवन करने ब्लड शुगर में अचनाकर वृद्धि देखने को मिल सकती है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? क्या छुहारे खाने से ब्लड शुगर में स्पाइक देखने को मिल सकती है? अगर आपके मन में यह सवाल अक्सर आता है, तो मैं इस लेख में आपको डायबिटीज या हाई ब्लड शुगर वाले लोगों को छुहारे खाने चाहिए या नहीं, इसके बारे में विस्तार से बता रहा हूं।
क्या डायबिटीज में छुहारे खा सकते हैं- Can A Person With Diabetes Eat Dates
यह सही है कि छुहारे में चीनी और कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है। लगभग 100 ग्राम छुहारे के गूदे आपको 300 कैलोरी तक मिलती हैं। लेकिन छुहारे फाइबर से भरपूर होते हैं, जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा करता है। यह ब्लड शुगर में अचानक स्पाइक को कंट्रोल करता है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि डायबिटीज रोगी जितना मन चाहे छुहारे खा सकते हैं। अगर आप छुहारे का स्वाद लेना और इसके लाभ पाना चाहते हैं, तो आपको 2 से अधिक छुहारे नहीं खाने चाहिए। इसके अलावा, यह भी ध्यान रखें कि छुहारे अलग-अलग किस्म के होते हैं, इसलिए आपको इसकी मात्रा भी आकार के अनुसार ही सुनिश्चित करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: छुहारे को दूध में भिगोकर खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
बहुत बार लोग यह भी पूछते हैं कि छुहारे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, तो क्या इसे खाने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है? ऐसा इसलिए क्योंकि आमतौर शुगर के मरीजों को कम ग्लाइसेमिक वाले इंडेक्स का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। ये जल्दी पच जाते हैं और तेजी से ब्लड ग्लूकोज में परिवर्तित होते हैं। आपको बता दें कि भले ही छुहारे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक लोड (GL) कम होता है। इसलिए ये ब्लड शुगर में स्पाइक का कारण नहीं बनते हैं। अगर डायबिटीज रोगी सीमित मात्रा में छुहारे का सेवन करते हैं, तो इससे उन्हें कई तरह से शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: रातभर पानी में भिगोकर रखें छुहारे, सुबह खाने से मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
डायबिटीज में छुहारे खाने के फायदे- Dry Dates Benefits In Diabetes In Hindi
खजूर में मैग्नीशियम और पोटेशियम के साथ ही डाइट्री फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं, जो शुगर को कंट्रोल रखने में बहुत मददगार साबित हो सकते हैं...
- छुहारे में मौजूद पोषक तत्व इंसुलिन रेजिस्टेंस में सुधार करते हैं।
- डाइट्री फाइबर शुगर के अवशोषण को धीमा करता है।
- मैग्नीशियम कार्बोहाइड्रेट के मेटाबॉलिज्म में मदद करता है।
- पोटैशियम इंसुलिन रेजिस्टेंस में सुधार करने में मदद करता है।
- छुहारे में मौजूद पॉलीफेनोल्स एंटीऑक्सीडेंट सूजन को कम करने और फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को प्रभावित करते हैं और शुगर में स्पाइक का कारण बनते हैं।
All Image Source: freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version