हार्ट को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये फल और सब्जियां, बीमारियों से होगा बचाव

हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपनी डाइट में फलों और सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। जानें, इनके बारे में
  • SHARE
  • FOLLOW
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये फल और सब्जियां, बीमारियों से होगा बचाव

Fruits and Vegetables for Heart Health in Hindi: हृदय हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। स्वस्थ रहने के लिए हार्ट का हेल्दी रहना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि जब हृदय से जुड़ी कोई भी दिक्कत होती है, तो संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित होता है। आजकल खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोग हृदय से संबंधित रोगों से जूझ रहे हैं। इसकी वजह से ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और कार्डियक अरेस्ट का जोखिम बढ़ रहा है। लेकिन अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट को फॉलो करेंगे, तो इससे हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखा जा सकता है। हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए फलों और सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। इनमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आइए, जानते हैं हार्ट को हेल्दी रखने के लिए कौन-से फल और सब्जियां खानी चाहिए।

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए फल और सब्जियां- Fruits and Vegetables for Heart Health in Hindi

jamun for heart health

1. जामुन

हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आपको अपनी डाइट में जामुन जरूर शामिल करना चाहिए। जामुन में फाइबर, फोलेट, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके अलावा, जामुन एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा सोर्स होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स, हृदय को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। साथ ही, जामुन में फैट कम होता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इसलिए हार्ट को हेल्दी रखने के लिए जामुन का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- हार्ट हेल्थ के लिए बेस्ट हैं ये 5 फूड्स, जरूर करें सेवन

2. ब्रोकली

ब्रोकली सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको ब्रोकली का सेवन जरूर करना चाहिए। हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आप ब्रोकली को रोजाना उबालकर खा सकते हैं। ब्रोकली खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। साथ ही, हृदय रोगों का जोखिम भी कम होता है। आप चाहें तो ब्रोकली सलाद भी खा सकते हैं। इससे आपका हृदय स्वस्थ रहेगा और आप बीमारियों से बचे रहेंगे।

3. सेब 

सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेब में घुलनशील फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम और पोटैशियम पाए जाते हैं। इसके अलावा, सेब में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। नियमित रूप से एक सेब खाने से लिपिड प्रोफाइल में सुधार होता है। साथ ही, सेब कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण में रखने में मदद करता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आपको रोजाना एक सेब जरूर खाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- योग या एक्सरसाइज: हार्ट हेल्थ के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें

4. पालक 

पालक, सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। पालक में आयरन, विटामिन सी, कैल्शियम, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। पालक का सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है। पालक में मौजूद मैग्नीशियम, हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसलिए हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपनी डाइट में पालक को जरूर शामिल करना चाहिए। आप पालक का सूप या जूस पी सकते हैं। पालक की सब्जी खाना भी फायदेमंद होता है।

heart health

5. टमाटर

टमाटर में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, फोलेट और कोलीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना टमाटर का सेवन करेंगे, तो इससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। टमाटर, हृदय रोगों के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है। 

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको भी अपनी डाइट में सेब, पालक, टमाटर, ब्रोकली और जामुन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इन फलों और सब्जियों को खाने से हृदय रोगों का जोखिम भी कम हो सकता है। लेकिन अगर आपको कोई हृदय रोग है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही किसी भी फूड का सेवन करें। 

Read Next

मानसून में पेट खराब होने पर करें किचन में मौजूद इन चीजों का सेवन, दूर हो जाएंगी सारी समस्याएं

Disclaimer