Doctor Verified

हार्ट हेल्थ के लिए बेस्ट हैं ये 5 फूड्स, जरूर करें सेवन

Foods for Heart Health in Hindi: हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। इससे आप हमेशा हेल्दी रहेंगे। 

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: May 03, 2023 16:12 IST
हार्ट हेल्थ के लिए बेस्ट हैं ये 5 फूड्स, जरूर करें सेवन

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Foods for Heart Health in Hindi: हृदय, कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम का मुख्य अंग है। यह रक्त वाहिकाओं का एक नेटवर्क है, जो पूरे शरीर में रक्त पंप करता है। यह हृदय गति और रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए शरीर की कई अन्य प्रणालियों के साथ काम करता है। इसलिए जब हृदय से जुड़ी कोई बीमारी होती है, तो संपूर्ण शरीर प्रभावित होने लगता है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए हार्ट हेल्थ का सही रहना बहुत जरूरी होता है। हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आपको एक्सरसाइज करनी चाहिए। क्योंकि इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और आप हेल्दी बने रहते हैं। साथ ही, खान-पान का भी हार्ट हेल्थ पर सीधा प्रभाव पड़ता है। अगर आप अच्छा खाना खाते हैं, तो इससे हार्ट हेल्थ सही रहती है। वहीं, अगर आप अनहेल्दी खाना खाते हैं, तो इससे हृदय से जुड़ी समस्याएं होने का जोखिम बढ़ सकता है। तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं हार्ट हेल्थ के लिए बेस्ट फूड्स कौन-से हैं (Heart Health ke Liye Best Foods)?

दिल के लिए बेस्ट फूड्स- Best Foods for Heart Health in Hindi

1. पत्तेदार सब्जियां

हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आपको पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। इन सब्जियों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा काफी अधिक होती है, जो धमनियों की रक्षा करने और रक्त के थक्कों को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इसके लिए आप पालक, केल, अजमोद या कोलार्ड ग्रीन जैसी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि इन सब्जियों को खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। साथ ही, गंभीर हृदय रोगों का जोखिम भी कम होता है।

2. बैरीज

रोजाना बैरीज खाने से भी आपके हार्ट हेल्थ में सुधार हो सकता है। बैरीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से बचाते हैं। इससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है। साथ ही, हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। बैरीज खाने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इन्हें खाने से कोशिकाओं के कार्य करने की क्षमता में सुधार होता है। इसके लिए आप स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और ब्लैकबेरी को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- हार्ट को हेल्दी रखने के लिए बेस्ट कुकिंग ऑयल कौन सा है?

walnut for heart

3. अखरोट

अखरोट फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन और मैंगनीज का काफी अच्छा सोर्स होता है। अगर आप नियमित रूप से अखरोट का सेवन करेंगे, तो इससे हृदय रोगों से बचाव में मदद मिल सकती है। अखरोट खाने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने और एचडीएल को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट खाने से हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।

4. टमाटर

टमाटर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हृदय को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। दरअसल, एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को रोकते हैं, जिससे हृदय रोगों से बचाव होता है। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, अगर आप सलाद के तौर पर रोजाना टमाटर का सेवन करेंगे, तो गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। 

5. ग्रीन टी

ग्रीन टी को हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें पॉलीफेनोल्स और कैटेचिन होते हैं, जो सेल्स को डैमेज होने से रोकते हैं। साथ ही, ग्रीन टी पीने से सूजन को रोकने में भी मदद मिलती है। इससे हार्ट हेल्थ में सुधार और हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। अगर आप रोजाना एक कप ग्रीन टी पिएंगे, तो इससे हृदय स्वस्थ रहेगा। ग्रीन ग्री पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- हार्ट को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए अपनाएं डॉक्‍टर के सुझाए ये 5 काम

इन फूड्स को हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। इसलिए अपने हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आपको इन फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। लेकिन अगर आपको हार्ट से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी है, तो किसी भी चीज का सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें। क्योंकि कई फूड्स में फैट अधिक होता है, जो हार्ट को नुकसान पहुंचा सकता है।

Disclaimer