
Ash Gourd Juice Benefits In Hindi: सफेद कद्दू या सफेद पेठा गर्मियों में मिलने वाली एक लोकप्रिय सब्जी है। इसे अंग्रेजी में व्हाइट पंपकिन, ऐश गॉर्ड और वैक्स गॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है। लौकी की तरह दिखने वाली यह सब्जी कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, जिंक, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सफेद कद्दू का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। कुछ लोग इसकी सब्जी खाते हैं, तो कुछ लोग इसका हलवा बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सफेद कद्दू के जूस का सेवन किया है? आपको बता दें कि सफेद कद्दू का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। यह पाचन को दुरुस्त करने से लेकर वजन घटाने तक में फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित सेवन से कई गंभीर बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। आइए, डायटीशियन अबरना मैथ्यूवनन से जानते हैं कि रोज सफेद कद्दू का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं?
सफेद कद्दू का जूस पीने के फायदे - Ash Gourd Juice Benefits In Hindi
वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सफेद कद्दू के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। वहीं, इसमें पानी और फाइबर काफी अधिक होता है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं। ऐसे में यह वजन घटाने में मददगार साबित होता है।
बॉडी डिटॉक्स होती है
अनहेल्दी डाइट और खराब जीवनशैली के कारण हमारे शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। ऐसे में सफेद कद्दू का जूस पीने से बॉडी को डिटॉक्स किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। नियमित रूप से सफेद कद्दू का जूस पीने से आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में रोज पिएं एक गिलास बेल का शर्बत, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
पाचन को दुरुस्त रखे
सफेद कद्दू का जूस पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद फाइबर फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है। इसके सेवन से आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है और पेट से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इसके नियमित सेवन से पेट में गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी से राहत मिल सकती है।
शरीर को हाइड्रेटेड रखता है
गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी की कमी की समस्या हो जाती है। ऐसे में सफेद कद्दू के जूस का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। दरअसल, इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है। वहीं, इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
सफेद कद्दू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। रोजाना सफेद कद्दू का जूस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से सुरक्षित रह सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में जरूर खाएं तरोई, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
सफेद कद्दू का जूस पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।