काम के बढ़ते घंटे, बेरोजगारी, करियर में सफलता और अन्य तरह की जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यक्ति को आज स्ट्रेस का सामना करना पड़ता है। लगातार तनाव और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण लोगों को कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। इन बीमारियों में ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को सबसे ऊपर रखा जाता है। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि यह बीमारियां सीधे तौर पर आपके हार्ट के लिए नुकसानदायक होती हैं। ऐसे में हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए आपको एक्सरसाइज के साथ ही डाइट में भी कई तरह के बदलाव कर सकते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में प्रश्न उठता है कि क्या गर्मियों में मिलने वाला आडू आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है? इस लेख में एसेंट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि क्या आड़ू (Peach) से हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है?
कैसे आड़ू हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है? - How Peach improve Heart Health in Hindi
आडू में कई तरह के पोषक तत्व (Nutritional Value of Peaches) पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत को सुधारने के साथ ही हार्ट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि करीब 100 ग्राम आडू में लगभग 39 ग्राम कैलोरी, 1.5 ग्राम फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए और पोटैशियम, सहित, एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, यह सभी पोषक तत्व हार्ट हेल्थ पर गहरा असर डालते हैं। आगे जानते हैं डाइट में आडू शामिल करने से आपको क्या फायदे होते हैं।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार
आड़ू में सॉल्यूबल फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है। जब शरीर में एलडीएल का स्तर कम होता है, तो हृदय रोगों का जोखिम भी घट जाता है।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करें
आड़ू में मौजूद पोटैशियम नसों को रिलैक्स करता है और सोडियम के दुष्प्रभाव को कम करता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है जो दिल की बीमारियों को रोकने में मदद करता है।
एंटीऑक्सिडेंट्स
आड़ू में फ्लेवोनॉयड्स, क्लोरोजेनिक एसिड और विटामिन C जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं। फ्री रेडिकल्स ही दिल की धमनियों में सूजन और ब्लॉकेज का मुख्य कारण होते हैं।
हृदय की धमनियों की सफाई में सहायक
आड़ू में पॉलिफिनॉल्स और कैरोटीनॉयड्स होते हैं, जो धमनियों में जमी चर्बी और टॉक्सिन्स को धीरे-धीरे कम करते हैं। इससे रक्त प्रवाह बेहतर होता है और दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।
सूजन (Inflammation) को कम करें
हृदय रोगों की जड़ में सूजन भी एक बड़ा कारण है। आड़ू में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन को कम करते हैं, जिससे दिल को नुकसान से बचाया जा सकता है।
आड़ू खाने का सही तरीका - How To Eat Peaches In Hindi
- आड़ू को कच्चा और ताजा खाने से उसके सभी पोषक तत्व मिलते हैं।
- बिना चीनी मिलाए आड़ू का जूस बनाकर पिएं।
- आड़ू को सलाद या ओट्स में मिलाकर एक हेल्दी मील बनाएं।
- अन्य फलों के साथ स्मूदी बनाएं, यह दिल के लिए एक सुपर फूड हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: हार्ट की मांसपेशियों को कमजोर होने से बचाने के लिए करें ये 5 काम
रोजाना 1-2 मध्यम आकार के आड़ू खाना दिल के लिए लाभदायक है। अत्यधिक सेवन से कुछ लोगों में एलर्जी या गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए संतुलित मात्रा में सेवन करें। बाजार में आडू की तैयार कैंडी में शक्कर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में आप ताजे फल का ही सेवन करें। आड़ू एक ऐसा फल है जो न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि हृदय को स्वस्थ रखने में भी बड़ी भूमिका निभा सकता है। इसके साथ ही आपको एक्सरसाइज, मेडिटेशन, पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
FAQ
हार्ट को मजबूत करने के लिए क्या खाएं?
हार्ट को मजबूत करने के लिए संतुलित आहार का पालन करना बहुत ज़रूरी है। इसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज, फलियाँ, और लीन प्रोटीन शामिल हैं।हार्ट के लिए सबसे अच्छा फ्रूट कौन सा है?
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी और ब्लैकबेरी जैसे जामुन हृदय स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छे फलों में से हैं।हार्ट के लिए सबसे अच्छी सब्जी कौन सी है?
हार्ट के लिए सबसे अच्छी सब्जियाँ हरी पत्तेदार सब्जियाँ हैं, जैसे कि पालक, केल और कोलार्ड ग्रीन। इन सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट और ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं जो दिल के लिए फायदेमंद होते हैं।